Class-10 Hindi Paper 2025 – 801-(DE) PRAYAGRAJ : UP Board Previous Year Paper Board Exam 2025 के हिन्दी के सभी पेपर की पीडीऍफ़

Class 10 Hindi  Paper 2025-801-(DE) PRAYAGRAJ : UP Board Previous Year Paper Board Exam 2025 के हिन्दी  (Hindi) के सभी पेपर की पीडीऍफ़

Highchool Hindi latest model paper – old paper 2025 इस पोस्ट में यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 विषय हिन्दी  (Hindi ) के प्रश्नपत्रों के सभी 8 सेट दिए जा रहे हैं। इनके माध्यम से  हाईस्कूल की यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के पेपर का आइडिया लग जाएगा। सभी छात्र डाउनलोड कर लें अथवा स्क्रीनशॉट लेकर सुरक्षित रख लें। कक्षा 10 वीं / हाईस्कूल की परीक्षा हिन्दी  विषय के लिए अति महत्वपूर्ण प्रश्न हैं। 

Note- PDF Download Link – नीचे स्क्रॉल करें और मध्य में हरी पट्टी दिखेगी वहीँ से डाउनलोड करें। 

Class 10 Hindi

सामान्य निर्देश :

(i)     प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।

(ii)    सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

(iii) यह प्रश्न-पत्र दो खण्डों खण्ड ‘अ’ तथा खण्ड ‘ब’ में विभाजित है।

(iv)   इस प्रश्न-पत्र के खण्ड ‘अ’ में 20 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं, जिसमें दिये गये चार विकल्पों में से सही विकल्प का चयन करके ओ.एम.आर. उत्तर-पत्रक पर नीले अथवा काले बॉल प्वाइंट पेन    से सही विकल्प वाले गोले को अच्छी तरह रंगकर देना है।

(v) खण्ड ‘अ’ के बहुविकल्पीय प्रश्नों हेतु प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। बहुविकल्पीय प्रश्नों हेतु नकारात्मक अंकन की व्यवस्था नहीं है। अतः सभी प्रश्नों के उत्तर देने का प्रयास कीजिए।

(vi)   ओ.एम.आर. शीट पर उत्तर देने के पश्चात संबंधित गोले को काटे नहीं तथा इरेजर एवं ह्वाइटनर का प्रयोग न करें।

(vii)  प्रत्येक प्रश्न के सम्मुख उनके निर्धारित अंक दिये गये हैं।

(viii) खण्ड ‘ब’ में वर्णनात्मक प्रश्न पूछे गये हैं। इसके लिए कुल 50 अंक निर्धारित हैं।

(ix)   खण्ड ‘ब’ के प्रश्नों के उत्तर यथासंभव क्रमानुसार लिखने का प्रयास कीजिए। जो प्रश्न नहीं आता हो उस पर समय नष्ट मत कीजिए ।

(x)    वर्णनात्मक प्रश्नों के उत्तर देते समय सुन्दर, स्पष्ट एवं पठनीय लेखन पर विशेष ध्यान दीजिए ।                                             

                                             खण्ड – ‘अ’                                             20

(बहुविकल्पीय प्रश्न)

  1. ‘रसमीमांसा’ के लेखक हैं          1

(A) हजारी प्रसाद द्विवेदी                   (B) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल

(C) रामवृक्ष बेनीपुरी                        (D) जयशंकर प्रसाद

  1. ‘क्या भूलूँ क्या याद करूँ’ के रचनाकार हैं          1

(A) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद                     (B) हजारी प्रसाद द्विवेदी

(C) रामविलास शर्मा                        (D) हरिवंश राय ‘बच्चन’

