Class 10 Social Science Paper 2025 – 825 CQ : UP Board Previous Year Paper Board Exam 2025 के सामाजिक विज्ञान के सभी पेपर की पीडीऍफ़

Class 10 Social Science Paper 2025-825-CQ: UP Board Previous Year Paper Board Exam 2025 के सामाजिक विज्ञान (Social Science) के सभी पेपर की पीडीऍफ़

Highchool Social Science latest model paper – old paper 2025 इस पोस्ट में यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 विषय सामाजिक विज्ञान  (Social Science ) के प्रश्नपत्रों के सभी 7 सेट दिए जा रहे हैं। इनके माध्यम से  हाईस्कूल की यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के पेपर का आइडिया लग जाएगा। सभी छात्र डाउनलोड कर लें अथवा स्क्रीनशॉट लेकर सुरक्षित रख लें। कक्षा 10 वीं / हाईस्कूल की परीक्षा सामाजिक विज्ञान  विषय के लिए अति महत्वपूर्ण प्रश्न हैं। 

Note- PDF Download Link – नीचे स्क्रॉल करें और मध्य में पीली पट्टी दिखेगी वहीँ से डाउनलोड करें। 

Question Papers

Hindi

English

Sanskrit

Science

Social Science

Home Science

Other

Computer

Drawing (Arts)

नोट : प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं ।

निर्देश :

i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

ii) इस प्रश्नपत्र के दो खण्ड, खण्ड अ तथा खण्ड ब हैं।

iii)    खण्ड अ में 1 अंक के 20 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं जिनके उत्तर ओ० एम० आर० उत्तर पत्रक पर नीले अथवा काले बाल प्वाइंट कलम से सही विकल्प वाले गोले को पूर्ण रूप से काला कर चिह्नित करें ।

iv) खण्ड अ के प्रत्येक प्रश्न का निर्देश पढ़कर केवल प्रदत्त ओ० एम० आर० उत्तर पत्रक पर ही उत्तर दें। ओ० एम० आर० उत्तर पत्रक पर उत्तर देने के पश्चात उसे नहीं काटें तथा इरेजर अथवा ह्वाइटनर का प्रयोग न करें ।

v) प्रश्न के अंक उसके सम्मुख अंकित हैं ।

vi) खण्ड ब में 50 अंक के वर्णनात्मक प्रश्न हैं । इस खण्ड में वर्णनात्मक-1, वर्णनात्मक-II तथा मार्नाचत्र सम्बन्धी दो प्रश्न हैं।

vii)   खण्ड – ब में सभी प्रश्नों के उत्तर एक साथ ही करें ।

viii) प्रथम प्रश्न से आरम्भ कीजिए तथा अन्तिम प्रश्न तक करते जाइए। जो प्रश्न न आता हो उस पर समय नष्ट न कोजिाए ।

ix) दिशाए गए मानचित्रों को उत्तर-पुस्तिका के साथ मजबूती से संलग्न करना आवश्यक है।

x) दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए मानचित्र कार्य के स्थान पर अलग से प्रश्न संख्या 9 (A) तथा 9 (B) लिखने के लिए दिए गये हैं।

खण्ड – अ

(बहुविकल्पीय प्रश्न)

निर्देश: नीचे दिए गए प्रश्नों के प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प चुनकर उसे OMR उत्तर पत्रक पर चिह्नित करें :

  1. “जब फ्रांस छींकता है, बाकी यूरोप को सर्दी-जुकाम हो जाता है।” यह कथन किसका है ?                         1

(A) मेटरनिख                                 (B) ज्यूसेपे गैरीबाल्डी

(C) नेपोलियन बोनापार्ट                   (D) ऑटो वॉन बिस्मार्क

  1. जर्मनी के एकीकरण में मुख्य भूमिका किसकी थी?          1

(A) विलियम प्रथम                         (B) ऑटो वॉन बिस्मार्क

(C) ज्यूसेपे गैरीबाल्डी                      (D) कावूर

  1. ब्रिटेन में ‘कार्न ला’ समाप्त करने का क्या मुख्य कारण था?          1

(A) जनसंख्या में वृद्धि                      (B) उद्योगपतियों एवं शहरियों का विरोध

(C) कार्न आयात पर नियंत्रण             (D) कृषि उत्पादों की अधिकता

  1. ‘अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष’ की स्थापना कब हुई थी?          1

(A) 1940           (B) 1942           (C) 1943           (D) 1944

  1. ‘गुलामगिरी’ नामक पुस्तक किस प्रकार की समस्या से सम्बन्धित है?          1

(A) जाति व्यवस्था                          (B) साम्प्रदायिकता

(C) अस्पृश्यता                               (D) बाल विवाह

  1. बेल्जियम की सामुदायिक सरकार में किसके मध्य सत्ता की साझेदारी है?       1

(A) विभिन्न सामाजिक समूहों के मध्य

(B) शासन के विभिन्न अंगों के मध्य

(C) केन्द्रीय और राज्य सरकारों के मध्य

(D) राज्य सरकार एवं सामुदायिक सरकार के मध्य

  1. महिला आरक्षण अधिनियम, 2023 में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को निम्नलिखित में से किस संस्था को दिया गया है?          1

