Class 10 Social Science Paper 2025 – 825 BAS : UP Board Previous Year Paper Board Exam 2025 के सामाजिक विज्ञान के सभी पेपर की पीडीऍफ़

Class 10 Social Science Paper 2025-825-BAS : UP Board Previous Year Paper Board Exam 2025 के सामाजिक विज्ञान (Social Science) के सभी पेपर की पीडीऍफ़

Highchool Social Science latest model paper – old paper 2025 इस पोस्ट में यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 विषय सामाजिक विज्ञान  (Social Science ) के प्रश्नपत्रों के सभी 7 सेट दिए जा रहे हैं। इनके माध्यम से  हाईस्कूल की यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के पेपर का आइडिया लग जाएगा। सभी छात्र डाउनलोड कर लें अथवा स्क्रीनशॉट लेकर सुरक्षित रख लें। कक्षा 10 वीं / हाईस्कूल की परीक्षा सामाजिक विज्ञान  विषय के लिए अति महत्वपूर्ण प्रश्न हैं। 

Note- PDF Download Link – नीचे स्क्रॉल करें और मध्य में पीली पट्टी दिखेगी वहीँ से डाउनलोड करें। 

Question Papers

Hindi

English

Sanskrit

Science

Social Science

Home Science

Other

Computer

Drawing (Arts)

 

 

 

नोट : प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं ।

निर्देश :

i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

ii) इस प्रश्नपत्र के दो खण्ड, खण्ड अ तथा खण्ड ब हैं।

iii)    खण्ड अ में 1 अंक के 20 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं जिनके उत्तर ओ० एम० आर० उत्तर पत्रक पर नीले अथवा काले बाल प्वाइंट कलम से सही विकल्प वाले गोले को पूर्ण रूप से काला कर चिह्नित करें ।

iv) खण्ड अ के प्रत्येक प्रश्न का निर्देश पढ़कर केवल प्रदत्त ओ० एम० आर० उत्तर पत्रक पर ही उत्तर दें। ओ० एम० आर० उत्तर पत्रक पर उत्तर देने के पश्चात उसे नहीं काटें तथा इरेजर अथवा ह्वाइटनर का प्रयोग न करें ।

v) प्रश्न के अंक उसके सम्मुख अंकित हैं ।

vi) खण्ड ब में 50 अंक के वर्णनात्मक प्रश्न हैं । इस खण्ड में वर्णनात्मक-1, वर्णनात्मक-II तथा मार्नाचत्र सम्बन्धी दो प्रश्न हैं।

vii)   खण्ड – ब में सभी प्रश्नों के उत्तर एक साथ ही करें ।

viii) प्रथम प्रश्न से आरम्भ कीजिए तथा अन्तिम प्रश्न तक करते जाइए। जो प्रश्न न आता हो उस पर समय नष्ट न कोजिाए ।

ix) दिशाए गए मानचित्रों को उत्तर-पुस्तिका के साथ मजबूती से संलग्न करना आवश्यक है।

x) दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए मानचित्र कार्य के स्थान पर अलग से प्रश्न संख्या 9 (A) तथा 9 (B) लिखने के लिए दिए गये हैं।

खण्ड – अ

(बहुविकल्पीय प्रश्न)

निर्देश: नीचे दिए गए प्रश्नों के प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प चुनकर उसे OMR उत्तर पत्रक पर चिह्नित करें :

