General Hindi class 12 Latest model paper 2025 with pdf || सामान्य हिन्दी कक्षा 12 प्रश्न पत्र 2025 की पीडीऍफ़ Model Paper, New Model Paper Question PDF Free
General Hindi class 12 New Model Paper Question Paper 25 with pdf || सामान्य हिन्दी New Model Paper, Question PDFs Free Download Class 12th General Hindi notes PDF – Model Paper 2025 General Hindi class 12th notes with Model Question UP BOARD QUESTION PAPERS, NOTES, SOLUTIONS ALL FREE. UP Board Class 12 General Hindi Model Paper 2024-25. Class 12 Previous Year Question Papers History UP Board यूपी बोर्ड. UP Board Class 12 Model Papers 2023 – 2024 UP Board Class 12 Previous Year Question Paper PDF Download
Class | 12 | Topic | New Question Paper |
Board | UP Board (UPMSP) | Exam Year | 2025 |
State | Uttar Pradesh | यूपी बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट | UPMSP.EDU.IN |
Exam Session | 2024-25 | Download PDF | Click Here |
कक्षा 12 सामान्य हिन्दी प्रश्नपत्र यूपी बोर्ड परीक्षा 2025
समय | 3:15 hr. | पूर्णांक | 100 |
आतंरिक मूल्यांकन | पासिंग मार्क | 30.3% |
102 302(CZ)
2025
सामान्य हिन्दी
समय: तीन घण्टे 15 मिनट पूर्णांक: 100
निर्देश:
नोट: (i) प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न.पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
(ii) इस प्रश्न पत्र में दो खण्ड हैं। दोनों खण्डों के सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य हैं।
(खण्ड क)
- क) कल्पलता’ के लेखक हैं- 1
i) हजारी प्रसाद द्विवेदी ii) प्रो. जी. सुन्दर रेड्डी
iii) वासुदेवशरण अग्रवाल iv) प्रेमचन्द।
ख) ‘आनन्द कादम्बिनी’ पत्रिका के संपादक थे- 1
i) प्रतापनारायण मिश्र ii) बालकुमुन्द गुप्त
iii) राधाचरण गोस्वामी iv)‘प्रेमघन’
ग) ‘मेरी असफलताएँ’ किस विधा की रचना है? 1
i) डायरी ii) आत्मकथा
iii) जीवनी iv) संस्मरण
घ) द्विवेदी युग के लेखक हैं- 1
i) सदल मिश्र ii) मोहन राकेश
iii) सरदार पूर्णसिंह iv) हजारीप्रसाद द्विवेदी।
ङ) सामान्य रूप से प्रगतिवादी काव्य की समय-सीमा मानी है- 1
i) सन् 1930 से 1946 तक ii) सन् 1932 से 1947 तक
iii) सन् 1936 से 1943 तक iv) सन् 1940 से 1950 तक
- क) ‘अज्ञेय’ द्वारा सम्पादित किस ‘सप्तक’ में कोई कवयित्री संकलित नहीं है? 1
i) ‘तारसप्तक’ में ii) ‘दूसरा सप्तक’ में
iii) ‘तीसरा सप्तक’ में iv) ‘चौथा सप्तक’ में
ख) ‘इनमें से भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की रचना नहीं है- 1
i) चन्द्रप्रभा ii) कलकाशी
iii) ‘सरयूपार की यात्रा’ iv) प्रेमप्रलाप
ग) हरिऔध’ जी द्वारा लिखित ‘पारिजात’ काव्य प्रस्तुत किया गया है- 1
i) सत्रह सर्गों में ii) अट्ठारह सर्गों में
iii) बारह सर्गों में iv) पन्द्रह सर्गों में
घ) इनमें से मैथिलीशरण गुप्त की रचना है- 1
i) चित्राधार ii) ‘आराधना’
iii) ‘प्रदक्षिणा’ iv) ‘गन्धवीथी’
ङ) ‘अभिनव मनुष्य’ काव्यांश के रचनाकार हैंः 1
i) नरेन्द्र शर्मा ii) रामधारी सिंह ‘दिनकर’
iii) धर्मवीर भारती iv) जयशंकर प्रसाद
- निम्नलिखित गद्यांश का सन्दर्भ देते हुए किसी एक के नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 5х2=10
यह अनुभव कितना चमत्कारी है कि यहाँ जो जितनी अधिक बूढ़ी है वह उतनी ही अधिक उत्फुल्ल, मुस्कानमयी है। यह किस दीपक की जोत है जागरूक जीवन की। लक्ष्यदर्शी जीवन की सेवा निरत जीवन की अपने विश्वासों के साथ एकाग्र जीवन की। भाषा के भेद रहे हैं , रहेंगे भी, पर यह जोत विश्व की सर्वोत्तम जोत है।
i) प्रस्तुत गद्यांश के पाठ एवं लेखक का नाम लिखिए।
ii) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।
iii) कौन–सी जोतश विश्व की सर्वोत्तम जोत है?
