Up Board Exam 2026 Latest Model Paper – Class 12 Geography – Based on New Education Policy – कक्षा-12 भूगोल मॉडल पेपर 2026 UPMSP ऐसा ही आयेगा?
UP Board Class 12 Geography Model Paper 2026 जारी हो गया है। यह पेपर 2025–26 सेशन के विद्यार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यूपी बोर्ड (UPMSP) ने नया प्रश्नपत्र पैटर्न लागू किया है, जिससे छात्रों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी में आसानी होगी। इस मॉडल पेपर में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न, अंक विभाजन और परीक्षा पैटर्न की झलक मिलती है। Class 12 Geography Model Paper 2026, UP Board Geography Question Paper 2026. UPMSP Geography Model Paper 2026. 12th Geography Paper UP Board 2026. Class 12 Geography New Question Paper 2026
यदि आप Class 12th Geography Board Exam 2026 में अच्छे अंक लाना चाहते हैं तो इस नए मॉडल पेपर को जरूर देखें।
अनुक्रमांक………………………….. मुद्रित पृष्ठों की संख्या: 6
नाम……………………………………
129 322(DP)
2026
भूगोल
समय : तीन घण्टे 15 मिनट] [ पूर्णांक: 70
निर्देश :
(i) प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
(ii)सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न के सम्मुख उनके निर्धारित अंक दिए गए हैं।
(iii) प्रश्न संख्या 1 से 8 तक बहुविकल्पी प्रश्न हैं। प्रश्न संख्या 9 से 16 अति लघु उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका प्रत्येक उत्तर लगभग 20 शब्दों में देना हैं। प्रश्न संख्या 17 से 22 तक लघु उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका प्रत्येक उत्तर लगभग 50 शब्दों में देना हैं। प्रश्न संख्या 23 से 24 तक विस्तृत उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका प्रत्येक उत्तर लगभग 150 शब्दों में देना हैं। प्रश्न संख्या 25 एवं 26 मानचित्र कार्य से सम्बंधित है।
बहुविकल्पी प्रश्न
- “मानव भूगोल अस्थिर पृथ्वी और क्रियाशील मानव के बीच परिवर्तनशील सम्बन्ध का अध्ययन है।” मानव भूगोल की इस परिभाषा को निम्नलिखित में से किस विद्वान ने दिया है? 1
(क) रैटजेल (ख) एलन सी० सेंपल
(ग) विदाल-डी-ला-ब्लाश (घ) जीन बून्श
- निम्नलिखित में से कौन मानव भूगोल का आधुनिकतम उपागम प्रस्तुत करता है? 1
(क) स्थानिक संगठन (ख) उत्तर आधुनिकवाद
(ग) प्रादेशिक विश्लेषण (घ) क्षेत्रीय विभेदन
- निम्नलिखित महाद्वीपों में से किसकी जनसंख्या का घनत्व सर्वाधिक है? 1
(क) यूरोप (ख) अफ्रीका
(ग) उत्तरी अमेरिका (घ) दक्षिणी अमेरिका
- निम्नलिखित में से किस प्रकार की कृषि खट्टे रसदार फलों की कृषि के लिए जानी जाती है। 1
(क) बाजारीय सब्जी कृषि (ख) भू – मध्य सागरीय कृषि
(ग) रोपण कृषि (घ) सहकारी कृषि
- कृषि आधारित उद्योग है- 1
(क) लोहा-इस्पात उद्योग (ख) सूती वस्त्र उद्योग
(ग) रसायन उद्योग (घ) सीमेण्ट उद्योग
- स्वेज नहर जोड़ती है- 1
(क) लाल सागर एवं भूमध्य सागर को
(ख) फारस की खाड़ी एवं भूमध्य सागर को
(ग) काला सागर एवं भूमध्य सागर को
(घ) अदन की खाड़ी एवं लाल सागर को
- निम्नलिखित में से भारत के किस राज्य में जनसंख्या का घनत्व सबसे अधिक पाया जाता है? 1
(क) केरल (ख) बिहार
(ग) उत्तर प्रदेश (घ) पश्चिम बंगाल
- निम्नलिखित में से किस राज्य से होकर इन्दिरा गांधी नहर जाती है? 1
(क) राजस्थान (ख) मध्य प्रदेश
(ग) उत्तर प्रदेश (घ) गुजरात
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
- प्राकृतिक पर्यावरण की व्याख्या कीजिए। 2
- विश्व में उच्च जनसंख्या वाले किन्हीं दो देशों के नाम लिखो। 2
- भारत की श्रमजीवी जनसंख्या के प्रमुख संवर्गों का उल्लेख कीजिए। 2
- अधिवास के दो प्रमुख प्रकारों का उल्लेख कीजिए। 2
- वर्षाजल संग्रहण की दो विधियों का उल्लेख कीजिए। 2
- भारत में कोयला उत्पादक किन्हीं दो प्रमुख क्षेत्रों के नाम लिखिए। 2
- नगरीय अपशिष्ट (कूड़ा) प्रबन्धन का वर्णन कीजिए। 2
- मानव विकास सूचकांक कौन जारी करता है। 2.
👉 यहां से डाउनलोड करें और जानें कि 2026 में बोर्ड परीक्षा का पेपर कैसा आ सकता है। click here
लघु उत्तरीय प्रश्न
- मानव विकास के चार स्तम्भों का वर्णन कीजिए। 4
- गहन निर्वाह कृषि की विवेचना कीजिए। 4
- पाइपलाइन परिवहन के महत्त्व पर प्रकाश डालिए। 4
- भारत के आर्थिक विकास में सड़कों की भूमिका का वर्णन कीजिए। 4
21 भारत में जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले कारकों की विवेचना कीजिए। 4
22. गेहूँ की फसल पर एक लघु लेख लिखिए। 4
विस्तृत उत्तरीय प्रश्न
23. सूखा संभावी क्षेत्र कार्यक्रम पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें। यह कार्यक्रम देश में शुष्क भूमि कृषि विकास में कैसे सहायक है? 6
अथवा
मानव भूगोल की शाखाओं का वर्णन कीजिए।
- भारत में जनसंख्या वितरण की विवेचना कीजिए। 6
अथवा
भारत में पाये जाने वाले प्रमुख लौह तथा अलौह खनिजों का वर्णन कीजिए।
- भारत के दिए गए मानचित्र में निम्नलिखित को उपयुक्त चिह्नों द्वारा दर्शाइए और उनके नाम लिखिए।
(i) भारत में पेट्रोकेमिकल उद्योग का एक केन्द्र।
(ii) पूर्वी भारत में पेट्रोलियम उत्पादन का एक महत्त्वपूर्ण राज्य ।
(iii) उत्तर प्रदेश का एक तेल शोधन कारखाना।
(iv) भारत का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य।
(v) अरुणाचल प्रदेश का राजधानी नगर।
- विश्व के दिए गए मानचित्र में निम्नलिखित को उपयुक्त चिह्नों द्वारा दर्शाइए और उनके नाम लिखिए।
(i) विश्व में सबसे अधिक मानव विकास सूचकांक वाला देश
(ii) विश्व में सघन तम रेल तंत्र वाला देश
(iii) विश्व का सबसे बड़ा मेगा नगर
(iv) ऑस्ट्रेलिया का राजधानी नगर
(v) संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी