Class-12 Geography Model Paper 2025 – Set-3 322 (IL) UP Board Class 12 Previous year Old Question Paper 2025, Geography PDF Download @upmsp.edu.in

Class-12 Geography Model Paper 2025 – Set-3 322 (IL) UP Board Class 12 Previous year Old Question Paper 2025 Geography PDF Download @upmsp.edu.in

12th Geography . UP Board Class 12 Previous year Old Question Paper 2025, Geography For New Model Paper Pattern @upmsp.edu.in – (All SET) PDF Download. Board Exam 2025.  UP Board Class 12 Geography Previous Year Question Paper 2025 Download PDF [Set-3 – 322 (IL) 7 SET – यूपी बोर्ड कक्षा 12 भूगोल पुराने प्रश्न पत्र 2025 की पीडीऍफ़ 2024-25 New Model Paper PDF sample Paper 2024-25.

12th Geography latest model paper – old paper 2025 इस पोस्ट में यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 विषय भूगोल (Geography) के प्रश्नपत्रों के सभी सेट दिए जा रहे हैं। इनके माध्यम से  इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के पेपर का आइडिया लग जाएगा। सभी छात्र डाउनलोड कर लें अथवा स्क्रीनशॉट लेकर सुरक्षित रख लें। कक्षा 12 वीं इंटरमीडिएट की परीक्षा संस्कृत विषय के लिए अति महत्वपूर्ण प्रश्न हैं। 

UP Board Class 12 Geography Previous Year exam model  paper 2025 Download PDF  यूपी बोर्ड कक्षा 12 भूगोल प्रश्न पत्र 2025 की पीडीऍफ़ 2025 Previous Year Model Paper PDF. Class 12 Geography Question Paper 2025 Download PDF 

129                                                             322(IL)

2025

भूगोल

समय: तीन घण्टे 15 मिनट                                                                पूर्णांक: 70

निर्देश :

(i)      प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।

(ii)     सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

(iii)    प्रश्न संख्या 1 से 8 तक बहु-विकल्पीय प्रश्न है। प्रश्न संख्या 9 से 16 तक अति लघु-उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका प्रत्येक उत्तर लगभग 20 शब्दों में, प्रश्न संख्या 17 से 22 तक लघु-उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका प्रत्येक उत्तर लगभग 50 शब्दों में और प्रश्न संख्या 23 एवं 24 विस्तृत उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका प्रत्येक उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए। प्रश्न संख्या 25 एवं 26 मानचित्र सम्बंधित प्रश्न हैं।

(iv)    सभी प्रश्नों के लिये निर्धारित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं।

(v)     उपयुक्त रेखा-मानचित्रों एवं आरेखों द्वारा अपने उत्तरों की पुष्टि कीजिए।

(vi)    दिए गये मानचित्रों को प्रश्न-पत्र से फाड़कर उन पर उत्तर अंकित कीजिए तथा मानचित्रों को उत्तर पुस्तिका में मजबूती के साथ अवश्य संलग्न कीजिए।

(vii)   दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए मानचित्र कार्य के स्थान पर अलग से प्रश्न लिखने के लिए दिये गये हैं।

(बहुविकल्पीय प्रश्न)

निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए:

  1. मानव भूगोल की कौन सी संकल्पना प्रकृति की सर्वोच्चता में विश्वास करती है? 1

(A)पर्यावरण निश्चयवाद

(B)संभववाद

(C)नव-निश्चयवाद

(D)प्रत्यक्षवाद

  1. निम्न में से कौन सा एक महाद्वीप सबसे घना बसा है?           1

(A)अफ्रीका

(B) एशिया

(C)यूरोप

(D) उत्तरी अमेरिका

  1. मानव विकास की अवधारणा किस विद्वान की देन है?           1

(A) प्रो. अमर्त्य सेन

(B)डॉ. महबूब-उल-हक़

(C)रैटज़ल

(D)एलन सी. सेम्पल

  1. निम्नलिखित में से कौन सा जलवायु प्रदेश खट्टे रसदार फलों की कृषि के लिए प्रसिद्ध है? 1

