Class 10 Social Science Paper 2025 – 825 CR: UP Board Previous Year Paper Board Exam 2025 के सामाजिक विज्ञान के सभी पेपर की पीडीऍफ़

Class 10 Social Science Paper 2025-825-CR: UP Board Previous Year Paper Board Exam 2025 के सामाजिक विज्ञान (Social Science) के सभी पेपर की पीडीऍफ़

Highchool Social Science latest model paper – old paper 2025 इस पोस्ट में यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 विषय सामाजिक विज्ञान  (Social Science ) के प्रश्नपत्रों के सभी 7 सेट दिए जा रहे हैं। इनके माध्यम से  हाईस्कूल की यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के पेपर का आइडिया लग जाएगा। सभी छात्र डाउनलोड कर लें अथवा स्क्रीनशॉट लेकर सुरक्षित रख लें। कक्षा 10 वीं / हाईस्कूल की परीक्षा सामाजिक विज्ञान  विषय के लिए अति महत्वपूर्ण प्रश्न हैं। 

Note- PDF Download Link – नीचे स्क्रॉल करें और मध्य में पीली पट्टी दिखेगी वहीँ से डाउनलोड करें। 

Question Papers

Hindi

English

Sanskrit

Science

Social Science

Home Science

Other

Computer

Drawing (Arts)

नोट : प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं ।

निर्देश :

i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

ii) इस प्रश्नपत्र के दो खण्ड, खण्ड अ तथा खण्ड ब हैं।

iii)    खण्ड अ में 1 अंक के 20 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं जिनके उत्तर ओ० एम० आर० उत्तर पत्रक पर नीले अथवा काले बाल प्वाइंट कलम से सही विकल्प वाले गोले को पूर्ण रूप से काला कर चिह्नित करें ।

iv) खण्ड अ के प्रत्येक प्रश्न का निर्देश पढ़कर केवल प्रदत्त ओ० एम० आर० उत्तर पत्रक पर ही उत्तर दें। ओ० एम० आर० उत्तर पत्रक पर उत्तर देने के पश्चात उसे नहीं काटें तथा इरेजर अथवा ह्वाइटनर का प्रयोग न करें ।

v) प्रश्न के अंक उसके सम्मुख अंकित हैं ।

vi) खण्ड ब में 50 अंक के वर्णनात्मक प्रश्न हैं । इस खण्ड में वर्णनात्मक-1, वर्णनात्मक-II तथा मार्नाचत्र सम्बन्धी दो प्रश्न हैं।

vii)   खण्ड – ब में सभी प्रश्नों के उत्तर एक साथ ही करें ।

viii) प्रथम प्रश्न से आरम्भ कीजिए तथा अन्तिम प्रश्न तक करते जाइए। जो प्रश्न न आता हो उस पर समय नष्ट न कोजिाए ।

ix) दिशाए गए मानचित्रों को उत्तर-पुस्तिका के साथ मजबूती से संलग्न करना आवश्यक है।

x) दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए मानचित्र कार्य के स्थान पर अलग से प्रश्न संख्या 9 (A) तथा 9 (B) लिखने के लिए दिए गये हैं।

खण्ड – अ

(बहुविकल्पीय प्रश्न)

निर्देश: नीचे दिए गए प्रश्नों के प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प चुनकर उसे OMR उत्तर पत्रक पर चिह्नित करें :

  1. 1789 में फ्रांस में राष्ट्रवाद की प्रथम अभिव्यक्ति का क्या परिणाम हुआ? 1

(A) फ्रांस की क्रान्ति                        (B) नेपोलियन का उदय

(C) जर्मनी का एकीकरण                  (D) निरंकुश राजतन्त्र का प्रारंभ

  1. जर्मनी के एकीकरण में प्रमुख भूमिका किसकी थी?          1

(A) हिटलर                                    (B) गैरीबाल्डी

(C) बिस्मार्क                                  (D) मुसोलिनी

  1. ‘आनन्दमठ’ उपन्यास के लेखक कौन थे?       1

(A) बंकिमचन्द्र चटर्जी                     (B) रवीन्द्रनाथ टैगोर

(C) शरतचन्द्र चटर्जी                        (D) विवेकानन्द

  1. महामंदी का सबसे बुरा असर पड़ा                           1

(A) परिवहन पर                              (B) कृषि क्षेत्रक पर –

(C) तकनीकी पर                             (D) उपर्युक्त में से किसी पर नहीं

  1. अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना कहाँ पर की गई थी?          1

