Class 12 History Model Paper 2026 – कक्षा 12 इतिहास मॉडल पेपर 2026 UP Board Newly Updated Syllabus Question Paper 2026 session 2025-26 UPMSP- Based on New pattern of Up Board
हेलो फ्रेंड्स अगर आप भी क्लास द्वेल्थ में पढ़ रहे हैं और अपनी परीक्षा की तैयारी के लिए मॉडल पेपर ढूंढ रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं क्योंकि इस पोस्ट में आज आपको हम इतिहास का मॉडल पेपर जो की बोर्ड के पाठ्यक्रम के आधार पर बना है उसका पीडीएफ उपलब्ध कराने जा रहे हैं ये आपकी परीक्षा की तैयारी में बहुत ही ज्यादा मदद करने वाला है। साथ ही अगर आप अपनी परीक्षा की तैयारी के लिए अन्य विषयों के मॉडल पेपर 2026 ढूंढ रहे हैं तो उन सब का पीडीएफ आपको हमारी वेबसाइट पर मिल जाएगा। इसके अलावा आपको हमारी वेबसाइट पर कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के सभी विषयों के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर, क्वेश्चन बैंक सॉल्यूशन, मॉडल पेपर पीडीएफ फॉर्म में मिल जाएगा, ये पूरी तरह से बोर्ड द्वारा आधारित पाठ्यक्रम पर है जो आपको परीक्षा की तैयारी में भरपूर सहयोग करने वाला है आप उसे हमारी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
अनुक्रमांक………………. मुद्रित पृष्ठों की संख्या : 5
नाम……………………..
128 321(TI)
2026
इतिहास
समय : तीन घण्टे 15 मिनट ] [ पूर्णांक : 100
नोट : प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं ।
निर्देश :
i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं ।
ii) इस प्रश्नपत्र में पाँच खण्ड हैं। खण्ड ‘क‘ में 10 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं, खण्ड ‘ख‘ में 5 अति लघु उत्तरीय प्रश्न हैं, खण्ड ‘ग‘ में 6 लघु उत्तरीय प्रश्न हैं, खण्ड ‘घ‘ में 3 विस्तृत उत्तरीय प्रश्न हैं तथा खण्ड ‘ङ‘ में 10 ऐतिहासिक तिथियों व 5 मानचित्र से सम्बन्धित प्रश्न हैं।
iii) सभी प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सामने अंकित हैं।
खंड- क
बहुविकल्पीय प्रश्न
- जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर कौन थे? 1
(क) पार्श्वनाथ (ख) विमल
(ग) महावीर (घ) अजित
- बी०बी० लाल ने मेरठ जिले (उ०प्र०) के हस्तिनापुर नामक गाँव का उत्खनन कब किया? 1
(क) 1950-51 में (ख) 1951-52 में
(ग) 1953-54 में (घ) 1955-56 में
- सती प्रथा का उन्मूलन किस वर्ष हुआ था? 1
(क) 1827 ई० (ख) 1828 ई०
(ग) 1829 ई० (घ) 1830 ई०
- ख्वाजा कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी की मृत्यु हुई थी – 1
(क) 1235 ई० में (ख) 1265 ई० में
(ग) 1325 ई० में (घ) 1356 ई० में
- ‘किताब-उल-हिन्द‘ के लेखक थे- 1
(क) मार्कोपोलो (ख) इब्नबतूता
(ग) अलबरूनी (घ) बर्नियर
- एम०आर० मुगल द्वारा 1974 में किस स्थान का उत्खनन प्रारंभ किया गया था? 1
(क) कालीबंगा (ख) लोथल
(ग) बहावलपुर (घ) हड़प्पा
- ‘मुन्तखाब उत-तवारीख‘ की रचना किसने की? 1
(क) बदायूँनी (ख) अबुल फजल
(ग) काजवीनी (घ) गुलबदन बेगम
- लखनऊ में 1857 की क्रांति का नेतृत्व कौन कर रहा था? 1
(क) बिरजिस कादिर (ख) नाना साहेब
(ग) कुँवरसिंह (घ) बेगम हजरत महल
- ‘सहायक संधि‘ लागू करने का श्रेय किस गवर्नर जनरल को जाता है? 1
(क) कर्जन (ख) वेलेजली
(ग) कॉर्नवालिस (घ) हेस्टिंग्ज
- ‘ए बंच ऑफ ओल्ड लेटर्स‘ का प्रकाशन (सम्पादन) किया था- 1
(क) जवाहरलाल नेहरू ने (ख) जयप्रकाश नारायण ने
(ग) नरेन्द्र देव ने (घ) एन०जी० रंगा ने
खण्ड (ख)