  1. ‘प्रेमचन्द’ प्रसिद्ध हैं          1

(A) कहानीकार के रूप में                  (B) आलोचक के रूप में

(C) कवि के रूप में                          (D) निबन्धकार के रूप में

  1. ‘मानस का हंस’ जीवनी है          1

(A) सूरदास की                              (B) तुलसीदास की

(C) नन्ददास की                             (D) गोकुलनाथ की

  1. ‘प्रयोगवाद के प्रस्तोता’ के कवि हैं          1

(A) मुक्तिबोध                                 (B) नागार्जुन

(C) अज्ञेय                                     (D) केदारनाथ

  1. रीतिसिद्ध कवि हैं          1

(A) बिहारी                                    (B) केशव

(C) भूषण                                      (D) घनानन्द

  1. जयशंकर प्रसाद की रचना नहीं है          1

(A) कामायनी                                (B) ध्रुवस्वामिनी

(C) कनुप्रिया                                  (D) अजातशत्रु

  1. ‘पुष्प की अभिलाषा’ के कवि हैं          1

(A) मैथिलीशरण गुप्त                       (B) माखनलाल चतुर्वेदी

(C) रामधारी सिंह ‘दिनकर’                (D) श्रीधर पाण्डेय

  1. निम्न में से कौन सी कृति महादेवी वर्मा की नहीं है?          1

(A) नीहार                                     (B) रश्मि

(C) सान्ध्यगीत                               (D) रेखाचित्र

  1. गोदान की रचना कब हुई?          1

(A) 1930 ई०                                (B) 1932 ई०

(C) 1934 ई०                                (D) 1936 ई०

  1. रस कितने प्रकार के हैं?          1

(A) 5                                           (B) 9

(C) 7                                           (D) 8

  1. ‘उदित उदय गिरिमंच पर रघुबर बाल पतंग’ में अलंकार है          1

(A) रूपक                                     (B) उत्प्रेक्षा

(C) उपमा                                      (D) भ्रान्तिमान

  1. चौपाई में कितनी मात्राएँ होती हैं?          1

(A) 15                                         (B) 11

(C) 16                                         (D) 13

  1. ‘अधिकार’ शब्द में उपसर्ग है          1

(A) अधिक                                   (B) अधि

(C) अधिका                                  (D) अध

  1. ‘दिगम्बर’ में समास है          1

(A) कर्मधारय समास                       (B) द्वन्द्व समास

(C) बहुव्रीहि समास                         (D) द्विगु समास

  1. ‘हरिद्रा’ शब्द का तद्भव होगा 1

(A) पीली                                      (B) हल्दी

(C) हरी-भरी                                  (D) इनमें से कोई नहीं

  1. निम्न में से कौन सा शब्द पर्याय नहीं है?          1

(A) चपला                                    (B) चंचला

(C) बिजली                                   (D) सफरी

  1. ‘युष्मद’ शब्द का तृतीया, एकवचन होगा          1

(A) त्वया                                      (B) यूयम्

(C) त्वयिः                                     (D) युष्मत्

  1. ‘वह लिखेगा’ में प्रधानता है          1

(A) भाववाच्य की                           (B) कर्तृवाच्य की

(C) वाच्य की                                 (D) कर्म की

  1. ‘आप दीघार्यु रहें’ किस प्रकार का वाक्य है?          1

(A) इच्छार्थक                                (B) आज्ञार्थक

(C) साधारण                                  (D) मिश्रित वाक्य

खण्ड – ‘ब’

वर्णनात्मक प्रश्न

  1. निम्नलिखित गद्यांश पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:       3×2=6

आज विज्ञान मनुष्य के हाथों में अद्भुत और अतुल शक्ति दे रहा है, उसका उपयोग एक व्यक्ति और समूह के उत्कर्ष और दूसरे व्यक्ति और समूह को गिराने में होता ही रहेगा । इसलिए हमें उस भावना को जाग्रत रखना है और उसे जाग्रत रखने के कुछ ऐसे साधनों को भी हाथ में रखना होगा जो उस अहिंसात्मक त्याग भावना को प्रोत्साहित करें और भोग भावना को दबाये रखें । नैतिक अंकुश के बिना शक्ति मानव के लिए हितकर नहीं होती । वह नैतिक अंकुश चेतना या भावना ही दे सकती है। वही शक्ति को परिमित भी कर सकती है और उसके उपयोग को नियंत्रित भी ।

(i) उपर्युक्त गद्यांश का सन्दर्भ लिखिए ।

(ii) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए ।

(iii) नैतिक अंकुश का तात्पर्य लिखिए ।

अथवा

अजंता संसार की चित्रकलाओं में अपना अद्वितीय स्थान रखता है । इतने प्राचीनकाल के इतने सजीव, इतने गतिमान, इतने बहुसंख्यक कथा प्राण चित्र कहीं नहीं बने । अजन्ता के चित्रों ने देश-विदेश सर्वत्र की चित्रकला को प्रभावित किया । उसका प्रभाव पूर्व के देशों की कला पर तो पड़ा ही, मध्य-पश्चिमी एशिया भी उसके कल्याणकर प्रभाव से वंचित न रह सका ।

(i)उपर्युक्त गद्यांश के पाठ और लेखक का नाम लिखिए ।

(ii) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए ।

(iii) अजंता किस कला के लिए अद्वितीय स्थान रखता है?