iv) लेखक के लिए कौन-सा अनुभव चमत्कारी है?
v) जागरूक और लक्ष्यदर्शी शब्दों के अर्थ लिखिए।
अथवा
कहते हैं, दुनिया बड़ी भुलक्कड़ है! केवल उतना ही याद रखती है, जितने से उसका स्वार्थ सधता है। बाकी को फेंककर आगे बढ़ जाती है। शायद अशोक से उसका स्वार्थ नहीं सधा। क्यों उसे वह याद रखती? सारा संसार स्वार्थ का अखाड़ा ही तो है।
i) प्रस्तुत गद्यांश के पाठ एवं लेखक का नाम लिखिए।
ii) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।
iii) प्रस्तुत गद्यांश में किस प्रसंग की चर्चा की गई है?
iv) लेखक ने गद्यांश में किस प्रकार के लोगों को स्वार्थी कहा है?
v) “सारा संसार स्वार्थ का अखाड़ा ही तो है।’’ पंक्ति का क्या आशय है?
4. पद्यांश पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए- 5х2=10
और देखा वह सुन्दर दृश्य
नयन का इन्द्रजाल अभिराम ;
कुसुम – वैभव में लता समान
चन्द्रिका से लिपटा घनश्याम ;
हृदय की अनुकृति बाह्य उदार
एक लम्बी काया, उन्मुक्त ;
मधु पवन क्रीड़ित ज्यों शिशु साल;
सुशोभित हो सौरभ संयुक्त ।
i) प्रस्तुत पद्यांश के पाठ एवं कवि का नाम लिखिए।
ii) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।
iii) प्रस्तुत पंक्तियों में कौन-सा रस है?
iv) मनु ने जब ऊपर सिर उठाया तो क्या देखा?
v) कवि ने श्रद्धा के किन गुणों का वर्णन किया है?
अथवा
मैं नाम-गोत्र से रहित पुष्प,
अम्बर में उड़ती हुई मुक्त आनन्द शिखा
इतिवृत्त हीन, सौन्दर्य चेतना की तरंग;
सुर-नर-किन्नर-गन्धर्व नहीं, प्रिय! मैं केवल अप्सरा
विश्वनर के अतृप्त इच्छा-सागर से समुद्भूत।
i) प्रस्तुत पद्याश के पाठ एवं कवि का नाम लिखिए।
ii) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।
iii) इस पद्यांश में उर्वशी ने किसे अपना परिचय दिया है?
iv) आकाश में उड़ती हुई स्वच्छन्द आनन्द की शिखा कौन है?
