Class-10 Hindi Paper 2025 – 801-(BG) : UP Board Previous Year Paper Board Exam 2025 के हिन्दी के सभी पेपर की पीडीऍफ़

Class 10 Hindi  Paper 2025-801-(BG): UP Board Previous Year Paper Board Exam 2025 के हिन्दी  (Hindi) के सभी पेपर की पीडीऍफ़

Highchool Hindi latest model paper – old paper 2025 इस पोस्ट में यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 विषय हिन्दी  (Hindi ) के प्रश्नपत्रों के सभी 8 सेट दिए जा रहे हैं। इनके माध्यम से  हाईस्कूल की यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के पेपर का आइडिया लग जाएगा। सभी छात्र डाउनलोड कर लें अथवा स्क्रीनशॉट लेकर सुरक्षित रख लें। कक्षा 10 वीं / हाईस्कूल की परीक्षा हिन्दी  विषय के लिए अति महत्वपूर्ण प्रश्न हैं। 

Note- PDF Download Link – नीचे स्क्रॉल करें और मध्य में हरी पट्टी दिखेगी वहीँ से डाउनलोड करें। 

Class 10 Hindi

सामान्य निर्देश :

(i)     प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।

(ii)    सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

(iii) यह प्रश्न-पत्र दो खण्डों खण्ड ‘अ’ तथा खण्ड ‘ब’ में विभाजित है।

(iv)   इस प्रश्न-पत्र के खण्ड ‘अ’ में 20 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं, जिसमें दिये गये चार विकल्पों में से सही विकल्प का चयन करके ओ.एम.आर. उत्तर-पत्रक पर नीले अथवा काले बॉल प्वाइंट पेन    से सही विकल्प वाले गोले को अच्छी तरह रंगकर देना है।

(v)    खण्ड ‘अ’ के बहुविकल्पीय प्रश्नों हेतु प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। बहुविकल्पीय प्रश्नों हेतु नकारात्मक अंकन की व्यवस्था नहीं है। अतः सभी प्रश्नों के उत्तर देने का प्रयास कीजिए ।

(vi)   ओ.एम.आर. शीट पर उत्तर देने के पश्चात संबंधित गोले को काटे नहीं तथा इरेजर एवं ह्वाइटनर का प्रयोग न करें।

(vii)  प्रत्येक प्रश्न के सम्मुख उनके निर्धारित अंक दिये गये हैं।

(viii) खण्ड ‘ब’ में वर्णनात्मक प्रश्न पूछे गये हैं। इसके लिए कुल 50 अंक निर्धारित हैं।

(ix)   खण्ड ‘ब’ के प्रश्नों के उत्तर यथासंभव क्रमानुसार लिखने का प्रयास कीजिए। जो प्रश्न नहीं आता हो उस पर समय नष्ट मत कीजिए ।

(x)    वर्णनात्मक प्रश्नों के उत्तर देते समय सुन्दर, स्पष्ट एवं पठनीय लेखन पर विशेष ध्यान दीजिए ।                                             

                                             खण्ड – ‘अ’                                             20

(बहुविकल्पीय प्रश्न)

  1. शुक्ल-युग के निबन्धकार हैं          1

(A) कमलेश्वर                                 (B) वियोगी हरि

(C) मोहन राकेश                             (D) हजारीप्रसाद द्विवेदी ।

  1. ‘निर्मला’ उपन्यास के रचनाकार हैं          1

(A) मुंशी प्रेमचन्द.                           (B) भगवतीचरण वर्मा

(C) चन्द्रधर शर्मा ‘गुलेरी’                  (D) बालमुकुन्द गुप्त

  1. ‘अपनी खबर’ रचना की विधा है          1

(A) एकांकी                                   (B) संस्मरण

(C) नाटक                                     (D) आत्मकथा

  1. रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की रचना नहीं है          1

(A) ‘अर्धनारीश्वर’                            (B) ‘संस्कृति के चार अध्याय’

(C) ‘अजातशत्रु’                              (D) ‘रेती के फूल’

  1. ‘गुनाहों का देवता’ के लेखक हैं          1

(A) धर्मवीर भारती.                         (B) ‘अज्ञेय’

(C) जयशंकर प्रसाद                         (D) जैनेन्द्र कुमार

  1. निम्नलिखित कवियों में से किस कवि को ‘राष्ट्रकवि’ का सम्मान मिला है?         1

(A) सुमित्रानन्दन पन्त को                  (B) मैथिलीशरण गुप्त को.