  1. दिये गये पद्यांश पर आधारित तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए:                   3×2=6

बुंदेले हरबोलों के मुख

हमने सुनी कहानी ।

खूब लड़ी मरदानी वह थी,

झाँसी वाली रानी ।।

यह समाधि, यह चिर समाधि है,

झाँसी की रानी की ।

अंतिम लीलास्थली यही है,

लक्ष्मी मरदानी की ।।

(i) उपर्युक्त पद्यांश का सन्दर्भ लिखिए ।

(ii) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए ।

(iii) झाँसी की रानी कविता के रचनाकार का नाम बताइये ।

अथवा

सीस जटा, उर-बाह बिसाल बिलोचन लाल तिरीछी सी भौहें ।

तून सरासन-बान धरें तुलसी बन-मारग में सुठि सोहैं ।

सादर बारहिं बार सुभाय चितै तुम तौ हमरो मन मोहैं ।

पूँछति ग्राम बधू सिय सों, कहौं, साँवरे-से सखि ! रावरे को हैं ।।

(i) उपर्युक्त पद्यांश का शीर्षक एवं कवि का नाम लिखिए ।

(ii) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए ।

(iii) सखियाँ सीताजी से क्या पूछती हैं?

Download PDF of this Question Paper Click Here

  1. निम्नलिखित संस्कृत गद्यांश का सन्दर्भ सहित हिन्दी में अनुवाद कीजिए:   2+3=5

एषा कर्मवीराणां संस्कृतिः । कुर्वन्नेवेह कर्माणि जिजीविषेच्छतं समाः इति अस्याः उद्घोषः पूर्व कर्म, तदनन्तरं फलम् इति अस्माकं संस्कृते नियमः । इदानीं यदा वयं राष्ट्रस्य नवनिर्माणे संलग्नाः स्मः निरन्तरं कर्मकरणम् अस्माकं मुख्य कर्त्तव्यम । निजस्य श्रमस्य फलं भोग्यं, अन्यस्य श्रमस्य शोषणं सर्वथा वर्जनीयम् ।

अथवा

तत् सर्वम् अस्माकम् आन्तरिकः विषयः । बाह्यशक्तेः तत्र हस्तक्षेपः असह्यः यवनराज ! पृथग्धर्माः पृथग्भाषाभूषा अपि वयं सर्वे भारतीयाः । विशालम् अस्माकं राष्ट्रम् । तथाहि

उत्तरं यत् समुद्रस्य हिमाद्रेश्चैव दक्षिणम् ।

वर्ष तद् भारतं नाम भारती तत्र सन्ततिः ।।

  1. निम्नलिखित संस्कृत श्लोकों का सन्दर्भ सहित हिन्दी में अनुवाद कीजिए:         2+3=5

मानं हित्वा प्रियो भवति क्रोधं हित्वा न शोचति ।

कामं हित्वार्थवान् भवति लोभं हित्वा सुखी भवेत् ।।

अथवा

रे रे चातक ! सावधान मनसा मित्र क्षणम् श्रूयताम्

अम्भोदा बहवो हि सन्ति गगने सर्वेऽपि नैतादृशाः ।

केचिद् वृष्टिभिरार्द्रयन्ति वसुधां गर्जन्ति केचिद् वृथा

यं यं पश्यसि तस्य तस्य पुरतो मा ब्रूहि दीनं वचः ।।

  1. अपने पतित खण्डकाव्य के आधार पर दिए गए प्रश्ना में से किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए:      3

(क)     (i)     ‘मुक्तिदत’ खण्डकाव्य के आधार पर महात्मा गाँधी के संघषों का उल्लेख कीजिए ।

(ii)    ‘मुक्तिदूत’ खण्डकाव्य की कथावस्तु का संक्षिप्त परिचय दीजिए ।

(ख)   (i)     ‘कर्ण’ खण्डकाव्य के आधार पर प्रथम सर्ग की कथावस्तु संक्षेप में लिखिए ।

(ii)    ‘कर्ण’ खण्डकाव्य की किसी घटना का वर्णन कीजिए ।

(ग)    (i)     ‘ज्योति जवाहर’ खण्डकाव्य के नायक की चारित्रिक विशेषताओं परप्रकाश डालिए ।

(ii)    ‘ज्योति जवाहर’ खण्डकाव्य के आधार पर प्रमुख महापुरुषों का परिचय दीजिए ।

(घ)    (i)     ‘तुमुल’ खण्डकाव्य के आधार पर ‘मेघनाद का अभियान’ सर्ग की कथावस्तु को लिखिए ।

