UP Board Class 12 Previous year Old Question Paper 2025, Civics @upmsp.edu.in –[Set-4 – 323 (IT)] PDF Download

UP Board Class 12 Previous year Old Question Paper 2025, Civics @upmsp.edu.in – (All SET) PDF Download.

12th Civics . UP Board Class 12 Previous year Old Question Paper 2025, Civics For New Model Paper Pattern @upmsp.edu.in – (All SET) PDF Download. Board Exam 2025.  UP Board Class 12 Civics Previous Year Question Paper 2025 Download PDF [Set-4 – 323 (IT) 7 SET – यूपी बोर्ड कक्षा 12 नागरिक शास्त्र पुराने प्रश्न पत्र 2025 की पीडीऍफ़ 2024-25 New Model Paper PDF sample Paper 2024-25.

इस पोस्ट में आपको मिलेंगे 2025 के पुराने “नागरिक शास्त्र” के बेहतरीन मॉडल पेपर, जो आपकी यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी को नई ऊँचाई देंगे। ये मॉडल पेपर न सिर्फ़ आपके परीक्षा पैटर्न को समझने में मदद करेंगे, बल्कि बार-बार आने वाले अहम सवालों की पकड़ मज़बूत कर आपकी सफलता के रास्ते को आसान बनाएँगे।

130                                                                              323(IT)

2025

नागरिक शास्त्र

समय : तीन घण्टे 15 मिनट                                                                         पूर्णांक : 100

निर्देश :

(i)      प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं ।

(ii)     सभी प्रश्न अनिवार्य हैं ।

(iii)    प्रश्न संख्या 1 से 10 तक बहुविकल्पीय प्रश्न हैं।

(iv)    प्रश्न संख्या 11 से 20 तक अति लघु-उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका उत्तर प्रत्येक लगभग 10 शब्दों (एक वाक्य) में देना है।

(v)     प्रश्न संख्या 21 से 26 तक लघु-उत्तरीय – I प्रश्न हैं, जिनका उत्तर प्रत्येक लगभग 50 शब्दों में देना है।

(vi)    प्रश्न संख्या 27 से 30 तक लघु-उत्तरीय II प्रश्न हैं, जिनका उत्तर प्रत्येक लगभग 100 से 125 शब्दों में देना है।

(vii)   प्रश्न संख्या 31 और 32 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका उत्तर प्रत्येक लगभग 250 शब्दों में देना है।

(viii) सभी प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सामने दिए गए हैं।

(बहुविकल्पीय प्रश्न)

नोट:    निम्नलिखित दस प्रश्नों में प्रत्येक के चार विकल्प दिए गए हैं। इनमें से सही विकल्प चुनकर उसे अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए ।

  1. बर्लिन की दीवार को पूर्वी जर्मनी की आम जनता ने कब गिरा दिया?        1

अ) 1989                ब) 1995                स) 1991                द) 1996

  1. शांगेन की संधि किस संगठन से सम्बन्धित है?     1

अ) आसियान          ब) यूरोपीय संघ        स) नाटो                  द) विश्व बैंक

  1. भारत की सरकार ने 1987 में अपनी शांति सेना किस देश में भेजी?      1

अ) भूटान                ब) नेपाल                 स) म्यामार               द) श्रीलंका

  1. निम्नलिखित में से कौन सा एक संयुक्त राष्ट्र सघ का प्रमुख अंग नहीं है?           1

अ) सुरक्षा परिषद      ब) आम सभा           स) सचिवालय         द) विश्व बैंक

  1. जैविक हथियार संधि पर हस्ताक्षर किस वर्ष हुई?           1

अ) 1970                ब) 1972                स) 1990                द) 1992

  1. सरदार वल्लभभाई पटेल भारत की संविधान सभा की निम्नलिखित में से किस समिति के सदस्य थे?      1