v) ‘मैं नाम-गोत्र से रहित पुष्प’ किसे कहा गया है।
5. ) निम्नलिखित में से किसी एक लेखक का जीवन परिचय देते हुए उनकी कृतियों का उल्लेख कीजिए – (अधिकतम शब्द.सीमा 80 शब्द) 5
(i) जैनेंद्र कुमार (ii) कन्हैयालाल मिश्र श्प्रभाकर
(iii) प्रो0 जी0 सुंदर रेड्डी
ii) निम्नलिखित में से किसी एक कवि का जीवन परिचय देते हुए उनकी कृतियों का उल्लेख कीजिए – (अधिकतम शब्द-सीमा 80 शब्द) 5
(i) भारतेंदु हरिश्चन्द्र (ii) सुमित्रानंदन पंत
(iii) मैथिलीशरण गुप्त
- बहादुर अथवा लाती कहानी का उद्देश्य अपने शब्दों में लिखिए। 5 (अधिकतम शब्द.सीमा 80 शब्द)
अथवा
ध्रुवयात्रा कहानी के उद्देश्य पर प्रकाश डालिए। (अधिकतम शब्द.सीमा 80 शब्द)
- स्वपठित खण्डकाव्य के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का संक्षिप्त उत्तर दीजिए- (अधिकतम शब्द सीमा 80 शब्द) 5
i) रश्मिरथी खण्डकाव्य के आधार पर कर्ण की चारित्रिक विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
अथवा
रश्मिरथी खण्डकाव्य की प्रमुख घटना का वर्णन कीजिए।
ii) सत्य की जीत खण्डकाव्य के आधार पर प्रमुख पात्र का चरित्र-चित्रण कीजिए।
अथवा
सत्य की जीत खण्डकाव्य की प्रमुख घटना का उल्लेख कीजिए।
iii) हर्षवर्धन की चारित्रिक विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
अथवा
मुक्तियज्ञ खण्डकाव्य के नायक का चरित्र.चित्रण कीजिए।
iv) त्यागपथी खण्डकाव्य के प्रमुख नारी पात्र की चारित्रिक विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
अथवा
त्यागपथी खण्डकाव्य की विशेषताएँ लिखिए।
v) आलोकवृत्त खण्डकाव्य की प्रमुख घटनाओं का वर्णन कीजिए।
अथवा
आलोकवृत्त खण्डकाव्य की सामान्य विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
vi) श्रवणकुमार खण्डकाव्य की विशेषताएँ लिखिए।
अथवा
श्रवणकुमार खण्डकाव्य की प्रमुख घटना को अपने शब्दों में लिखिए।
(खण्ड-ख)
- i) निम्नलिखित संस्कृत गद्यांश का सन्दर्भ सहित हिन्दी में अनुवाद कीजिए- 2+5=7
संस्कृतस्य साहित्यं सरसं, व्याकरणञ्च सुनिश्चितम्। तस्य गद्ये पद्ये च लालित्यं, भावबोधसामर्थ्यम्, अद्वितीय श्रुतिमाधुर्यञ्च वर्तते। किं बहुना चरित्रनिर्माणार्थं यादृशीं सत्प्रेरणां संस्कृतवाङ्मयं ददाति न तादृशीं किञ्चिदन्यत्। मूलभूतानां मानवीयगुणानां यादृशी विवेचना संस्कृतसाहित्ये वर्तते नान्यत्र तादृशी।
अथवा
याज्ञवल्क्य उवाच-न वा अरे मैत्रेयि! पत्युः कामाय पति: प्रियो भवति। आत्मनस्तु वै कामाय पतिः प्रियो भवति। न वा अरे, ‘जायायाः कामाय जाया प्रिया भवति, आत्मनस्तु वै कामाय जाया प्रिया भवति। न वा अरे, पुत्रस्य वित्तस्य च कामाय पुत्रो वित्तं वा प्रियं भवति। आत्मनस्तु वै कामाय पुत्रो वित्तं वा प्रियं भवति। न वा अरे, सर्वस्य कामाय सर्वं प्रियं भवति, आत्मनस्तु वै कामाय सर्व प्रियं भवति।
ii)निम्नलिखित श्लोकों का हिन्दी में मदर्भ महित अन्याद कीजिए- 2+5=7
निन्दन्तु नीतिनिपुणाः यदि वा स्तुवन्तु
लक्ष्मी समाविशतु गच्छतु वा यथेष्टम्।
अद्यैव वा मरणमस्तु युगान्तरे वा।
न्याय्यात् पथः प्रविचलन्ति पदं न धीराः।।
अथवा
अये लाजानच्चैः पथि वचनमाकर्ण्य गृहिणी।
शिशोः कर्णौ यत्नात् सुपिहितवती दीनवदना।।
मयि क्षीणोपाये यदकृतं दृशावश्रुबहुले।
तदन्तःशल्यं मे त्वमसि पुनरुद्धर्तुमुचितः।।
- निम्नलिखित लोकोक्तियों और मुहावरों में से किसी एक का अर्थ लिखते हुए अपने शब्दों में वाक्य प्रयोग कीजिए : 1+1=2
(क) काला अक्षर भैंस बराबर
(ख) समरथ को नहिं दोष गोसाईं
(ग) नाक का बाल होना
(घ) दूध का दूध, पानी का पानी
- अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिएः
