Class-12 Geography Model Paper 2025 – Set-1 322 (IJ) UP Board Class 12 Previous year Old Question Paper 2025, Geography PDF Download @upmsp.edu.in

Class-12 Geography Model Paper 2025 – Set-1 322 (IJ) UP Board Class 12 Previous year Old Question Paper 2025 Geography PDF Download @upmsp.edu.in

12th Geography . UP Board Class 12 Previous year Old Question Paper 2025, Geography For New Model Paper Pattern @upmsp.edu.in – (All SET) PDF Download. Board Exam 2025.  UP Board Class 12 Geography Previous Year Question Paper 2025 Download PDF [Set-1 – 322 (IJ) 7 SET – यूपी बोर्ड कक्षा 12 भूगोल पुराने प्रश्न पत्र 2025 की पीडीऍफ़ 2024-25 New Model Paper PDF sample Paper 2024-25.

12th Geography latest model paper – old paper 2025 इस पोस्ट में यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 विषय भूगोल (Geography) के प्रश्नपत्रों के सभी सेट दिए जा रहे हैं। इनके माध्यम से  इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के पेपर का आइडिया लग जाएगा। सभी छात्र डाउनलोड कर लें अथवा स्क्रीनशॉट लेकर सुरक्षित रख लें। कक्षा 12 वीं इंटरमीडिएट की परीक्षा संस्कृत विषय के लिए अति महत्वपूर्ण प्रश्न हैं। 

UP Board Class 12 Geography Previous Year exam model  paper 2025 Download PDF  यूपी बोर्ड कक्षा 12 भूगोल प्रश्न पत्र 2025 की पीडीऍफ़ 2025 Previous Year Model Paper PDF. Class 12 Geography Question Paper 2025 Download PDF 

129                                                                    322(IJ)

2025

भूगोल

समय: तीन घण्टे 15 मिनट                                                                          पूर्णांक: 70

निर्देश :

(i)      प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।

(ii)     सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

(iii)    प्रश्न संख्या 1 से 8 तक बहु-विकल्पीय प्रश्न है। प्रश्न संख्या 9 से 16 तक अति लघु-उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका प्रत्येक उत्तर लगभग 20 शब्दों में, प्रश्न संख्या 17 से 22 तक लघु-उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका प्रत्येक उत्तर लगभग 50 शब्दों में और प्रश्न संख्या 23 एवं 24 विस्तृत उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका प्रत्येक उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए। प्रश्न संख्या 25 एवं 26 मानचित्र सम्बंधित प्रश्न हैं।

(iv)    सभी प्रश्नों के लिये निर्धारित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं।

(v)     उपयुक्त रेखा-मानचित्रों एवं आरेखों द्वारा अपने उत्तरों की पुष्टि कीजिए।

(vi)    दिए गये मानचित्रों को प्रश्न-पत्र से फाड़कर उन पर उत्तर अंकित कीजिए तथा मानचित्रों को उत्तर पुस्तिका में मजबूती के साथ अवश्य संलग्न कीजिए।

(vii)   दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए मानचित्र कार्य के स्थान पर अलग से प्रश्न लिखने के लिए दिये गये हैं।

(बहु-विकल्पीय प्रश्न)

निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए :

  1. सम्भववाद की संकल्पना निम्न में से किस विद्वान ने प्रस्तुत की?     1

(A) ग्रिफिथ टेलर

(B) विडाल डी ला ब्लाश

(C) ई. हंटिंगटन

(D) ई.सी. सेम्पल

  1. निम्नलिखित में से कौन सा चतुर्थक क्रियाकलाप है?     1

(A) व्यापार

(B) विनिर्माण

(C) कृषि

(D) उच्च अनुसंधान

  1. निम्नलिखित में से कौन सा न्यूनतम जनसंख्या वृद्धि दर वाला महाद्वीप है?     1

(A) एशिया

(B) ऑस्ट्रेलिया

(C) यूरोप

(D) अफ्रीका

  1. लाल सागर और भूमध्य सागर को जोड़ती है        1

(A) पनामा नहर

(B)स्वेज नहर

(C)कील नहर

(D) सूनहर

  1. निम्नलिखित में से जल किस प्रकार का संसाधन है?        1

(A)अजैव संसाधन

(B)जैव-संसाधन

(C)गैर-नव्यकरणीय संसाधन

(D) गैर-चक्रीय संसाधन

  1. निम्नलिखित में से कौन सा बन्दरगाह भारत के पश्चिमी तट पर अवस्थित है?    1

(A) कांडला बन्दरगाह

(B) हल्दिया बन्दरगाह

(C) चेन्नई बन्दरगाह

(D) विशाखापट्टनम बन्दरगाह

  1. निम्नलिखित में से सर्वाधिक प्रदूषित नदी कौन सी है?           1

(A) ब्रह्मपुत्र नदी

(B) दामोदर नदी

(C) कृष्णा नदी

(D) गंगा नदी

  1. निम्नलिखित देशों में से कौन सा देश कहवा उत्पादन करता है?           1

(A) ब्राजील

(B)फिनलैंड

(C)कनाडा

(D) फ्रांस

Download PDF- click here

(अति लघु-उत्तरीय प्रश्न)