  1. फ्रांस की क्रान्ति कब हुई थी?          1

(A) 1788 ई०                                (B) 1789 ई०

(C) 1600 ई०                                (D) 1787 ई०

  1. जर्मनी के एकीकरण का जनक कौन था?   1

(A) नेपोलियन                                (B) हिटलर

(C) बिस्मार्क                                  (D) मुसोलिनी

  1. भारत का पहला लौह इस्पात संयंत्र कहाँ स्थापित किया गया था?          1

(A) कानपुर                                   (B) मुम्बई

(C) जमशेदपुर                                (D) अहमदाबाद

  1. अन्तरराष्ट्रीय विश्व बैंक की स्थापना कब की गई?       1

(A) 1945                                     (B) 1994

(C) 1992                                     (D) 1944

  1. विश्व में आर्थिक महामंदी कब आयी?          1

(A) 1920                                     (B) 1929

(C) 1919                                     (D) 1890

  1. कार्न लॉ किस देश से सम्बन्धित है?          1

(A) जर्मनी                                     (B) संयुक्त राष्ट्र अमेरिका

(C) फ्रांस                                       (D) ब्रिटेन

  1. हिन्दी है          1

(A) राज्य भाषा                              (B) राष्ट्र भाषा

(C) राज भाषा                                (D) क्षेत्रीय भाषा

  1. जनसंघ की स्थापना हुई थी          1

(A) 1951                                     (B) 1972

(C) 2014                                     (D) 1990

  1. निम्न में से किसका सम्बन्ध लोकतन्त्र से नहीं है?        1

(A) जनमत                                    (B) राजनीतिक दल

(C) उत्तरदायी शासन                        (D) बहुसंख्यकों का शासन

  1. भारत के संविधान में महिलाओं के लिये आरक्षण की व्यवस्था है         1

(A) लोकसभा में                             (B) विधानसभाओं में

(C) राज्यसभा में                             (D) स्थानीय संस्थाओं में

  1. निम्न में से कौन-सा आर्थिक विकास का लक्ष्य है?          1

(A) रोजगार                                   (B) उपभोग में वृद्धि

(C) स्वतंत्रता                                  (D) इनमें से सभी

  1. तृतीयक क्षेत्र का व्यवसाय है          1

(A) बैंकिंग                                    (B) पशुपालन

(C) कार के कल-पुर्जे निर्माण             (D) कपास बनना

  1. निम्नलिखित में से कौन अनौपचारिक साख को नियंत्रित करता है?          1

(A) R.B.I.                                   (B) वित्त मंत्री

(C) कर्जदार                                   (D) इनमें से कोई नहीं

  1. निम्नलिखित में से कौन अन्तरराष्ट्रीय व्यापार का अवरोधक है?          1

(A) आयात कर                              (B) घरेलू व्यापार को संरक्षण

(C) (A) और (B) दोनों                   (D) इनमें से कोई नहीं

  1. उपभोक्ता के शोषण का एक रूप है          1

(A) मिलावटी वस्तु                         (B) अनुचित कीमत लेना

(C) कम वजन तौलना                      (D) इनमें से सभी

  1. सम्पूर्ण उत्तरी मैदान बना है          1

(A) जलोढ़ मृदा से                          (B) काली मृदा से

(C) लेटराइट मृदा से                        (D) मरुस्थली मृदा से

  1. निम्नलिखित में से कौन वन संसाधनों के सिकुड़ने का कारण नहीं है?        1

(A) कृषि क्षेत्रफल में वृद्धि                 (B) वाणिज्य वानिकी में वृद्धि

(C) खनन क्रियाओं में वृद्धि               (D) आरक्षित वनों का विस्तार

  1. निम्नलिखित में से कौन भारत में रोपण फसल का उदाहरण नहीं है?         1

(A) गन्ना                                      (B) केला

(C) धान                                       (D) कॉफी

19     निम्नलिखित में से कौन खनिज उद्योग है?             1

(A) चीनी उद्योग                             (B) पेट्रो-रसायन उद्योग

(C) (A) और (B) दोनों                   (D) इनमें से कोई नहीं

  1. स्वर्णिम चतुर्भुज योजना सम्बन्धित है          1

(A) स्वर्ण खनन से                           (B) महा-राजमार्ग विकास से

(C) रेल परिवहन के विकास से           (D) बाघों के संरक्षण से

Download PDF of this Question Paper – Click Here

खण्ड ब

(वर्णनात्मक – 1)

(निम्न प्रश्नों के उत्तर प्रत्येक लगभग 80 शब्दों में दीजिए।)

  1. भारत की आर्थिक तां राजनीतिक स्थिति पर प्रथम विश्वयुद्ध के प्रभावों का उल्लेख करें।          2+2

अथवा

          आर्थिक महामंदी के दो प्रमुख कारणों का उल्लेख करें। 2+2

  1. भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में क्षेत्रीय दलों के बढ़ते महत्व के दो प्रमुख कारणों का उल्लेख कीजिए।     2+2

अथवा

           लोकतंत्र की चार प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।               1+1+1+1

  1. परिवहन क्षेत्र का विकास देश के विकास में कैसे सहायक हो सकता है? इसके किन्हीं दो लाभ बताइए।                        4

अथवा

        अयस्क क्या होते हैं? भारत में लौह अयस्क की दो प्रमुख पेटियाँ कौन-सी हैं?         2+2

  1. सूचना का अधिकार क्या है? यह किस प्रकार उपभोक्ता की शक्ति में वृद्धि करता है? 2+2

अथवा

            भारत सरकार द्वारा विदेश। निवेशों को आकर्षित करने हेतु उठाये जाने वाले दो उपायों का वर्णन कीजिए।                  2 + 2

(वर्णनात्मक – II)

   (निम्न प्रश्नों के उत्तर प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में दीजिए।)