(A) लोक सभा                               (B) विधान सभाएँ

(C) दिल्ली विधान सभा                   (D) उपरोक्त सभी

  1. साम्प्रदायिकता की समस्या कब प्रारम्भ होती है?          1

(A) धर्म को राष्ट्र का आधार मान लिया जाए ।

(B) किसी धर्म को राजनीति से जोड़ दिया जाए ।

(C) सभी धर्मों का समान आदर किया जाए ।

(D) (A) और (B) दोनों

  1. भारत में कितने राष्ट्रीय राजनीतिक दल हैं?              1

(A) 4                 (B) 5                 (C) 6                  (D) 7

  1. निम्नलिखित में से किसका सम्बन्ध लोकतंत्र से नहीं है?          1

(A) उत्तरदायी शासन                        (B) बहुसंख्यकों का शासन

(C) स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन        (D) कानून के समक्ष समानता

  1. निम्नलिखित में से किस प्रान्त में सीढ़ीदार (सोपानी) खेती की जाती है?          1

(A) पंजाब                                     (B) हरियाणा

(C) उत्तरप्रदेश के मैदान                    (D) उत्तराखण्ड

  1. भारतीय वन्य-जीवन (रक्षण) अधिनियम किस वर्ष लागू किया गया?          1

(A) 1970           (B) 1972           (C) 1974            (D) 1976

  1. झारखण्ड में स्थित कोडरमा निम्नलिखित में से किस खनिज का अग्रणी उत्पादक है?    1

(A) बॉक्साइट                                (B) कोयला

(C) लौह-अयस्क                            (D) अभ्रक

  1. काली मिट्टी में मुख्य रूप से कौन-सी फसल उगायी जाती है?          1

(A) रबर                                        (B) मक्का

(C) कपास                                     (D) चावल

  1. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य हजीरा विजयपुर-जगदीशपुर पाइपलाइन से नहीं जुड़ा है?       1

(A) मध्यप्रदेश                                (B) गुजरात

(C) महाराष्ट्र                                  (D) उत्तरप्रदेश

  1. किसी देश का विकास किस आधार पर निर्धारित किया जा सकता है?          1

(A) प्रति व्यक्ति आय                      (B) औसत साक्षरता स्तर

(C) स्वास्थ्य स्थिति                         (D) उपरोक्त सभी

  1. दुग्ध उत्पादन क्रिया को किस क्षेत्रक में सम्मिलित किया जाता है?          1

(A) प्राथमिक                                 (B) द्वितीयक

(C) तृतीयक                                   (D) चतुर्थक

  1. निम्नलिखित में से कौन ऋण के औपचारिक स्रोतों में शामिल है?          1

(A) बैंक                                        (B) साहूकार

(C) नियोक्ता                                  (D) व्यापारी

19     भारत में कौन केन्द्रीय सरकार की तरफ से करेंसी नोट जारी करता है?              1

(A) भारतीय रिज़र्व बैंक                    (B) भारत सरकार

(C) राज्य सरकार                            (D) राज्यपाल

  1. विश्व के देशों में बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा निवेश का सबसे अधिक सामान्य तरीका है? 1

(A) नई कम्पनियों की स्थापना           (B) स्थानीय कंपनियों को खरीद लेना

(C) स्थानीय कंपनियों से साझेदारी करना  (D) विकासशील देशों पर कब्जा कर लेना

खण्ड ब   (वर्णनात्मक – 1)

(निम्न प्रश्नों के उत्तर प्रत्येक लगभग 80 शब्दों में दीजिए।)

  1. प्रथम विश्व युद्ध के बाद हुई आर्थिक महामंदी का भारत पर क्या प्रभाव पड़ा? 4

अथवा

              विश्व-अर्थव्यवस्था के उदय के दो कारण लिखिए ।                                      2+2

  1. भारत में राजनीतिक दलों के कोई दो मुख्य कार्य लिखिए ।          2+2

अथवा

            भारत में लोकतंत्र की किन्हीं दो चुनौतियों का उल्लेख कीजिए ।                     2+2

  1. उत्पत्ति के आधार पर संसाधनों के प्रकार बताइए ।          2+2

अथवा

          जैव-विविधता क्या है? यह मानव जीवन के लिए क्यों उपयोगी है?                  2+2

  1. खुली बेरोज़गारी और प्रच्छन्न बेरोज़गारी के बीच अन्तर स्थापित कीजिए । 2+2

अथवा

              विकास में ऋण की भूमिका का विश्लेषण कीजिए ।                                      4