अ) मौलिक अधिकार                              ब) अल्पसंख्यक

स) प्रान्तीय संविधान                               द) इनमें से सभी

  1. ‘एक देश, एक संस्कृति और एक राष्ट्र के विचार पर किस राजनीतिक दल ने जोर दिया? 1

अ) सोशलिस्ट पार्टी                                ब) भारतीय जनसंघ

स) भारतीय                                            द) इनमें से कोई नहीं

  1. भारत के साथ सिक्किम के पूर्ण विलय का प्रस्ताव सिक्किम विधानसभा ने कब पारित किया?        1

अ) 1975                ब) 1980                स) 1970                द) 1965

  1. निम्नलिखित संगठनों में से किसकी स्थापना कांशीराम द्वारा की गई?     1

अ) बामसेफ                                                     ब) डीएस-4

स) बहुजन समाज पार्टी                                      द) इनमें से सभी

  1. भारतीय संघ का एक स्वतंत्र राज्य बनने से पूर्व गोवा पर किसका शासन था?        1

अ) ब्रिटेन                ब) फ्रास                  स) पुर्तगाल              द) स्पेन

(अति लघु उत्तरीय प्रश्न)

  1. दक्षिण एशिया के किन्हीं चार देशों के नाम लिखिए।   2
  2. दक्षिण एशिया के किन्हीं दो देशों के नाम बताइए, जिनके पास परमाणु हथियार है। 1+1
  3. अन्तरराष्ट्रीय संगठन की आवश्यकता के कोई दो कारण लिखिए।           1+1
  4. भारत में ‘मूलवासी’ के लिए किस शब्द का प्रयोग किया जाता है? इनकी जनसंख्या कुल जनसंख्या का कितना प्रतिशत है ?     1+1
  5. वैश्वीकरण की किन्हीं दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।       1+1
  6. स्वतन्त्रता के पश्चात भारत की किन्हीं दो प्रमुख चुनीतियों का उल्लेख कीजिए।       1+1
  7. आज़ादी के समय भारत के सामने विकास के कौन से दो मॉडल थे?      1+1
  8. प्रधानमंत्री के रूप में लाल बहादुर शास्त्री जी के कार्यकाल में देश ने किन दो बड़ी चुनौतियों का सामना किया?      1+1
  9. आया राम-गया राम’ से आप क्या समझते हैं?       2
  10. जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम-2019 के किन्हीं दो परिणामों का उल्लेख कीजिए। 2
(लघु उत्तरीय प्रश्न- 1)
  1. यूरोपीय संघ पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए    5
  2. मुरक्षा की अपारंपरिक धारणा का संक्षेप में उल्लेख कीजिए।  5
  3. संसाधनों की भू-राजनीति से आप क्या समझते हैं?   5
  4. कांग्रेस के प्रभुत्व की प्रकृति का संक्षेप में वर्णन कीजिए?   5
  5. वामपंथ और दक्षिणपंथ से आप क्या समझते हैं?    5

Download PDF – click here

  1. ‘मण्डल आयोग’ पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।     5
(लघु उत्तरीय प्रश्न – II)
  1. शीत युद्ध के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ में सुधार की आवश्यकता को स्पष्ट कीजिए।      6
  2. वैश्वीकरण क्या है? इसके सांस्कृतिक प्रभावों का वर्णन कीजिए।    6
  3. 1970 के दशक के गुजरात और बिहार के आन्दोलनों पर प्रकाश डालिए।     6
  4. द्रविड़ आन्दोलन भारत के क्षेत्रीय आन्दोलनों में सबसे ताकतवर आन्दोलन था। विवेचना कीजिए।      6
(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
  1. सोवियत संघ के विघटन के कारणों की विवेचना कीजिए।  8

अथवा

चीन के माथ भारत के मम्बन्धों की विवेचना कीजिए।      8

  1. सोवियत प्रणाली क्या थी? सोवियत संघ के विघटन के परिणामों का उल्लेख कीजिए। 8

अथवा

भारत में राजवाड़ों के विलय पर एक संक्षिप्त निबन्ध लिखिए।    8