  1. जनसंख्या परिवर्तन के तीन संघटक क्या हैं?      2
  2. मानव विकास के चार मुख्य संघटकों के नाम लिखिए।           2
  3. विनिर्माण को परिभाषित कीजिए ।     2
  4. पार-महाद्वीपीय रेलवे क्या है?     2
  5. आयु संरचना से आप क्या समझते हैं?     2
  6. फसल गहनता की गणना कैसे करते हैं?      2
  7. ऊर्जा के गैर-पारंपरिक स्रोत क्या हैं?     2
  8. सतत विकास की अवधारणा को परिभाषित कीजिए ।       2

(लघु-उत्तरीय प्रश्न)

  1. मानव भूगोल के विषय-क्षेत्र का उल्लेख कीजिए      4
  2. मानव विकास शब्द से आप क्या समझते हैं?     4
  3. भारत में नगरीय बस्तियों की समस्याओं की विवेचना कीजिए।      4
  4. द्वितीयक एवं तृतीयक क्रियाओं में विभेद कीजिए       2+2
  5. भारतीय कृषि पर हरित क्रान्ति के प्रभाव की विवेचना कीजिए ।           4
  6. पर्वतीय क्षेत्र विकास कार्यक्रमों का वर्णन कीजिए ।      4
(विस्तृत-उत्तरीय प्रश्न)
  1. ग्रामीण और नगरीय बस्तियों में विभेद कीजिए तथा उनकी प्रमुख विशेषताओं की विवेचना कीजिए ।           3+3

अथवा

पर्यावरणीय प्रदूषण की समस्याओं का वर्णन कीजिए।      6

  1. भारत के आर्थिक विकास में रेल परिवहन की भूमिका का मूल्यांकन कीजिए । 6

अथवा

भारतीय कृषि की समस्याओं की विवेचना कीजिए।     6

(मानचित्र संबंधित प्रश्न)
  1. भारत के दिये गये रेखा-मानचित्र में निम्नलिखित को उपयुक्त चिह्नों द्वारा दर्शाइये और उनके नाम भी लिखिए:

(i) हिमाचल प्रदेश का राजधानी शहर

(ii) झारखण्ड का प्रसिद्ध कोयला क्षेत्र

(iii) भारत के पूर्वी तट का सबसे बड़ा समुद्री पत्तन

(iv) उत्तर भारत का मैनचेस्टर

(v) मध्य प्रदेश की प्रमुख नदी

(केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न सं. 25 के स्थान पर)

निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए। मानचित्र का प्रयोग न कीजिए।

(i) हिमाचल प्रदेश के राजधानी शहर का नाम लिखिए।      1

(ii) झारखण्ड के प्रसिद्ध कोयला क्षेत्र का नाम लिखिए।       1

(iii) भारत के पूर्वी तट के सबसे बड़े समुद्री पत्तन का नाम लिखिए।        1

(iv) उत्तरी भारत के मैनचेस्टर का नाम लिखिए।     1

(v) मध्य प्रदेश की प्रमुख नदी का नाम लिखिए।           1

(मानचित्र कार्य)
  1. विश्व के दिए गए रेखा-मानचित्र में निम्नलिखित को उपयुक्त चिह्नों द्वारा दर्शाइये एवं उनके नाम भी लिखिए:

(i) विश्व में सबसे अधिक मानव विकास सूचकांक वाला देश

(ii) ऑस्ट्रेलिया का राजधानी नगर

(iii) दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की प्रमुख नदी

(iv) दक्षिण अफ्रीका का मुख्य पत्तन

(v) ग्रेट ब्रिटेन का सर्वाधिक जनसंख्या वाला शहर

(केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न सं. 26 के स्थान पर)

(i) विश्व में सबसे अधिक मानव विकास सूचकांक वाले देश का नाम लिखिए।

(ii) ऑस्ट्रेलिया के राजधानी नगर का नाम लिखिए।

(iii) दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की प्रमुख नदी का नाम लिखिए।

(iv) दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख पत्तन का नाम लिखिए।

(v) ग्रेट ब्रिटेन के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहर का नाम लिखिए।