Class-12 Geography Model Paper 2025 – Set-2 322 (IK) UP Board Class 12 Previous year Old Question Paper 2025 Geography PDF Download @upmsp.edu.in
12th Geography . UP Board Class 12 Previous year Old Question Paper 2025, Geography For New Model Paper Pattern @upmsp.edu.in – (All SET) PDF Download. Board Exam 2025. UP Board Class 12 Geography Previous Year Question Paper 2025 Download PDF [Set-2 – 322 (IK) 7 SET – यूपी बोर्ड कक्षा 12 भूगोल पुराने प्रश्न पत्र 2025 की पीडीऍफ़ 2024-25 New Model Paper PDF sample Paper 2024-25.

12th Geography latest model paper – old paper 2025 इस पोस्ट में यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 विषय भूगोल (Geography) के प्रश्नपत्रों के सभी सेट दिए जा रहे हैं। इनके माध्यम से इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के पेपर का आइडिया लग जाएगा। सभी छात्र डाउनलोड कर लें अथवा स्क्रीनशॉट लेकर सुरक्षित रख लें। कक्षा 12 वीं इंटरमीडिएट की परीक्षा संस्कृत विषय के लिए अति महत्वपूर्ण प्रश्न हैं।
UP Board Class 12 Geography Previous Year exam model paper 2025 Download PDF यूपी बोर्ड कक्षा 12 भूगोल प्रश्न पत्र 2025 की पीडीऍफ़ 2025 Previous Year Model Paper PDF. Class 12 Geography Question Paper 2025 Download PDF
129 322(IK)
2025
भूगोल
समय: तीन घण्टे 15 मिनट पूर्णांक: 70
निर्देश :
(i) प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
(ii) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(iii) प्रश्न संख्या 1 से 8 तक बहु-विकल्पीय प्रश्न है। प्रश्न संख्या 9 से 16 तक अति लघु-उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका प्रत्येक उत्तर लगभग 20 शब्दों में, प्रश्न संख्या 17 से 22 तक लघु-उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका प्रत्येक उत्तर लगभग 50 शब्दों में और प्रश्न संख्या 23 एवं 24 विस्तृत उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका प्रत्येक उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए। प्रश्न संख्या 25 एवं 26 मानचित्र सम्बंधित प्रश्न हैं।
(iv) सभी प्रश्नों के लिये निर्धारित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं।
(v) उपयुक्त रेखा-मानचित्रों एवं आरेखों द्वारा अपने उत्तरों की पुष्टि कीजिए।
(vi) दिए गये मानचित्रों को प्रश्न-पत्र से फाड़कर उन पर उत्तर अंकित कीजिए तथा मानचित्रों को उत्तर पुस्तिका में मजबूती के साथ अवश्य संलग्न कीजिए।
(vii) दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए मानचित्र कार्य के स्थान पर अलग से प्रश्न लिखने के लिए दिये गये हैं।
(बहुविकल्पीय प्रश्न)
निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए:
- निम्नलिखित में से कौन सा सघन जनसंख्या वाला प्रदेश है? 1
(A) दक्षिण पूर्व एशिया
(B) विषुवतीय प्रदेश
(C) पश्चिम एशिया
(D) ऑस्ट्रेलिया
- निम्नलिखित में से किस राज्य में जनसंख्या का घनत्व सर्वाधिक है? 1
(A) बिहार
(B) पंजाब
(C) पश्चिम बंगाल
(D) केरल
- निम्नलिखित में से कौन सा मानव विकास का उपागम नहीं है? 1
(A) आय उपागम
(B) कल्याणकारी उपागम
(C) स्वास्थ्य उपागम
(D) क्षमतापरक उपागम
- निम्नलिखित में से किस पर्यावरण में विकीर्ण ग्रामीण बस्तियाँ नहीं हैं? 1