  1. भारत में राष्ट्रवाद के उदय के प्रमुख कारणों की व्याख्या कीजिए।             6

अथवा

            फ्रांस की क्रान्ति के प्रमुख कारणों का वर्णन कीजिए।                              6

  1. भारत की संघात्मक शासन व्यवस्था की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख करें।    6

अथवा

         साम्प्रदायिकता से आप क्या समझते हैं ? यह किस प्रकार भारतीय समाज के लिए हानिप्रद है?                                                                                         2+4

  1. अर्थव्यवस्था के तीन क्षेत्रक कौन कौन से हैं? भारत के आर्थिक विकास के साथ विभिन्न क्षेत्रकों की संरचना में हुए परिवर्तन का वर्णन कीजिए।           2+4

अथवा

              अनौपचारिक साख क्या है ? भारत में साख विस्तार में अनौपचारिक साख की आवश्यकता एवं चुनौतियों को एक-एक उदाहरण द्वारा समझायें।         2+2+2

  1. भारत में वन एवं वन्य जीवों का संरक्षण क्यों आवश्यक है? इस हेतु उठाये गये किन्हीं दो कदमों को बताइए।        2+2+2

अथवा

             भारत में प्रचलित किन्हीं तीन प्रमुख कृषि के प्रकारों का संक्षिप्त परिचय दीजिए।    2+2+2

(मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न)

निर्देश: प्रश्न संख्या 9(A) तथा 9 (B) मानचित्र से संबंधित हैं।

9(A). निम्नलिखित स्थानों को भारत के दिये गये रेखा मानचित्र में   चिह्न द्वारा नाम सहित दर्शाइए। सही नाम तथा स्थान अंकन के लिए, अंक निर्धारित हैं :

i) वह स्थान जहाँ पूर्ण स्वराज की माँग का प्रस्ताव पारित हुआ था।

ii) वह स्थान जहाँ दिसम्बर, 1920 में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ था।

iii)    वह जनपद जहाँ जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड हुआ था।

iv) वह स्थान जहाँ आनन्द भवन स्थित है।

v) वह स्थान जहाँ सूती मिल श्रमिकों ने पहला सत्याग्रह किया था।

निर्देश: दिये गये भारत के रेखा मानचित्र में निम्नलिखित स्थानों को चिह्न द्वारा नाम सहित दर्शाइए :

i) पश्चिम भारत स्थित एक सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क चिह्न द्वारा नाम सहित।

ii) पूर्वी भारत स्थित एक लोहा और इस्पात संयंत्र चिह्न द्वारा नाम सहित।

iii)    दक्षिण भारत स्थित एक तापीय ऊर्जा संयंत्र   चिह्न द्वारा नाम सहित।

iv) छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी   चिह्न द्वारा नाम सहित।

v) पूर्वी भारत स्थित अन्तरराष्ट्रीय हवाई पत्तन चिह्न द्वारा नाम सहित।

(केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिये मानचित्र कार्य के विकल्प के रूप में)

निर्देश: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए। मानचित्र का प्रयोग न कीजिए।

i) पूर्ण स्वराज की माँग का प्रस्ताव कहाँ पारित हुआ था?          1

ii) दिसम्बर, 1920 में कांग्रेस का अधिवेशन कहाँ हुआ था?      1

iii)    जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड किस जनपद में हुआ था?   1

iv) आनन्द भवन कहाँ स्थित है?          1

v) सूती मिल के श्रमिकों ने कहाँ पहला सत्याग्रह किया था?          1

13). निर्देश: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए। मानचित्र का प्रयोग न कीजिए।

i) पश्चिम भारत में स्थित एक सॉफ्टवेयर रेनोलॉजी पार्क का नाम लिखिए।       1

ii) पूर्वी भारत में स्थित एक लोहा और इस्पात संयंत्र का नाम लिखिए।          1

iii)    दक्षिण भारत में स्थित एक तापीय ऊर्जा संयंत्र का नाम लिखिए।         1

iv) छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी का नाम लिखिए।          1

v) पूर्वी भारत में स्थित एक अन्तरराष्ट्रीय हवाई पत्तन का नाम लिखिए।          1



Download All 7 Set of Social Science Paper 2025


1-    UP BOARD CLASS 10 Social Science  825 BAS 2025


2-    UP BOARD CLASS 10 Social Science 825 BAT 2025


3-    UP BOARD CLASS 10 Social Science  825 BAU 2025


4-    UP BOARD CLASS 10 Social Science 825 CQ 2025


5-    UP BOARD CLASS 10 Social Science 825 CR  2025


6-    UP BOARD CLASS 10 Social Science  825 CU2025


7-    UP BOARD CLASS 10 Social Science  825 CW 2025