Class 10 Social Science Paper 2025 – 825 BAU : UP Board Previous Year Paper Board Exam 2025 के सामाजिक विज्ञान के सभी पेपर की पीडीऍफ़

Class 10 Social Science Paper 2025-825-BAU: UP Board Previous Year Paper Board Exam 2025 के सामाजिक विज्ञान (Social Science) के सभी पेपर की पीडीऍफ़

Highchool Social Science latest model paper – old paper 2025 इस पोस्ट में यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 विषय सामाजिक विज्ञान  (Social Science ) के प्रश्नपत्रों के सभी 7 सेट दिए जा रहे हैं। इनके माध्यम से  हाईस्कूल की यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के पेपर का आइडिया लग जाएगा। सभी छात्र डाउनलोड कर लें अथवा स्क्रीनशॉट लेकर सुरक्षित रख लें। कक्षा 10 वीं / हाईस्कूल की परीक्षा सामाजिक विज्ञान  विषय के लिए अति महत्वपूर्ण प्रश्न हैं। 

Note- PDF Download Link – नीचे स्क्रॉल करें और मध्य में पीली पट्टी दिखेगी वहीँ से डाउनलोड करें। 

Question Papers

Hindi

English

Sanskrit

Science

Social Science

Home Science

Other

Computer

Drawing (Arts)

नोट : प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं ।

निर्देश :

i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

ii) इस प्रश्नपत्र के दो खण्ड, खण्ड अ तथा खण्ड ब हैं।

iii)    खण्ड अ में 1 अंक के 20 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं जिनके उत्तर ओ० एम० आर० उत्तर पत्रक पर नीले अथवा काले बाल प्वाइंट कलम से सही विकल्प वाले गोले को पूर्ण रूप से काला कर चिह्नित करें ।

iv) खण्ड अ के प्रत्येक प्रश्न का निर्देश पढ़कर केवल प्रदत्त ओ० एम० आर० उत्तर पत्रक पर ही उत्तर दें। ओ० एम० आर० उत्तर पत्रक पर उत्तर देने के पश्चात उसे नहीं काटें तथा इरेजर अथवा ह्वाइटनर का प्रयोग न करें ।

v) प्रश्न के अंक उसके सम्मुख अंकित हैं ।

vi) खण्ड ब में 50 अंक के वर्णनात्मक प्रश्न हैं । इस खण्ड में वर्णनात्मक-1, वर्णनात्मक-II तथा मार्नाचत्र सम्बन्धी दो प्रश्न हैं।

vii)   खण्ड – ब में सभी प्रश्नों के उत्तर एक साथ ही करें ।

viii) प्रथम प्रश्न से आरम्भ कीजिए तथा अन्तिम प्रश्न तक करते जाइए। जो प्रश्न न आता हो उस पर समय नष्ट न कोजिाए ।

ix) दिशाए गए मानचित्रों को उत्तर-पुस्तिका के साथ मजबूती से संलग्न करना आवश्यक है।

x) दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए मानचित्र कार्य के स्थान पर अलग से प्रश्न संख्या 9 (A) तथा 9 (B) लिखने के लिए दिए गये हैं।

खण्ड – अ

(बहुविकल्पीय प्रश्न)

निर्देश: नीचे दिए गए प्रश्नों के प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प चुनकर उसे OMR उत्तर पत्रक पर चिह्नित करें :

  1. महात्मा गाँधी भारत कब लौटे?          1

(A) फरवरी 1915                           (B) जनवरी 1915

(C) मार्च 1915                              (D) अप्रैल 1915

  1. असहयोग आन्दोलन स्थगित करने का मुख्य कारण था         1

(A) जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड      (B) रोलैट अॅक्ट

(C) खिलाफत आन्दोलन                  (D) चौरी-चौरा की घटना

  1. आर्थिक मंदी का प्रथम कारण था                                            1

(A) कृषि क्षेत्र में अधिक उत्पादन        (B) बैंकों का निजीकरण

(C) अत्यधिक निवेश                       (D) उद्योगों की संख्या में वृध्दि

  1. ब्रेटेन वुड्स नामक संस्था निम्नलिखित में से कहाँ स्थित थी?         1

(A) अफ्रिका                                  (B) युरोप

(C) अमरिका                                 (D) एशिया

  1. सर्व प्रथम सोलहवीं सदी में प्रिंटिंग प्रेस भारत के किस राज्य में आय?          1

