यूपी बोर्ड कक्षा-10 सामाजिक विज्ञान 2026 प्री-बोर्ड परीक्षा मॉडल पेपर पीडीऍफ़ – UP Board Class-10 Pre-board Exam Social Science 2026 Model Paper Download PDF नया वायरल पेपर
UP Board Class 10 Social Science Pre board Exam Model Paper 2026 जारी हो गया है। यह पेपर 2025–26 सेशन के विद्यार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यूपी बोर्ड (UPMSP) ने नया प्रश्नपत्र पैटर्न लागू किया है, जिससे छात्रों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी में आसानी होगी। इस मॉडल पेपर में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न, अंक विभाजन और परीक्षा पैटर्न की झलक मिलती है। Class 10 Social Science Model Paper 2026, UP Board Social Science Question Paper 2026. UPMSP Social Science Model Paper 2026. 10th Social Science Paper UP Board 2026. Class 10 Social Science New Question Paper 2026

प्री–बोर्ड परीक्षा-2026
Class-10
सामाजिक विज्ञान HM-825
समय : तीन घण्टे 15 मिनट] [ पूर्णांक: 70
निर्देश :
(i) प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
(ii) प्रश्न-पत्र दो खण्डों खण्ड अ तथा खण्ड ब में विभाजित है।
(iii) खण्ड-ब में 50 अंक के वर्णनात्मक प्रश्न हैं। इस खण्ड में वर्णनात्मक-I, वर्णनात्मक-II तथा मानचित्र सम्बन्धी दो प्रश्न हैं।
(iv) खण्ड-ब में सभी प्रश्नों के उत्तर एक साथ ही करें।
(v) दिए गए मानचित्रों को उत्तर-पुस्तिका के साथ मजबूती से संलग्न करना आवश्यक है।
बहुविकल्पीय प्रश्न (1-20)
- फ्रांस की क्रांति कब हुई?
(A) 1773 ई०में (B) 1789 ई०में
(C) 1790 ई०में (D) 1792 ई०में
- निम्नलिखित में से किसने बारदोली सत्याग्रह का नेतृत्व किया था?
(A) महात्मा गाँधी (B) चन्द्रशेखर आज़ाद
(C) ज्योतिबा फुले (D) सरदार पटेल
- चौरी चौरा काण्ड किस वर्ष में घटित हुआ?
(A) 1920 ई० (B) 1921 ई०
(C) 1922 ई० (D) 1925 ई०
- आनन्दमठ उपन्यास के लेखक कौन थे?
(A) बंकिमचन्द्र चैटर्जी (B) रवीन्द्रनाथ टैगोर
(C) शरद चन्द्र चैटर्जी (D) एस०सी०बोर
- चिपको आन्दोलन किस राज्य से सम्बन्धित है?
(A) विहार (B) उत्तराखण्ड
(C) उत्तर प्रदेश (D) उड़ीसा
- हरा सोना किसे कहा जाता है?
(A) प्राकृतिक वनस्पति (B) हरे पेड़
(C) घास का मैदान (D) सघन झाड़ी
- जल के मुख्य उपयोग है?
(A) सिंचाई में (B) मत्स्य पालन में
(C) उद्योगों में (D) ये सभी
- निम्नलिखित में से कौन सा जल सर्वाधिक खारा होता है?
(A) वर्षा का जल (B) नदी का जल
(C) अद्योभौमिक जल (D) समुद्री जल
- इनमें से कौन सी रबी की फसल है?
(A) चावल (B) चना
(C) मोटे अनाज (D) कपास
- श्रीलंका का सबसे प्रमुख सामाजिक समूह है?
(A) सिंहली (B) ईसाई
(C) तमिल (D) मुस्लिम
- लोकतंत्र मे सत्ता किसके हाथों में होती है?
(A) कार्यपालिका (B) विधायक
(B) न्यायपालिका (D) जनता
- इनमें से कौन सा सत्ता की साझेदारी का कारण है?
(A) नैतिक (B) युक्तिपरक
(C) 1 व 2 दोनो (D) इनमे से कोई नही
- निम्नलिखित में से कौन सा संघीय राज्य नहीं है।
(A) मणिपुर (B) हिमाचल प्रदेश
(C) अरूणाचल प्रदेश (D) दिल्ली
- संविधान में उल्लेखित तीन सूचियां कौन सी है?