(C) सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’ को      (D) महादेवी वर्मा को

  1. ‘रामचन्द्रिका’ के रचनाकार हैं          1

(A) पद्माकर                                   (B) देव

(C) मतिराम                                   (D) केशवदास

  1. ‘घनानन्द’ किस काल के कवि हैं?          1

(A) आधुनिक काल के                    (B) रीतिकाल के

(C) भक्तिकाल के                            (D) आदिकाल के

  1. ‘छायावादी काव्य’ की प्रमुख विशेषता है          1

(A) प्रकृति का मानवीकरण               (B) यथार्थ चित्रण

(C) अंग्रेजी शिक्षा का विरोध             (D) रूढ़ियों के प्रति विद्रोह

  1. ‘तार सप्तक’ के सात कवियों को किसने ‘राहों के अन्वेषी’ कहा है?          1

(A) नागार्जुन ने                               (B) भवानीप्रसाद मिश्र ने

(C) ‘अज्ञेय’ ने                                 (D) रामविलास शर्मा ने

  1. करुण रस का स्थायी भाव है          1

(A) रति                                        (B) उत्साह

(C) भय                                        (D) शोक

  1. भूरे बालों की सी कतरन,

छिपा नहीं उसका छोटापन,

उपर्युक्त पंक्तियों में प्रयुक्त अलंकार कौन-सा है?      1

(A) रूपक                                     (B) उपमा

(C) उत्प्रेक्षा                                    (D) श्लेष

  1. ‘छन्द’ पढ़ते समय आनेवाले विराम को क्या कहते हैं?          1

(A) मात्रा                                      (B) गति

(C) लय                                        (D) यति

  1. ‘अभ्यास’ शब्द में किस उपसर्ग का प्रयोग किया गया है          1

(A) अ                                          (B) अभि

(C) अभ्                                       (D) अस

  1. ‘पंचतन्त्र’ में कौन-सा समास है?          1

(A) कर्मधारय समास                       (B) द्वन्द्व समास

(C) अव्ययीभाव समास                    (D) द्विगु समास

  1. दिनकर, दिवाकर, भास्कर किस शब्द के पर्याय हैं?          1

(A) सूर्य के                                    (B) आकाश के

(C) राजा के                                   (D) बादल के

  1. ‘युवाम्’ शब्द में कौन सी विभक्ति एवं वचन है?          1

(A) तृतीया विभक्ति, एकवचन           (B) प्रथमा विभक्ति, द्विवचन

(C) द्वितीया विभक्ति, बहुवचन           (D) पंचमी विभक्ति, एकवचन

  1. ‘मोहन द्वारा चित्र बनाया गया।’ इस वाक्य में वाच्य है          1

(A) कर्मवाच्य.                               (B) कर्तृवाच्य

(C) भाववाच्य                                (D) इनमें से कोई नहीं

  1. ‘सूरज निकला और चारों ओर प्रकाश फैल गया ।’

उपर्युक्त वाक्य किस प्रकार का है ?          1

(A) सरल                                      (B) संयुक्त

(C) मिश्रित                                    (D) प्रश्नवाचक

  1. कौन-सा शब्द ‘सर्वनाम’ है?          1

(A) मोहन                                      (B) बगीचा

(C) तुम                                         (D) सच्चा

खण्ड –

वर्णनात्मक प्रश्न

  1. निम्नलिखित गद्यांश पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:          3×2=6

हमलोग कच्ची मिट्टी की मूर्ति के समान रहते हैं, जिसे जौ जिस रूप का चाहे, उस रूप का करे चाहे राक्षस बनावे, चाहे देवता । ऐसे लोगों का साथ करना हमारे लिए बुरा है, जो हमसे अधिक दृढ़ संकल्प के हैं; क्योंकि हमें उनकी हर एक बात बिना विरोध के मान लेनी पड़ती है। पर ऐसे लोगों का साथ करना और बुरा है, जो हमारी ही बात को ऊपर रखते हैं; क्योंकि ऐसी दशा में न तो हमारे ऊपर कोई दबाव रहता है और न हमारे लिए कोई सहारा रहता है। दोनों अवस्थाओं में जिस बात का भय रहता है, उसका पता युवा पुरुषों को प्रायः बहुत कम रहता है ।

(i)     उपर्युक्त गद्यांश का सन्दर्भ लिखिए ।

(ii)    किन लोगों की संगत करना हमारे लिए बुरा है

(iii) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए ।

अथवा

अजंता संसार की चित्रकलाओं में अपना अद्वितीय स्थान रखता है। इतने प्राचीनकाल के इतने सजीव, इतने गतिमान, इतने बहसंख्यक कथा प्राण चित्र कहीं नहीं बने । अजन्ता के चित्रों ने देश-विदेश सर्वत्र की चित्रकला को प्रभावित किया । उसका प्रभाव पूर्व के देशों की कला पर तो पड़ा ही, मध्य-पश्चिमी एशिया भी उसके कल्याणकर प्रभाव से वंचित न रह सका ।

(i)     गद्यांश के पाठ और लेखक का नाम लिखिए ।

(ii)    अजंता किस कला के लिए अद्वितीय स्थान रखता है?