(A) फ्रांस                                      (B) इटली

(C) संयुक्त राज्य अमेरिका                 D) ब्रिटेन

  1. निम्नलिखित में से कौन सा संघीय राज्य नहीं है?          1

(A) चंडीगढ़                                  (B) ओडिशा

(C) राजस्थान                                 (D) तमिलनाडु

  1. लोकतन्त्र का प्रमुख गुण निम्नलिखित में से कौन सा है?          1

(A) देशभक्ति की भावना                   (B) राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण

(C) प्रगतिशील सरकार                     (D) इनमें से सभी

  1. भारतीय संविधान कब लागू किया गया था?          1

(A) 15 अगस्त                               (B) 10 दिसम्बर

(C) 1 जनवरी                                 (D) 26 जनवरी

  1. भारतीय संविधान में भाषाओं को किस अनुसूची में रखा गया है?          1

(A) दूसरी                                      (B) पाँचवीं

(C) आठर्वी                                   (D) बारहवीं

  1. निम्नलिखित में से कौन सा विषय राज्य सूची से सम्बन्धित है?          1

(A) प्रनिग्क्षा                                   (B) बैंकिंग

(C) मुद्रा                                        (D) पुलिस

  1. रबी की फ़सलों के बोने का समय है:            1

(A) जून-जुलाई                               (B) अक्टूबर-दिसम्बर

(C) मार्च-मई                                  (D) अगस्त-अक्टूबर

  1. निम्नलिखित में से कौन सा ऊर्जा खनिज नहीं है?          1

(A) लौह-अयस्क                            (B) कोयला

(C) प्राकृतिक गैस                           (D) यूरेनियम

  1. कृषि का आर्थिक क्षेत्रक है:                   1

(A) प्राथमिक                                 (B) द्वितीयक

(C) तृतीयक                                   (D) चतुर्थक

  1. निम्न में गैर-परम्परागत ऊर्जा का साधन है:         1

(A) खनिज तेल                              (B) कोयला

(C) प्राकृतिक गैस                           (D) सौर ऊर्जा

  1. निम्न में कौन सा आधारभूत खनिज है?          1

(A) ताँबा                                      (B) लौह अयस्क

(C) अभ्रक                                    (D) सोना

  1. पृथ्वी सम्मेलन का आयोजन कब हुआ?          1

(A) 1991                                     (B) 1992

(C) 1993                                     (D) 1994

  1. भारत में उदारीकरण प्रक्रिया की शुरुआत किस वर्ष हुई थी?              1

(A) 1981                                     (B) 1991

(C) 1993                                     (D) 2001

  1. निम्न में से कौन सा जैव संसाधन है?                          1

(A) लोहा                                      (B) ताँबा

(C) मत्स्यपालन (उद्योग)                  (D) चट्टानें

19     निम्नलिखित में से किस वर्ष में बांग्लादेश ग्रामीण बैंक की शुरुआत हुयी?         1

(A) 1969                                     (B) 1970

(C) 1979                                     (D) 1967

  1. किसी देश का विकास आधारित है                   1

(A) प्रतिव्यक्ति आय पर                    (B) औसत साक्षरता दर पर

(C) लोगों की स्वास्थ्य स्थिति पर        (D) उपर्युक्त सभी

खण्ड ब

(वर्णनात्मक – 1)

Download PDF of this Question Paper –Click Here

(निम्न प्रश्नों के उत्तर प्रत्येक लगभग 80 शब्दों में दीजिए।)

  1. भारत की अर्थव्यवस्था पर महामंदी के किन्हीं दो प्रमुख प्रभावों का उल्लेख कीजिए ।  2+2

अथवा

             महामंदी के प्रमुख कारणों का उल्लेख करें।          4

  1. राजनीतिक दलों के किन्हीं चार कार्यों का उल्लेख कीजिए ।          1+1+1+1

अथवा

              लोकतन्त्र की किन्हीं दो प्रमुख चुनौतियों का वर्णन कीजिए ।                          2+2

  1. औपचारिक एवं अनौपचारिक साख के मध्य अन्तर स्पष्ट कीजिए। ग्रामीण भारत में औपचारिक साख के मुख्य स्रोतों की विवेचना कीजिए ।                 4

अथवा

              वैश्वीकरण से आप क्या समझते हैं? भारतीय, कृषि पर इसके प्रभावों का उल्लेख कीजिये ।    1+3

  1. भारत में कपास उत्पादन के किन्हीं दो क्षेत्रों का परिचय दीजिये ।          2+2

अथवा

            भारत में मैंगनीज उत्पादन एवं वितरण का वर्णन कीजिए ।       4

(वर्णनात्मक – II)