(A) गोवा                                      (B) तमिलनाडु

(C) केरल                                      (D) उत्तर प्रदेश

  1. हिन्दी के अतिरिक्त संविधान में कितनी अन्य भाषाओं का उल्लेख है?          1

(A) 20                                         (B) 21

(C) 22                                         (D) 23

  1. निम्नलिखित देशों में कहाँ संघात्मक शासन नहीं है?          1

(A) भारत                                      (B) श्रीलंका

(C) संयुक्त राज्य अमरिका                 (D) बेल्जियम

  1. लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था अन्य व्यवस्थाओं से अच्छी है, क्योंकि यह   1

(A) पारदर्शी है                                (B) व्यक्ति की गरिमा को बढ़ावा देती है

(C) ‘ए’ और ‘बी’ दोनों                      (D) इनमें से कोई नहीं

  1. भारत में कितने राष्ट्रीय राजनीतिक दल है?                       1

(A) चार                                        (B) पाँच

(C) छ                                          (D) सात

  1. साम्प्रदायिकता किसके लिए हानिकारक है?                      1

(A) अल्पसंख्यक

(B) बहुसंख्यक

(C) अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक दोनों

(D) इसमें से किसी को भी नहीं

  1. जून 1992 में प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पृथ्वी सम्मेलन किस शहर में हुआ था?          1

(A) मास्को, रुस                              (B) न्यूयार्क, यू.एस.ए.

(C) पेरीस, फ्रांस                              (D) रियो डी जेनेरो, ब्राजील

  1. किस मृदा का निर्माण भारी वर्षा से अत्यधिक निक्षालन के फलस्वरुप होता है?   1

(A) लाल और पीली मृदा                 (B) काली मृदा

(C) लेटराइट मृदा                            (D) मरुस्थली मृदा

  1. प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत किस वर्ष से हुई?                 1

(A) 1970                                     (B) 1971

(C) 1972                                     (D) 1973

  1. निम्नलिखित में से कौनसा राज्य सरदार सरोवर परियोजना से नहीं जुड़ा है?   1

(A) महाराष्ट्र                                  (B) मध्य प्रदेश

(C) उत्तर प्रदेश                                (D) गुजरात

  1. स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना किससे सम्बन्धित है?          1

(A) स्वर्ण उद्योग                              (B) रेल परिवहन

(C) सड़क परिवहन                          (D) वायु परिवहन

  1. भारत में एक हजार रुपये के करन्सी नोटों को किस वर्ष अमान्य घोषित किया गया?   1

(A) 2015                                     (B) 2016

(C) 2017                                     (D) 2018

  1. मानव विकास रिपोर्ट किस संस्था के द्वारा प्रकाशित की जाती है?          1

(A) UNO                                    (B) UNESCO

(C) UNDP                                          (D) EU

  1. राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम किस वर्ष से लागू हुआ?          1

(A) 2000                                     (B) 2002

(C) 2005                                     (D) 2010

19     एक वस्तु का अधिकांश प्राकृतिक प्रक्रिया से उत्पादन किस क्षेत्रक की गतिविधी है?1

(A) प्राथमिक                                 (B) द्वितीयक

(C) तृनीयक                                  (D) चतुर्थक

  1. उदारीकरण है                          1

(A) सरकार का लोगों के प्रति उदार नज़रिया

(B) सरकार द्वारा अवरोधों या प्रतिबन्धों को हटाने की प्रक्रिया

(C) अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्धों में उदारता

(D) उधार देना

खण्ड ब  (वर्णनात्मक – 1)

(निम्न प्रश्नों के उत्तर प्रत्येक लगभग 80 शब्दों में दीजिए।)

  1. प्रथम विश्वयुध्द का भारत की आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिति पर क्या प्रभाव पड़ा? किन्हीं दो का उल्लेख कीजिए ।        2+2

अथवा

             सविनय अवज्ञा आन्दोलन की क्या सीमाएँ थी? किन्हीं दो का उल्लेख कीजिए ।   2+2

  1. लोकतंत्र में पारदर्शी शासन का क्या अर्थ है? उदाहरणसहित समझाइए ।              4

अथवा

       लोकतंत्र में राजनीतिक दलों का क्या अर्थ है? इनके किन्ही दो मुख्य कार्यों को लिखिए ।                  2+2

  1. जैव और अजैव संसाधन क्या होते हैं? वर्णन कीजिए ।          4

अथवा

        पर्यावरण निम्नीकरण को रोकने के चार उपाय बताइए ।             1+1+1+1

  1. राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम 2005 क्या है? विवेचना कीजिए 4

अथवा

            भारत में साख के विभिन्न स्रोत क्या है? वर्णन कीजिए ।               4

(वर्णनात्मक – II)

