Class 12 Biology Model Paper 2026 – कक्षा 12 जीव विज्ञान मॉडल पेपर 2026 UP Board Newly Updated Syllabus Question Paper 2026 session 2025-26 -UPMSP- Based on New pattern of Up Board
UP Board Class 12 Biology Model Paper 2026 जारी हो गया है। यह पेपर 2025–26 सेशन के विद्यार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यूपी बोर्ड (UPMSP) ने नया प्रश्नपत्र पैटर्न लागू किया है, जिससे छात्रों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी में आसानी होगी। इस मॉडल पेपर में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न, अंक विभाजन और परीक्षा पैटर्न की झलक मिलती है। Class 12 Biology Model Paper 2026, UP Board Biology Question Paper 2026. UPMSP Biology Model Paper 2026. 12th Biology Paper UP Board 2026. Class 12 Biology New Question Paper 2026
अनुक्रमांक…………………..
नाम……………………………
153 348(GH)
2026
जीव विज्ञान
समय : तीन घण्टे 15 मिनट । | पूर्णांक: 70
नोट: प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
निर्देश: i) सभी प्रश्न अनिवार्य है।
ii) आवश्यकतानुसार अपने उत्तरों की पुष्टि नामांकित रेखाचित्रों द्वारा कीजिए।
iii) प्रत्येक प्रश्न के निर्धारित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं।
(बहुविकल्पीय प्रश्न )
- सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए।
क) टेपीटम परत का कार्य होता है– 1
i) परागकणों का पोषण
ii) परागकणों का निर्माण
iii) अन्तःस्तर (एण्डोथीलियम) का निर्माण
iv) परागकणों को नष्ट करना
ख) निम्न में से कौन एक अपरदाहारी है: 1
i) कचुआ ii) पक्षी
iii) मेंढक iv) हाथी
ग) डेंगू (हड्डी तोड़) बुखार का वाहक है: 1
i) ऐनोफेलीज़ ii) क्यूलेक्स
iii) ऐडीज iv) इनमें से कोई नहीं
घ) कौन-सा एंज़ाइम डीएनए को विशिष्ट स्थान पर काटता है? 1
i) पॉलिमरेज़. ii) एंडोन्यूक्लिएज
iii) एक्सोन्यूक्लिएज़ iv) लाइगेज
(अति लघु उत्तरीय प्रश्न)
- क) शुक्राणुओं को पोषण प्रदान करने वाली कोशिकाओं के नाम लिखिए। 1
ख) MTP और ZIFT का पूरा नाम लिखिए । 1
ग) आनुवंशिकता की इकाई क्या है ? 1
घ) आनुवंशिक कूट में कितने प्रकूट (कोडॉन) विक होते हैं? 1
ङ) वाहित मल क्या है? 1
(लघु उत्तरीय प्रश्न-I)
- क) अफीम क्या है? यह किस पौधे से प्राप्त होता है? 1+1
ख) क्लाइनफेल्टर एवं टर्नर सिन्ड्रोम में गुणसूत्रों की संख्या कितनी होती है ? 2
ग) मानव में प्रतिरक्षा (इम्युनिटी) कितने प्रकार की होती है? उनके नाम लिखिए । 2
घ) प्रतिजैविक क्या है? किन्हीं दो सूक्ष्मजीवों के नाम लिखिए ।
जिनका प्रयोग प्रतिजैविकों के उत्पादन में किया जाता है। 2
ङ) वन्यजीव संरक्षण के लिए सरकार द्वारा क्या कदम उठाए गए हैं? 2
(लघु उत्तरीय प्रश्न-II)
- क) शारीरिक रोध और कोशिकीय रोध पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए । 3
ख) विसंयोजन के नियम पर टिप्पणी लिखिए । 3
ग) कैसर क्या है? इसके बचाव व उपचार का उल्लेख कीजिए । 1+2
घ) एक-संकर एवं द्वि-संकर टेस्ट क्रॉस को समझाइए । 3
- क) समजातता पर टिप्पणी लिखिए । 3
ख) हाडर्डी-वेनवर्ग सिद्धान्त का वर्णन कीजिए । 3
ग) लघु बीजाणुधानी (परागकोश) तथा गुरुबीजाणुधानी (बीजांड) के
बीच कोई तीन अन्तर लिखिए । 3
घ) समष्टि की किन्हीं तीन महत्त्वपूर्ण विशेषताओं की व्याख्या कीजिए। 3
- क) निम्नलिखित से आप क्या समझते हैं: 12
(क) जीवन की उत्पत्ति
(ख) ऑस्ट्रेलोपिथेसिन (आदिमानव)
(ग) संक्रामक रोग
(घ) डार्विनवाद
👉 यहां से डाउनलोड करें और जानें कि 2026 में बोर्ड परीक्षा का पेपर कैसा आ सकता है। click here
(विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)
- मनुष्य के नर जनन तंत्र का वर्णन कीजिए तथा शुक्राणु निर्माण की क्रिया समझाइए 3+2
अथवा
निम्नलिखित में अन्तर लिखिए: 5
(i) प्लाज्मिड डीएनए और गुणसूत्रीय डीएनए
(ii) एक्सोन्यूक्लिएज़ और एंडोन्यूक्लिएज एंजाइम
- लिंग-सहलग्न लक्षण से आप क्या समझते हैं? रेखांकित चित्रों की सहायता से मनुष्य में दो लिंग-सहलम्न लक्षणों की वंशागति का वर्णन कीजिए । 5
अथवा
समष्टि से आप क्या समझते हैं ? इसकी पारस्परिक क्रियाओं का वर्णन कीजिए । 5
- मेण्डल के प्रभाविता के नियम की व्याख्या कीजिए। अपूर्ण प्रभाविता पर टिप्पणी कीजिए । 5
अथवा
आवृतबीजी पौधों में निषेचन कैसे होता है? निषेचन पश्च संरचनाओं का वर्णन कीजिए । 5