(निम्न प्रश्नों के उत्तर प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में दीजिए।)

  1. सत्याग्रह का क्या अभिप्राय है? सत्याग्रह के संबंध में महात्मा गांधी के क्या विचार थे?       2+4

अथवा

            भारत में राष्ट्रवाद के उदय के प्रमुख कारणों की व्याख्या कीजिए ।                   6

  1. भारत की संघीय शासन व्यवस्था की विशिष्टताओं का वर्णन कीजिए ।             6

अथवा

             भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है।’ किन्हीं दो प्रावधानों के आधार पर स्पष्ट कीजिए ।         3+3

  1. आर्थिक क्षेत्रों का क्या तात्पर्य है? तृतीयक क्षेत्रक की विशेषताओं की विवेचना कीजिए ।       2+4

अथवा

             उपभोक्ता अधिकार पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए ।              6

  1. भारत के चीनी उद्योग का वर्णन कीजिए ।          6

अथवा

           भारत में सड़क परिवहन के विकास का परिचय दीजिए।            6

(मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न)

निर्देश: प्रश्न संख्या 9(A) तथा 9 (B) मानचित्र से संबंधित हैं।

9(A). निम्नलिखित स्थानों को भारत के दिये गये रेखा मानचित्र में   चिह्न द्वारा नाम सहित दर्शाइए। सही नाम तथा स्थान अंकन के लिए,  अंक निर्धारित हैं :

i) वह स्थान जहाँ 1927 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन हुआ था ।

ii) वह जनपद जहाँ जलियाँवाला बाग की घटना घटी ।

iii)    वह स्थान जहाँ असहयोग आन्दोलन का कार्यक्रम स्वीकार किया गया ।

iv) वह जनपद जहाँ चौरी-चौरा काण्ड हुआ था

v) वह स्थान जहाँ नील की खेती करने वाले किसानों का आंदोलन हुआ था ।

निर्देश: दिये गये भारत के रेखा मानचित्र में निम्नलिखित स्थानों को चिह्न द्वारा नाम सहित दर्शाइए :

(i)  भारतीय राष्ट्रीय काग्रेस का अधिवेशन 1927 में कहाँ पर हुआ था?

(ii) जलियाँवाला बाग की घटना किस जनपद में घटी थी?

(iii) असहयोग आन्दोलन का कार्यक्रम कहाँ पर स्वीकार किया गया?

(iv) चौरी-चौरा काण्ड किस जनपद में हुआ था?

(v) नील की खेती करने वाले किसानों का आंदोलन कहाँ पर हुआ था?

(केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिये मानचित्र कार्य के विकल्प के रूप में)

निर्देश: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए। मानचित्र का प्रयोग न कीजिए।

i) नेशनल कॉर्बेट पार्क चिह्न द्वारा नाम सहित ।               1

ii) भारत के पश्चिमी तट पर स्थित एक बन्दरगाह चिह्न द्वारा नाम सहित     1

iii)    शिवालिक पर्वत श्रृंखला      चिह्न द्वारा नाम सहित ।        1

iv) गुजरात की राजधानी चिह्न द्वारा नाम सहित ।         1

v) भारत का एक प्रमुख कोयला क्षेत्र (C) चिह्न द्वारा नाम सहित ।     1

13). निर्देश: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए। मानचित्र का प्रयोग न कीजिए।

(i) नेशनल कॉर्बेट पार्क किस राज्य में स्थित है?          1

(ii) भारत के पश्चिमी तट पर स्थित एक बन्दरगाह का नाम लिखिए? 1

(iii) मध्यप्रदेश की एक प्रमुख नदी का नाम लिखिए ।                           1

(iv) गुजरात के राजधानी नगर का नाम लिखिए ।                                  1

(v) भारत के एक प्रमुख कोयला क्षेत्र का नाम लिखिए।                          1

Download All 7 Set of Social Science Paper 2025


1-    UP BOARD CLASS 10 Social Science  825 BAS 2025


2-    UP BOARD CLASS 10 Social Science 825 BAT 2025


3-    UP BOARD CLASS 10 Social Science  825 BAU 2025


4-    UP BOARD CLASS 10 Social Science 825 CQ 2025


5-    UP BOARD CLASS 10 Social Science 825 CR  2025


6-    UP BOARD CLASS 10 Social Science  825 CU2025


7-    UP BOARD CLASS 10 Social Science  825 CW 2025