(ii)    ‘तुमुल’ खण्डकाव्य के आधार पर मेघनाद का चरित्र-चित्रण कीजिए ।

(ङ)   (i)     ‘कर्मवीर भरत’ खण्डकाव्य के तृतीय सर्ग की कथावस्तु लिखिए ।

(ii)    ‘कर्मवीर भरत’ खण्डकाव्य के आधार पर कैकेयी का चरित्र चित्रण कीजिए ।

(च)   (i)     ‘अग्रपूजा’ खण्डकाव्य के नायक ‘शिशुपाल’ की चारित्रिक विशेषताएँ लिखिए ।

(ii)    ‘अग्रपूजा’ खण्डकाव्य के ‘अग्रपूजा’ सर्ग की कथावस्तु संक्षेप में लिखिए ।

(छ)   (i)    ‘जय सुभाष’ खण्डकाव्य के षष्ठ सर्ग की कथावस्तु लिखिए ।

(ii)    ‘जय सुभाष’ खण्डकाव्य के आधार पर आजाद हिन्द फौज के गठन के लिए सुभाष चन्द्र बोस के प्रयत्नों का उल्लेख कीजिए ।

(ज)   (i)     ‘मातृभूमि के लिए’ खण्डकाव्य के आधार पर चन्द्रशेखर आजाद के प्रमुख सहयोगियों का परिचय दीजिए ।

(ii)    ‘मातृभूमि के लिए’ खण्डकाव्य के ‘संघर्ष’ सर्ग की कथावस्तु अपने शब्दों में लिखिए ।

(झ)   (i)     ‘मेवाड़ मुकुट’ खण्डकाव्य के आधार पर ‘राणा प्रताप’ के चारित्रिक मूल्यों को प्रभासित कीजिए ।

(ii)    ‘मेवाड़ मुकुट’ खण्डकाव्य के ‘प्रताप’ सर्ग का कथानक संक्षेप में लिखिए ।

  1. (क) निम्नलिखित लेखकों में से किसी एक का जीवन-परिचय देते हुए उनकी एक प्रमुख रचना का उल्ले कीजिए:     3+2=5

(i) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद               (ii) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल

(iii) जयप्रकाश भारती ।

(ख)   निम्नलिखित कवियों में से किसी एक कवि का जीवन परिचय देते हए उनकी एक प्रमुख रचना का उल्लेख कीजिए:              3+2=5

(i) रसखान                            (ii) माखन लाल चतुर्वेदी

(iii) राम नरेश त्रिपाठी ।

  1. अपनी पाठ्यपुस्तक के संस्कृत खण्ड से कण्ठस्थ कोई एक श्लोक लिखिए, जो इस प्रश्नपत्र में न आया हो ।                                   2
  2. छात्रावास की जीवन शैली और अध्ययन विषय पर अपने पिताजी को एक पत्र लिखिए ।                  4

अथवा

विद्यालय में पुस्तकालय की समस्याओं पर प्रधानाचार्य का ध्यान आकृष्ट करने हेतु एक प्रार्थना पत्र लिखिए ।

  1. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर संस्कृत में दीजिए:     1+1=2

(i) चन्द्रशेखरः कः कशाघातेन ताडयति?

(ii) विश्वासः केन वर्धते?

(iii) खात् (आकाशात्) उच्चतरं किम्?

(iv) का संस्कृतिः सदां गतिशीला वर्तते?

  1. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबन्ध लिखिए:          7

(i) स्वच्छता ही सेवा है

(ii) अनुशासन का जीवन में महत्व

(ii) पर्यावरण प्रदूषण-कारण और बचाव

(iv) मोबाइल का दुष्प्रभाव ।

Download All 8 Set of Hindi Paper 2025


1-    UP BOARD CLASS 10 Hindi 801 BA 2025


2-    UP BOARD CLASS 10 Hindi 801 (BB)  2025


3-    UP BOARD CLASS 10 Hindi 801 (BC) 2025


4-    UP BOARD CLASS 10 Hindi 801 (BD) 2025


5-    UP BOARD CLASS 10 Hindi 801 (BE) 2025


6-    UP BOARD CLASS 10 Hindi 801 (BF)2025


7-    UP BOARD CLASS 10 Hindi 801 (BG) 2025

8- UP BOARD CLASS 10  Hindi 801 (DE) 2025 PRAYAGRAJ