(अति लघु उत्तरीय प्रश्न)
- लोथल पुरास्थल की खोज किस वर्ष और किसने की? 2
- प्रभावती गुप्त कौन थी? उसका विवाह किसके साथ हुआ था? 2
- मुन्तखाब-उत-तवारीख किसकी रचना है? 2
- महाराजा मेहताब चन्द कौन थे? 2
- 1857 के विद्रोह के कोई दो कारण लिखिए। 2
खण्ड (ग)
(लघु उत्तरीय प्रश्न)
- हड़प्पा सभ्यता के किन्हीं दो क्षेत्रों का वर्णन कीजिए। 5
- महाभारत पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। 5
- भक्ति आन्दोलन के कारणों का वर्णन कीजिए। 5
- विजयनगर की जल-आवश्यकताओं को किस प्रकार पूरा किया जाता था? 5
- ‘राज्य हड़प नीति‘ क्या थी? 5
- संविधान सभा के उद्देश्यों में किन आदर्शों पर जोर दिया गया है? 5
👉 यहां से डाउनलोड करें और जानें कि 2026 में बोर्ड परीक्षा का पेपर कैसा आ सकता है। click here
खण्ड (घ)
(विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)
- स्तूप‘ की संरचना का वर्णन कीजिए। 10
अथवा
कबीर के जीवन व शिक्षाओं पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
- इस्तमरारी बंदोबस्त‘ से ईस्ट इंडिया कम्पनी को क्या लाभ हुए थे? 10
अथवा
भारतीय राष्ट्रीय/स्वतन्त्रता आंदोलन में महात्मा गांधी की भूमिका का मूल्यांकन कीजिए।
- भारतीय संविधान की मूल विशेषताओं का वर्णन कीजिए। 10
अथवा
अमेरिकी गृह युद्ध ने भारत में रैयत समुदाय के जीवन को कैसे प्रभावित किया।
खण्ड (ङ)
- निम्नलिखित ऐतिहासिक तिथियों से सम्बंधित घटनाओं का उल्लेख कीजिए- 1×10 =10
(i) 1950 ई० (ii) 1539 ई० (iii) 1540 ई०
(iv) 1664 ई० (v) 1765 ई० (vi) 1206 ई०
(vii) 1336 ई० (viii) 1510 ई० (ix) 1526 ई०
(x) 1875 ई०
अन्य आने वाली महत्वपूर्ण तिथियाँ
(i) 1946 (ii) 1947 (iii) 1948
(iv) 1964 (v) जुलाई, 1858 (vi) 1885
(vii) 1905 (viii) 1915 (ix)1916
(x)1917
- दिए गए भारत के रेखा मानचित्र पर निम्न स्थानों को ¤ चिन्ह द्वारा दर्शाइए तथा उनके नाम भी लिखिए । सही नाम तथा सही स्थान दर्शाने के लिए 1 + 1 निर्धारित है।
(i) सिन्धु सभ्यता का वह स्थान जहाँ बन्दरगाह स्थित था-
(ii) वह स्थान जहाँ पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का तीसरा अधिवेशन हुआ था
(iii) वह स्थान जहाँ आनन्द भवन स्थित है-
(iv) वह स्थान जहाँ पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का द्वितीय अधिवेशन हुआ था-
(v) वह स्थान जहाँ साबरमती आश्रम है-
(केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 26 के मानचित्र कार्य के विकल्प स्वरूप)
निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए। मानचित्र का प्रयोग न कीजिए।
(i) सिन्धु सभ्यता का बन्दरगाह कहाँ स्थित था-
(ii) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का तीसरा अधिवेशन कहाँ हुआ था
(iii) आनन्द भवन कहाँ स्थित है?
(iv) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का द्वितीय अधिवेशन कहाँ हुआ था?
(v) साबरमती आश्रम है कहाँ पर स्थित है?
अन्य महत्वपूर्ण मानचित्र से सम्बंधित प्रश्न
- वह स्थान जहाँ मिट्टी के बने हल के प्रतिरूप मिले हैं-
- वह स्थान जहाँ श्रीकृष्ण ने युद्ध भूमि में अर्जुन को उपदेश विष्ट थे-
- वह स्थान जहाँ छठी शती ई०पू० में मगध की राजधानी स्थित थी-
- वह स्थान जहाँ पाण्डवों की राजधानी स्थित थी-
- वह स्थान जहाँ चौथी शती ई०पू० में मगध की राजधानी स्थित थी
- वह स्थान जहाँ महावीर स्वामी का जन्म हुआ-वैशाली
- वह स्थान जहाँ कुषाण शासकों की विशालकाय मूर्तियाँ मिली हैं