(iii) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए ।

  1. निम्नलिखित पद्यांश पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:          3×2=6

किलकत कान्ह घुटुरुवनि आवत ।

मनिमय कनक नन्द कै आँगन, बिंब पकरिबै धावत

कंबहुँ निरखि हरि आप छाँह कौ, करि सौं पकरन चाहत ।

किलकि हँसत राजत द्वै दतियाँ, पुनि पुनि तिहिं अवगहित ।

कनक-भूमि पर कर-पग छाया, यह उपमा इक राजति ।

करि-करि प्रतिपद प्रतिमनि बसुधा, कमल बैठकी साजति ।

बाल-दसा सुख निरखि जसोदा, पुनि-पुनि नन्द बुलावति ।

अँचरा तर लै ढाँकि, सूर के प्रभु कौं दूध पियावति ।।

(i)     उपर्युक्त पद्यांश का सन्दर्भ लिखिए ।

(ii)    रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए ।

(iii) ‘किलकत कान्ह घुटुरुवनि आवत’ पंक्ति में प्रयुक्त अलंकार का नाम लिखिए ।

अथवा

चन्द्रलोक में प्रथम बार,

मानव ने किया पदार्पण,

छिन्न हुए लो देश काल के,

दुर्जय बाधा बंधन ।

दिग्विजयी मनु-सुत, निश्चय

यह महान ऐतिहासिक क्षण,

भू-विरोध हो शान्त,

निकट आएँ सब देशों के जन ।

(i)     उपर्युक्त पद्यांश का सन्दर्भ लिखिए ।

(ii)    ‘चन्द्रलोक में प्रथम बार’ मानव के उतरने पर कवि ने क्या मंगल कामना किया है?

(iii)  रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए ।

Download PDF of this Question Paper Click Here

  1. निम्नलिखित संस्कृत गद्यांश का सन्दर्भ सहित हिन्दी में अनुवाद कीजिए: 2+3=5

इयं नगरी विविधधर्माणां संगमस्थली । महात्मा बुद्धः, तीर्थङ्करः, पार्श्वनाथः, शङ्कराचार्यः, कबीरः, गोस्वामी तुलसीदासः, अन्ये च बहवः महात्मानः अत्रागत्य स्वीयान् विचारान् प्रासारयन् । न केवलं दर्शने, साहित्ये, धर्म, अपितु कलाक्षेत्रेऽपि इयं नगरी विविधानां कलानां, शिल्पानाञ्च कृते लोके विश्रुता ।

अथवा

पुरुराजः यथैकेन वीरेण वीरं प्रति ।

अलक्षेन्द्रः- (पुरोः वीरभावेन हर्षितः) साधु वीर !

साधु ! नूनं वीर असि ! धन्यः त्वं,

धन्या ते मातृभूमिः । (सेनापतिम् उद्दिश्य) सेनापते

सेनापतिः – सम्राट !

अलक्षेन्द्रः – वीरस्य पुरुराज्यस्य बन्धनानि मोचय

सेनापतिः – यत् सम्राट आज्ञापयति ।

  1. निम्नलिखित संस्कृत श्लोकों का सन्दर्भ सहित हिन्दी में अनुवाद कीजिए: 2+3=5

सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः ।

सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् दुःखभाग् भवेत् ।।

अथवा

यथासोम्यैकेन मृत्पिण्डेन सर्वं मृन्मयं विज्ञातं स्या द्वाचारम्भणं

विकारो नामधेयं मृत्तिकेत्येव सत्यम्।

  1. अपने पठित खण्डकाव्य के आधार पर दिए गए प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए:    3

(क)   (i)     ‘मुक्तिदूत’ खण्डकाव्य के किसी एक सर्म की कथावस्तु संक्षेप में लिखिए ।

(ii)    ‘मुक्तिदूत’ खण्डकाव्य के नायक महात्मा गाँधीजी की चारित्रिक विशेषताओं का उल्लेख कीजिए ।