विद्यार्थी जीवन को मानव जीवन की रीढ़ की हड्डी कहें तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। विद्यार्थी काल में बालक में जो संस्कार पड़ जाते हैं जीवनभर वहीं संस्कार अमिट रहते हैं। इसीलिए यही काल आधारशिला कहा गया है। यदि यह नींव दृढ़ बन जाती है तो जीवन सुदृढ़ और सुखी बन जाता है। यदि इस काल में बालक कष्ट सहन कर लेता है तो उसका स्वास्थ्य सुंदर बनता है। यदि मन लगाकर अध्ययन कर लेता है तो उसे ज्ञान मिलता है उसका मानसिक विकास होता है। जिस वृक्ष को प्रारंभ से सुंदर सिंचन और खाद मिल जाती है वह पुष्पित एवं पल्लवित होकर संसार को सौरभ देने लगता है। इसी प्रकार विद्यार्थी काल में जो बालक श्रम अनुशासन एवं समय नियमन के साँचे में ढल जाता है वह आदर्श विद्यार्थी बनकर सभ्य नागरिक बन जाता है।
(i ) क्या मानव जीवन की रीढ़ की हड्डी है? 2
(ii ) आदर्श विद्यार्थी कौन बन जाता है? 2
(iii) जीवन भर कौन से संस्कार अमित रहते है? 1
- (क) निम्नलिखित शब्द-युग्मों का सही अर्थ चयन करके लिखिए :
(i) आभरण- आमरण– 1
(अ)भरण और पोषण (ब) जीवन और मोक्ष
(स) जीवन और मरण (द)आभूषण और मृत्यु तक
(ii) दुर्लभ- अप्राप्य – 1
(अ) कठिनाई से मिले- बिल्कुल न मिले
(ब) हर समय मिले- कभी न मिले
(स) कभी-कभी मिले- हर समय न मिले
(द) मिलता हो- जो खाता हो।
(ख) निम्नलिखित शब्दों में से किसी एक शब्द के दो अर्थ लिखिए : 1
(i) कनक (ii) कुल
(iii) सोना (iv) काल
(ग) निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक सही शब्द का चयन करके लिखिए : 1
(i) पीने की इच्छा रखने वाला-
(अ) प्यासा (ब) तृषित
(स) पिपासा (द) पिपासु
(ii) जिसकी गणना न की जा सके- 1
(अ) अगणित (ब) अगणनीय
(स) अगणक (द)अगणीत
(घ) निम्नलिखित में से किन्हीं दो वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए : 1
(i) डॉ0 प्रत्यूषराज बनस्पति विज्ञान के प्राध्यापक हैं।
(ii) सब लोग अपना काम करो।
(iii) अब दस रुपया में क्या आता है?
(iv) अब दस रुपया में क्या आता है?
- (क) ‘श्रृंगार’ रस अथवा ’शान्त’ रस का लक्षण और एक उदाहरण लिखिए। 2
(ख) ‘संदेह अलंकार अथवा ’रूपक’ अलङ्कार का लक्षण और एक उदाहरण लिखिए। 2
(ग) ‘दोहा’ छन्द अथवा ‘कुण्डलिया’ छन्द का लक्षण और उदाहरण लिखिए। 2
- अपने क्षेत्र में फैली संकरामक बीमारी की समस्या के सम्बन्ध में मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखिए। 6
अथवा
अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को छात्रवृत्ति के लिए एक आवेदन-पत्र लिखिए।
- निम्नलिखित विषयों में से किसी एक पर अपनी भाषा-शैली में निबन्ध लिखिए : 2+7= 9
(क) राष्ट्रीय एकता वर्तमान समय की अनिवार्य आवश्यकता
(ख) रोज़गार की समस्या
(ग) साहित्य समाज का दर्पण है।
(घ) जनसंख्या वृद्धिः कारण एवं निवारण
(ङ) नयी शिक्षा नीति
********
Disclaimer
The material given in this video is for educational purposes only. This is a model question paper. This sample paper or model paper is based on the new pattern of up board exam and is being given for practice. The purpose of giving this question paper is not to make students cheat. Students should practice their exam based on this pattern. It is not being claimed in this model paper that this will come in your exam exactly. This is not a leaked paper or a viral paper. The purpose of this question paper is to explain the pattern of the exam to the candidates. If the presented paper comes in the same form in this year’s board exam or related exam or if more number of questions from it come, then it will be considered a mere coincidence. The creator of this video are not responsible for any consequences arising from the use of the information given here. Viewers are also advised to verify the information and refer to official sources for the most accurate and latest exam material.
– model paper.info