(निम्न प्रश्नों के उत्तर प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में दीजिए।)

  1. नेपोलियन कौन था? उसके सुधार क्या थे? उन सुधारों का क्या प्रभाव पड़ा ? 6

अथवा

             युरोप में राष्ट्रवाद के उदय में जर्मनी एवं इटली के एकीकरण का क्या योगदान था? 6

  1. भारत की संघीय व्यवस्था की चार विशेषताएँ बताइए ।          6

अथवा

          भारत के संघीय और एकात्मक स्वरुपों में क्या अन्तर है? उदाहरण देकर लिखिए ।                                                                                                   2+4

  1. भारत में सड़क परिवहन पर एक लेख लिखिए ।                   6

अथवा

        भारत में चीनी उद्योग के विषय में बताते हुए इसकी चुनौतियों पर प्रकाश डालिए।  6

  1. तृतीयक क्षेत्रक अन्य क्षेत्रकों से कैसे भिन्न है? सोदाहरण व्याख्या कीजिए । 6

अथवा

         वैश्वीकरण क्या है? भारत में वैश्वीकरण का क्या प्रभाव पड़ा है?

(मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न)

निर्देश: प्रश्न संख्या 9(A) तथा 9 (B) मानचित्र से संबंधित हैं।

9(A). निम्नलिखित स्थानों को भारत के दिये गये रेखा मानचित्र में   चिह्न द्वारा नाम सहित दर्शाइए। सही नाम तथा स्थान अंकन के लिए, अंक निर्धारित हैं :

i) वह स्थान जहाँ सूती मिल श्रमिकों ने सत्याग्रह आन्दोलन किया ।

ii) वह स्थान जहाँ जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड हुआ ।

iii)    वह स्थान जहाँ नील की खेती करनेवाले किसानों ने सत्याग्रह आंदोलन किया ।

iv) वह स्थान जहाँ वर्ष 1927 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन हुआ ।

v) वह स्थान जहाँ सविनय अवज्ञा आन्दोलन का प्रारम्भ हुआ ।

निर्देश: दिये गये भारत के रेखा मानचित्र में निम्नलिखित स्थानों को चिह्न द्वारा नाम सहित दर्शाइए :

i) सूती मिल श्रमिकों ने कहाँ पर सत्याग्रह किया?

ii) उस जनपद का नाम लिखिए, जहाँ जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड हुआ ।

iii)    नील की खेती करनेवाले किसानों ने कहाँ पर सत्याग्रह किया?

iv) वर्ष 1927 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन कहाँ हुआ?

v) सविनय अवज्ञा आन्दोलन का प्रारम्भ कहाँ से हुआ?

(केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिये मानचित्र कार्य के विकल्प के रूप में)

निर्देश: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए। मानचित्र का प्रयोग न कीजिए।

i) महानदी पर बना बांध II चिन्ह द्वारा नाम सहित ।                          1

ii) गंगा नदी चिन्ह द्वारा नाम सहित ।                              1

iii)    पूर्व-पश्चिम गलियारा   चिन्ह द्वारा प्रारम्भ और अन्त के केन्द्रों के नाम सहित ।         1

iv) भारत का एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र X चिन्ह द्वारा नाम सहित ।     1

v) भारत के एक चाय उत्पादक जिले का  चिन्ह द्वारा                    1

Download PDF of this Question Paper – Click Here

9B). निर्देश: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए। मानचित्र का  प्रयोग न कीजिए।

i) महानदी पर बने एक बाँध का नाम लिखिए ।               1

ii) उत्तर भारत की एक नदी का नाम लिखिए ।               1

iii)    पूर्व-पश्चिम गलियारे का नाम प्रारम्भ और अन्त के केन्द्रों के नाम के साथ लिखिए। 1

iv) भारत के एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र का नाम लिखिए ।          1

v) भारत के एक चाय उत्पादक जिले का नाम लिखिए ।   1

Download All 7 Set of Social Science Paper 2025


1-    UP BOARD CLASS 10 Social Science  825 BAS 2025


2-    UP BOARD CLASS 10 Social Science 825 BAT 2025


3-    UP BOARD CLASS 10 Social Science  825 BAU 2025


4-    UP BOARD CLASS 10 Social Science 825 CQ 2025


5-    UP BOARD CLASS 10 Social Science 825 CR  2025


6-    UP BOARD CLASS 10 Social Science  825 CU2025


7-    UP BOARD CLASS 10 Social Science  825 CW 2025