(A) राज्य सूची (B) संघ सूची
(C) समवर्ती सूची (D) ये सभी
- समवर्ती सूची से सम्बिन्धित नहीं है?
(A) शिक्षा (B) वन
(C) उत्तराधिकारी (D) विदेशी मसले
- निम्नलिखित में से कौन सा राज्य सूची का विषय है?
(A) मुद्रा (B) बैंकिंग
(C) विदेशी कार्य (D) व्यापार
- भारतीय संविधान कय लागू हुआ?
(A) 15 अगस्त (B) 14 अगस्त
(C) 26 नवम्बर (D) 26 जनवरी
- निम्न में से किस राज्य की प्रति व्यक्ति आय सर्वाधिक है?
(A) हरियाणा (B) बिहार
(C) राजस्थान (D) मेघालय
- निम्नलिखित में से किस राज्य में साक्षरता दर सर्वाधिक है?
(A) पंजाब (B) केरल
(B) तमिलनाडु (D) उत्तर प्रदेश
- प्राथमिक क्षेत्रक में शामिल है –
(A) खनन (B) सिलाई
(C) भवन निर्माण (D) उद्योग
लघु उत्तरीय प्रश्न
(लगभग 80 शब्दों में उत्तर दीजिए)
प्रश्न 21. उदारवादियों की 1848 ई० की क्रांति का क्या अर्थ लगाया जाता है? उदारवादियों ने किन
राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक विचारों को बढ़ावा दिया ?
अथवा पहले विश्वयुद्ध ने भारत में राष्ट्रीय आन्दोलन के विकास में किस प्रकार योगदान दिया?
प्रश्न. 22. गाँधी जी ने असहयोग आन्दोलन को वापस लेने का फैसला क्यों किया?
अथवा जल दुर्लभता क्या है और इसके मुख्य कारण क्या है ?
प्रश्न 23. भारतीय मृदाओं का वर्गीकरण विस्तार से कीजिए।
अथवा मृदा अपरदन क्या है? भारत में प्रचलित मृदा अपरदन के प्रमुख प्रकारों का वर्णन करें।
प्रश्न 24. भारत के केन्द्र और राज्यों के बीच सत्ता के बँटवारे की किन्ही दो विशेषताओं की व्याख्या कीजिए।
अथवा प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्रक में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(लगभग 150 शब्दों में उत्तर दीजिए)
प्रश्न 25. आर्थिक महामंदी के प्रमुख कारणों का वर्णन कीजिए। भारतीय अथर्ववयरथा पर इसके प्रभावों की व्याख्या कीजिए।
अथवा फ्रांस क्रांति कब हुई? फ्रांस की क्रान्ति के प्रमुख कारणों को विवरण प्रस्तुत कीजिए।
प्रश्न 26. भारतीय कृषि की प्रमुख विशेषताएँ संक्षेप में लिखिए।
अथवा भारत में वन्यजीवन संरक्षण की परिभाषा देकर उपाय सुझाइए।
प्रश्न 27. श्रीलंका में बहुसंख्यकवाद तथा इसके प्रभावों का वर्णन कीजिए।
अथवा आधुनिक भारत में जाति और जाति व्यवस्था में आए बदलावों का वर्णन कीजिए।
प्रश्न 28. मानव विकास का क्या अर्थ है ? मानव विकास के घटकों का वर्णन कीजिए
अथवा ‘स्वयं सहायता समूह बनाने के पीछे क्या उद्देश्य था? स्वयं सहायता समूहों की कार्य प्रणाली का वर्णन कीजिए।
प्रश्न 29. मानचित्र सम्वन्धी प्रश्न :-
- वह नगर जहाँ जलियाँ वाला बाग हत्याकाण्ड हुआ।
- वह स्थान जहाँ किसानों ने नील की खेती का विरोध किया।
- 1906 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन किस स्थान पर हुआ।
- गाँधी जी ने नमक सत्याग्रह की शुरूआत कहाँ से की।
- चौरी-चौरा काण्ड कहाँ हुआ।
प्रश्न 30. दिये गये भारत के मानचित्र पर निम्नलिखित को दर्शाएँ।
- भारत का एक राष्ट्रीय उद्यान चिन्ह द्वारा।
- सतलुज नदी पर बना बाँध चिन्ह द्वारा।निशान
- नर्मदा नदी चिन्ह द्वारा।
- मध्यप्रदेश का एक कोयला क्षेत्र चिन्ह द्वारा।
- भारत का सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक राज्य चिन्ह द्वारा।