(ख)   (i)     ‘ज्योति जवाहर’ खण्डकाव्य की कथावस्तु अपने शब्दों में लिखिए ।

(ii)    ‘ज्योति जवाहर’ खण्डकाव्य के प्रमुख पात्र के चरित्र की विशेषताएँ लिखिए ।

(ग)    (i)     ‘मेवाड़ मुकुट’ खण्डकाव्य के आधार पर महाराणा प्रताप’ का चरित्र चित्रण कीजिए ।

(ii)    ‘मेवाड़ मुकुट’ खण्डकाव्य के किसी एक सर्ग का सारांश लिखिए ।

(घ)    (i)     ‘अग्रपूजा’ खण्डकाव्य का कथानक संक्षेष में लिखिए ।

(ii)    ‘अग्रपूजा’ खण्डकाव्य के आधार पर ‘श्रीकृष्ण’ का चरित्र चित्रण कीजिए ।

(ङ)   (i)     ‘जय सुभाष’ खण्डकाव्य के द्वितीय सर्ग का सारांश लिखिए ।

(ii)    ‘जय सुभाष’ खण्डकाव्य के आधार पर सुभाषचन्द्र बोस का चरित्र चित्रण कीजिए ।

(च)   (i)     ‘कर्ण’ खण्डकाव्य के आधार पर कर्ण का चरित्र-चित्रण कीजिए ।

(ii)    ‘कर्ण’ खण्डकाव्य के आधार पर कुन्तीं और कर्ण के वार्तालाप का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए ।

(छ)   (i)     ‘कर्मवीर भरत’ खण्डकाव्य के पंचम सर्ग ‘वन गमन’ की कथावस्तु संक्षेप में लिखिए ।

(ii)    ‘कर्मवीर भरत’ खण्डकाव्य के आधार पर ‘भरत’ का चरित्र चित्रण कीजिए ।

(ज)   (i)     ‘मातृभूमि के लिए’ खण्डकाव्य के नायक चन्द्रशेखर आजाद’ का चरित्र चित्रण कीजिए ।

(ii)    ‘मातृभूमि के लिए’ खण्डकाव्य के किसी एक सर्ग का सारांश लिखिए ।

(झ)   (i)     ‘तुमुल’ खण्डकाव्य के आधार पर ‘मेघनादाँ की चारित्रिक विशेषताओं का उल्लेख कीजिए ।

(ii)    ‘तुमुल’ खण्डकाव्य के किसी एक सर्ग का सारांश लिखिए ।

  1. (क) निम्नलिखित लेखकों में से किसी एक लेखक का जीवन-परिचय देते हुए उनकी एक प्रमुख रचना का उल्लेख कीजिए:       3+2=5

(i) जयशंकर प्रसाद

(ii) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद

(iii) रामधारी सिंह ‘दिनकर’ ।

(ख)   निम्नलिखित कवियों में से किसी एक कवि का जीवन परिचय देते हुए उनकी एक प्रमुख रचना का उल्लेख कीजिए:          3+2=5

(i) तुलसीदास

(ii) मैथिलीशरण गुप्त

(iii) महादेवी वर्मा ।

  1. अपनी पाठ्यपुस्तक के संस्कृत खण्ड से कण्ठस्थ कोई एक श्लोक लिखिए, जो इस प्रश्नपत्र में न आया हो।     2
  1. अपने मुहल्ले की नालियों की समुचित सफाई के लिए नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखिए ।                4
  2. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर संस्कृत में दीजिए:          1+1=2

(i) चन्द्रशेखरः स्वगृहं किम् अवदत्?

(ii) भारतीया संस्कृतिः केषां संगमस्थली?

(iii) वातात् शीघ्रतरं किम् अस्ति?

(iv) विश्वासः केन वर्धते?

  1. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबन्ध लिखिए          7

(i) जलवायु परिवर्तन और मानव पर प्रभाव

(ii) विद्यार्थी जीवन

(iii) किसी धार्मिक स्थल का वर्णन

(iv) राष्ट्रप्रेम

(v) हमारे जीवन में विज्ञान का महत्व ।

Download All 8 Set of Hindi Paper 2025


1-    UP BOARD CLASS 10 Hindi 801 BA 2025


2-    UP BOARD CLASS 10 Hindi 801 (BB)  2025


3-    UP BOARD CLASS 10 Hindi 801 (BC) 2025


4-    UP BOARD CLASS 10 Hindi 801 (BD) 2025


5-    UP BOARD CLASS 10 Hindi 801 (BE) 2025


6-    UP BOARD CLASS 10 Hindi 801 (BF)2025


7-    UP BOARD CLASS 10 Hindi 801 (BG) 2025

8- UP BOARD CLASS 10  Hindi 801 (DE) 2025 PRAYAGRAJ