Up Board Exam 2025 Latest Model Paper 2025- Class 12 History (HS) – Based on New Education Policy – कक्षा 12 इतिहास  मॉडल पेपर 2025 अब ऐसा पेपर आयेगा 2025 में –

Class 12 History (HS) Model Paper 2025कक्षा 12 इतिहास मॉडल पेपर 2025 UP Board Newly Updated Syllabus Question Paper 2025 session 2024-25 -UPMSP- Based on New pattern of Up Board 

कक्षा 12 इतिहास मॉडल पेपर 2025, Dear Students – As the academic session 2024-25 under UPMSP (Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad) approaches, we are pleased to present important updates for Class 12 students.

Class 12 History Model Question Paper 2025 (UPMSP)

SubjectHistory Board UP Board (UPMSP)
Class 12th (Intermediate)Download PDF Click Here

यूपी बोर्ड कक्षा 12, 2024-25 इतिहास  PDF download :-

हेलो फ्रेंड्स अगर आप भी क्लास ट्वेल्थ में पढ़ रहे हैं और अपनी परीक्षा की तैयारी के लिए मॉडल पेपर ढूंढ रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं क्योंकि इस पोस्ट में आज आपको हम  इतिहास  का मॉडल पेपर जो की बोर्ड के पाठ्यक्रम के आधार पर बना है उसका पीडीएफ उपलब्ध कराने जा रहे हैं ये आपकी परीक्षा की तैयारी में बहुत ही ज्यादा मदद करने वाला है।

साथ ही अगर आप अपनी परीक्षा की तैयारी के लिए अन्य विषयों  के  मॉडल पेपर 2025 ढूंढ रहे हैं तो उन सब का पीडीएफ आपको हमारी वेबसाइट पर मिल जाएगा । इसके अलावा आपको हमारी वेबसाइट पर  कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के सभी विषयों के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर , क्वेश्चन बैंक सॉल्यूशन , मॉडल पेपर पीडीएफ फॉर्म में मिल जाएगा , ये पूरी तरह से बोर्ड द्वारा आधारित पाठ्यक्रम पर है जो आपको परीक्षा की तैयारी में भरपूर सहयोग करने वाला है आप उसे हमारी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं ।

Class 12 History (HS) Model Paper 2025

समय 3:15 hr.पूर्णांक 100
प्रक्टिकल NAपासिंग मार्क 33.33%

इतिहास                            (HS)

 (कक्षा 12)

समय : 3 घण्टे 15 मिनट         (केवल प्रश्न-पत्र)                  पूर्णांक : 100

नोट : प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।

निर्देश :     (i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

(ii) इस प्रश्न- पत्र में पाँच खंड है खंड क में 10 बहुविकल्पी प्रश्न है खंड

ख में 5 अति लघु उत्तरीय प्रश्न है खण्ड ग में 6 लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। खण्ड घ में 3 विस्तृत उत्तरीय प्रश्न है खंड ङ मे 10 ऐतिहासिक तिथियां व 5 मानचित्रो से संबंधित प्रश्न है

(iii) सभी प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं।

(iv) उपयुक्त रेखा-मानचित्रो एव आरेखो से अपने उत्तरो की पुष्टि कीजिए ।

बहुविकल्पी प्रश्न

प्रश्न 1. किसे ‘मृतकों का टीला’ कहा जाता है?                                     1

(क) सुरकोटड़ा

(ख) चन्हुदड़ो

(ग) मोहनजोदड़ो

(घ) लोथल

प्रश्न 2. अर्थशास्त्र’ की रचना किसने की थी ?                                       1

(क) चन्द्रगुप्त

(ख) चाणक्य (कौटिल्य)