Download PDF of this Question Paper –Click Here

(वर्णनात्मक – II)

(निम्न प्रश्नों के उत्तर प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में दीजिए।)

  1. सत्याग्रह का क्या अर्थ है? महात्मा गाँधी द्वारा चलाए गए किन्हीं दो सत्याग्रह आन्दोलनों का वर्णन कीजिए ।                                            2+2+2

अथवा

         असहयोग आन्दोलन कब चलाया गया ? इसका क्या अर्थ है? इसके कोई दो मुख्य कारण लिखिए                                                                            2+2+2

  1. भारत में संघीय व्यवस्था की किन्हीं चार विशेषताओं का वर्णन कीजिए ।          6

अथवा

           बेल्जियम की शासन व्यवस्था का वर्णन कीजिए ।                                       6

  1. संसाधन का अर्थ बताते हुए इनके वर्गीकरण को समझाइए ।          2+4

अथवा

          गैर-परम्परागत ऊर्जा संसाधन क्या होते हैं? किन्हीं दो का वर्णन कीजिए ।          2+2+2

  1. आर्थिक गतिविधियों को कितने क्षेत्रकों में बाँटा गया है? सभी की व्याख्या करें।   2+4

अथवा

            वैश्वीकरण से आप क्या समझते हैं ? आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए ।           6

(मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न)

निर्देश: प्रश्न संख्या 9(A) तथा 9 (B) मानचित्र से संबंधित हैं।

9(A). निम्नलिखित स्थानों को भारत के दिये गये रेखा मानचित्र में   चिह्न द्वारा नाम सहित दर्शाइए। सही नाम तथा स्थान अंकन के लिए, अंक निर्धारित हैं :

(i)     वह स्थान जहाँ 1929 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन हुआ ।

(ii)    वह स्थान जहाँ सविनय अवज्ञा आन्दोलन प्रारम्भ हुआ ।

(iii) वह जनपद जहाँ जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड हुआ ।

(iv)   वह स्थान जहाँ गाँधी जी ने नमक बनाना प्रारम्भ किया ।

(v)    वह जनपद जहाँ चौरी-चौरा की घटना घटी थी ।

निर्देश: दिये गये भारत के रेखा मानचित्र में निम्नलिखित स्थानों को चिह्न द्वारा नाम सहित दर्शाइए :

(i)     1929 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन कहाँ हुआ था?                     1

(ii)    सविनय अवज्ञा आन्दोलन का प्रारम्भ कहाँ से हुआ था ?                              1

(iii) जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड किस जनपद में हुआ था ?                              1

( iv) गाँधी जी ने नमक बनाना किस स्थान से प्रारंभ किया था ?                             1

(v)    चौरी-चौरा की घटना किस जनपद में हुई थी ?                                            1

(केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिये मानचित्र कार्य के विकल्प के रूप में)

निर्देश: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए। मानचित्र का प्रयोग न कीजिए।

i) भारत के किसी एक रेल प्रखण्ड के मुख्यालय को चिह्न द्वारा नाम सहित ।       1

ii) दामोदर नदी चिह्न द्वारा नाम सहित ।               1

iii)    पश्चिम बंगाल का एक कोयला क्षेत्र    चिह्न द्वारा नाम सहित ।            1

iv) भारत के पश्चिमी तट पर स्थित एक पत्तन (बन्दरगाह) चिह्न द्वारा नाम सहित ।       1

v) गुजरात का एक सूती वस्त्रोद्योग का एक केन्द्र  चिह्न द्वारा नाम सहित ।           1

13). निर्देश: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए। मानचित्र का प्रयोग न कीजिए।

(i)     भारत के किसी एक रेल प्रखण्ड के मुख्यालय का नाम लिखिए ।          1

(ii) दक्षिण भारत की एक नदी का नाम लिखिए ।                   1

(iii) पश्चिम बंगाल के एक कोयला क्षेत्र का नाम लिखिए ।        1

(iv) भारत के पश्चिमी तट पर स्थित एक पत्तन (बन्दरगाह) का नाम लिखिए ।     1

(v)  गुजरात के सूती वस्त्रोद्योग के एक केन्द्र का नाम लिखिए ।     1

Download All 7 Set of Social Science Paper 2025


1-    UP BOARD CLASS 10 Social Science  825 BAS 2025


2-    UP BOARD CLASS 10 Social Science 825 BAT 2025


3-    UP BOARD CLASS 10 Social Science  825 BAU 2025


4-    UP BOARD CLASS 10 Social Science 825 CQ 2025


5-    UP BOARD CLASS 10 Social Science 825 CR  2025


6-    UP BOARD CLASS 10 Social Science  825 CU2025


7-    UP BOARD CLASS 10 Social Science  825 CW 2025