(A)भूमध्यरेखीय

(B)भूमध्य सागरीय

(C)प्रेयरी

Download PDF- click here

(D) मानसूनी

  1. भारत के किस राज्य में जनसंख्या का घनत्व सबसे अधिक पाया जाता है?           1

(A) केरल

(B) पंजाब

(C)उत्तर प्रदेश

(D)पश्चिम बंगाल

  1. भारत में निम्न में से कौन सा धार्मिक समूह सबसे छोटा है?      1

(A)मुस्लिम

(B) सिक्ख

(C) ईसाई

(D)बौद्ध

  1. निम्न में से कौन सी एक बाहगुती (रोपण) फ़सल है?      1

(A) गेहूँ

(B)चावल

(C)मक्का

(D) रबड़

  1. रबी की फ़सल बोयी जाती है?           1

(A)जून-जुलाई

(B)अक्टूबर-दिसम्बर

(C)जनवरी-फ़रवरी

(D)अप्रैल-मई

(अति लघु-उत्तरीय प्रश्न)

  1. मानव भूगोल को परिभाषित कीजिए।      2
  2. प्राथमिक क्षेत्र के दो कार्यों का उल्लेख कीजिए ।      2
  3. आयु-संरचना का क्या महत्त्व है?      2
  4. विश्व व्यापार संगठन के दो कार्यों का उल्लेख कीजिए ।       2
  5. फसल गहनता की गणना कैसे करते हैं?       2
  6. भारत में रेल परिवहन का महत्त्व लिखिए ।     2
  7. पारम्परिक ऊर्जा के किन्हीं दो स्रोतों का उल्लेख कीजिए ।     2
  8. “चीनी उद्योग एक मौसमी उद्योग है।” क्यों?        2

(लघु-उत्तरीय प्रश्न)

  1. भारत में जल प्रदूषण के दो कारणों का वर्णन कीजिए ।      4
  2. उपग्रह संचार के महत्त्व का वर्णन कीजिए ।    4
  3. जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले किन्हीं दो कारकों का उल्लेख कीजिए । 4
  4. भारतीय कृषि की समस्याओं का वर्णन कीजिए ।      4
  5. भारत में खनिज तेल के उत्पादन एवं वितरण का वर्णन कीजिए।           4
  6. देश के आर्थिक विकास में खनिजों के योगदान का वर्णन कीजिए ।           4
(विस्तृत-उत्तरीय प्रश्न)
  1. भारत में कोयला के उत्पादन एवं वितरण का वर्णन, दीजिए।     6

अथवा

भारत में रेल परिवहन के विकास एवं विशेषताओं का वर्णन कीजिए।    6

  1. मानव भूगोल के प्रमुख क्षेत्रों का उल्लेख कीजिए           6

अथवा

भारत में वायु परिवहन के आर्थिक महत्त्व की विवेचना कीजिए।          6

(मानचित्र संबंधित प्रश्न)
  1. भारत के दिये गये रेखा-मानचित्र में निम्नलिखित को उपयुक्त चिह्नों द्वारा दर्शाइये और उनके नाम भी लिखिए:

(i)      गुजरात की राजधानी

(ii)     झारखण्ड राज्य का एक प्रमुख अभ्रक उत्पादक क्षेत्र

(iii)    भारत का एक प्रमुख कहवा उत्पादक क्षेत्र

(iv)    भारत में सूती वस्त्र उद्योग का एक केन्द्र

(v)     भारत का सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य

(मानचित्र कार्य)
  1. विश्व के दिए गए रेखा-मानचित्र में निम्नलिखित को उपयुक्त चिह्नों द्वारा दर्शाइये और उनके नाम भी लिखिए:

(i)      फ्रांस का राजधानी नगर

(ii)     मिस्र की एक मुख्य नदी

(iii)    उत्तरी अमेरिका का सर्वाधिक जनसंख्या वाला

(iv)    जापान का एक मुख्य सूती वस्त्र उद्योग का केन्द्र

(v)     उत्तरी अमेरिका का एक प्रमुख समुद्री पत्तन

(केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न सं. 26 के स्थान पर)

निर्देश: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी उत्तर-पुस्तिका  में लिखिए। मानचित्र का प्रयोग न कीजिए ।

(i)      फ्रांस की राजधानी का नाम लिखिए

(ii)     मिस्र की एक मुख्य नदी का नाम लिखिए।

(iii)    उत्तरी अमेरिका के सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश का नाम लिखिए ।

(iv)    जापान के एक मुख्य सूती वस्त्र उद्योग के केन्द्र का नाम लिखिए।

(v)     उत्तरी अमेरिका के एक प्रमुख समुद्री पत्तन का नाम लिखिए ।