(ग) मेगस्थनीज

(घ) शूद्रक

प्रश्न 3. महाभारत के रचयिता का क्या नाम था?                                   1

(क) कृष्ण

(ख) व्यास

(ग) विदुर

(घ) अर्जुन

प्रश्न 4. निम्नलिखित में से कौन-सा एक बुद्ध का मूल नाम था ?             1

(क) तथागत

(ग) गौतम

(ख) सिद्धार्थ

(घ) गौमतीपुत्र

प्रश्न 5. ‘शेख मुईनुद्दीन चिश्ती’ की दरगाह स्थित है-                  1

(क) बीकानेर

(ख) दिल्ली

(ग) अजमेर

(घ) लखनऊ

प्रश्न 6. 1857 का विद्रोह कब हुआ था?                                          1

(क) 10 मई, 1857

(ख) 15 मई, 1857

(ग) 20 मई, 1857

(घ) 25 मई, 1857

प्रश्न 7. बंगाल में स्थायी बंदोबस्त लागू किया गया-          1

(क) 1765 ई० में

(ख) 1773 ई० में

(ग) 1793 ई० में

(घ) 1818 ई० में

प्रश्न 8. ‘भारत छोड़ो आन्दोलन’ की शुरुआत कब हुई?       1

(क) अगस्त, 1942

(ख) सितम्बर, 1942

(ग) अक्टूबर, 1942

(घ) नवम्बर, 1942

प्रश्न 9. भारतीय संविधान की आत्मा कहलाती है- 1

(क) मूल अधिकार

(ख) राज्य के नीति-निदेशक तत्त्व

(ग) राज्य के नीति-निदेशक तत्त्व

(घ) संवैधानिक उपचारों का अधिकार

प्रश्न 10. क्रिप्स मिशन भारत कब आया?     1

(क) 1941 ई० में

(ख) 1942 ई० में

(ग) 1943 ई० में

(घ) 1944 ई० में

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

  1. उत्तर-वैदिककालीन धर्म की दो विशेषताओं का वर्णन कीजिए। 2
  2.  ‘खानकाह’ से आप क्या समझते हैं? 2
  3. विजयनगर पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। 2
  4. अकबर की भू-राजस्व व्यवस्था की चार विशेषताओं पर प्रकाश डालिए। 2
  5.  काकोरी काण्ड कब और कहाँ हुआ? 2

लघु उत्तरीय प्रश्न

  1.  हड़प्पा सभ्यता की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन/उल्लेख कीजिए। 5
  2. जैन धर्म की महत्त्वपूर्ण शिक्षाओं को संक्षेप में लिखिए। 5
  3.  सूफी-संतों के मुख्य योगदानों का उल्लेख कीजिए। 5
  4.  राय और नायक कौन थे? समझाइए?                         5
  5.  संथालों ने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध विद्रोह क्यों किया ?       5
  6.  दाण्डी यात्रा’ पर संक्षिप्त में प्रकाश डालिए। 5

विस्तृत उत्तरीय प्रश्न

  1. मोहनजोदड़ो की कुछ विशिष्टताओं का वर्णन कीजिए।       10

अथवा

मौर्यकालीन शासन प्रणाली का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।

  1. बुद्ध की शिक्षाओं पर प्रकाश डालिए। 10

अथवा

सूफीवाद से आप क्या समझते हैं?

  1. विजयनगर राज्य के चरमोत्कर्ष तथा पतन का सविस्तार वर्णन कीजिए। 10

अथवा

असहयोग आंदोलन एक तरह का प्रतिरोध कैसे था?

  1. निम्नलिखित ऐतिहासिक तिथियों से सम्बन्धित घटनाओं का उल्लेख कीजिए

(i) 1026 ई०      1             (ii) 1206 ई०     1      (iii) 1831         1

(iv) 1973         1             (v) 1814 ई०      1      (vi) 1617         1

(vii) 1974       1             (viii) 1955       1      (ix) 1989         1

(x) 1325         1

  1. दिए गए भारत के रेखा-मानचित्र पर निम्नलिखित स्थानों को चिह्न द्वारा दर्शाइए तथा

उनके नाम भी लिखिए। सही नाम तथा सही स्थान दर्शाने के लिए 1 + 1 अंक निर्धारित हैं।

(i) वह स्थान जहाँ 1872 ई० में कूका विद्रोह हुआ।                     1+1

(ii) वह स्थान जहाँ जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड हुआ।                  1+1

(iii) वह स्थान जहाँ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का तीसरा अधिवेशन हुआ था। 1+1

(iv) वह स्थान जहाँ गंगा, यमुना तथा सरस्वती का संगम है।      1+1

(v) छठी शती ई०पू० मगध की राजधानी कहाँ स्थित थी?          1+1