(A) गंगा के जलोढ़ मैदान
(B) हिमालय की निचली घाटियाँ
(C) राजस्थान के शुष्क और अर्द्ध-शुष्क प्रदेश
(D) उत्तर पूर्व में जंगल और पहाड़ियाँ
- निम्नलिखित में से किस राज्य में प्रमुख तेल क्षेत्र स्थित है? 1
(A) असम
(B)राजस्थान
Download PDF- click here
(C) बिहार
(D) तमिलनाडु
- आई.टी.डी.पी. (ITDP) निम्नलिखित में से किस सन्दर्भ में वर्णित है? 1
(A) समन्वित पर्यटन विकास प्रोग्राम
(B) समन्वित जनजातीय विकाप्स प्रोग्राम
(C) समन्वित यात्रा विकास प्रोग्राम
(D) समन्वित परिवहन विकास प्रोग्राम
- निम्न में से कौन सा स्थलबद्ध पोताश्रय है? 1
(A)विशाखापट्टनम
(B)मार्मागोवा
(C) मुम्बई
(D) चेन्नई
- निम्न में से कौन सा अम्ल वर्षा का कारण है? 1
(A) जल प्रदूषण
(B) ध्वनि प्रदूषण
(C) वायु प्रदूषण
(D) ठोस अपशिष्ट प्रदूषण
(अति लघु-उत्तरीय प्रश्न)
- स्थानान्तरण को परिभाषित कीजिए। 2
- लिंग अनुपात कैसे मापा जाता है? 2
- ट्रक फार्मिंग क्या है? 2
- जल परिवहन के क्या लाभ हैं? 2
- मानव बस्ती को आप कैसे परिभाषित करेंगे? 2
- धरातलीय जल संसाधन के किन्हीं चार स्रोतों के नाम लिखिए। 2
- जल प्रदूषण के कारणों का उल्लेख कीजिए । 2
- साझा सम्पत्ति संसाधन को परिभाषित कीजिए । 2
(लघु-उत्तरीय प्रश्न)
- प्राकृतिक पर्यावरण मानव जीवन को कैसे प्रभावित करता है? स्पष्ट कीजिए । 4
- बागान कृषि की मुख्य विशेषताओं का उल्लेख कीजिए। 4
- विश्व के विकसित देशों की आधुनिक औद्योगिक क्रियाओं की प्रमुख प्रवृत्तियों की विवेचना कीजिए। 4
- शुष्क कृषि और आर्द्र कृषि में विभेद कीजिए। 4
- भारत में सूचना प्रौद्योगिकी क्रान्ति के प्रमुख प्रभावों का परीक्षण कीजिए । 4
- भारत में शहरी अपशिष्ट प्रबन्धन की समस्याओं की विवेचना कीजिए । 4
(विस्तृत-उत्तरीय प्रश्न)
- विश्व में जनसंख्या के वितरण एवं वृद्धि को प्रभावित करने वाले कारकों की विवेचना कीजिए । 3+3
अथवा
भारत में भू-निम्नीकरण की समस्याओं का वर्णन कीजिए। 6
- भारत में मैंगनीज अयस्क के उत्पादन एवं वितरण का वर्णन कीजिए । 3+3
अथवा
जनसंख्या परिवर्तन के घटकों की विवेचना कीजिए। 6
(मानचित्र संबंधी प्रश्न)
- भारत के दिये गये रेखा-मानचित्र में निम्नलिखित को उपयुक्त चिह्नों द्वारा दर्शाइये और उनके नाम भी लिखिए:
(i) भारत में न्यूनतम जनघनत्व वाला राज्य
(ii) उत्तरप्रदेश की राजधानी
(iii) गुजरात का सागर पत्तन
(iv) पंजाब का तेल-शोधन कारखाना
(v) भारत का सूचना प्रौद्योगिकी (IT) शहर
(मानचित्र कार्य)
- विश्व के दिए गए रेखा-मानचित्र में उपयुक्त चिह्नों द्वारा निम्नलिखित को दर्शाइये और उनके नाम भी लिखिए:
(i) उत्तरी अमेरिका का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश
(ii) मिस्र की महत्त्वपूर्ण नदी
(iii) रूस का राजधानी नगर
(iv) विश्व का सबसे बड़ा उष्णकटिबन्धीय मरुस्थल
(v) दक्षिणी अमेरिका का कहवा उत्पादक देश
(केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न सं. 26 के स्थान पर)
निर्देश: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए। मानचित्र का प्रयोग न कीजिए।
(i) उत्तरी अमेरिका के सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश का नाम लिखिए।
(ii) मिस्र की महत्त्वपूर्ण नदी का नाम लिखिए।
(iii) रूस के राजधानी नगर का नाम लिखिए।
(iv) विश्व के सबसे बड़े उष्णकटिबन्धीय मरुस्थल का नाम लिखिए।
(v) दक्षिणी अमेरिका के कहवा उत्पादक देश का नाम लिखिए।
