यूपी बोर्ड कक्षा-12 समाजशास्त्र 2026 प्री-बोर्ड परीक्षा मॉडल पेपर पीडीऍफ़ – UP Board Class-12 Pre-board Exam Sociology 2026 Model Paper Download PDF एकदम वायरल पेपर
UP Board Class 12 Sociology Question Paper 2026 Download PDF – यूपी बोर्ड कक्षा-12 समाजशास्त्र प्रश्न पत्र 2026 की पीडीऍफ़ 2025-26 New Model Paper PDF sample Paper 2025-26. Class-12 प्री-बोर्ड Question Paper 2026 Download PDF || Class 12 Sociology Model Paper 2026 – UP Board Newly Updated Syllabus Question Paper 2026 session 2025-26 -UPMSP- Based on New pattern of Up Board.
| Class | 12 | Topic | Pre-board exam Model Paper |
| Board | UP Board (UPMSP) | Exam Year | 2026 |
| State | Uttar Pradesh | यूपी बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट | UPMSP.EDU.IN |
| Exam Session | 2025-26 | Download PDF | Click Here |
कक्षा 12 समाजशास्त्र प्रश्नपत्र यूपी बोर्ड परीक्षा 2026
| समय | 3:15 hr. | पूर्णांक | 100 |
| प्रक्टिकल | NA | पासिंग मार्क | 33.33% |
प्री-बोर्ड परीक्षा 2025-26
समाजशास्त्र P-4500
कक्षा-12
समय : 3 घण्टे 15 मिनट] [ पूर्णांक: 100
निर्देश:(i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(ii) प्रत्येक प्रश्न के सम्मुख उनके निर्धारित अंक दिए गए हैं।
(iii) प्रश्न संख्या 1 से 10 तक बहुविकल्पी प्रश्न हैं। प्रश्न संख्या 11 से 20 अति लघु उत्तरीय प्रश्न हैं, प्रश्न संख्या 21 से 26 तक लघु उत्तरीय प्रश्न हैं, प्रश्न संख्या 27 से 29 तक विस्तृत उत्तरीय प्रश्न हैं।
बहुविकल्पीय प्रश्न
- अनुकूलतम अथवा आदर्श जनसंख्या का सिद्धान्त के समर्थक हैं- 1
(क) डाल्टन (ख) माल्थस
(ग) चार्ल्स कूले (घ) वेबर
- जाति क्या है? 1
(क) खुला वर्ग (ख) बन्द वर्ग
(ग) (क) और (ख) दोनों (घ) इनमें से कोई नहीं
- ‘अदृश्य हाथ’ की अवधारणा का सम्बन्ध किससे है? 1
(क) आर०के० ब्राउन (ख) मार्शल
(ग) स्पेन्सर (घ) स्मिथ
- हमारे समाज में लैंगिक विषमता का प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है- 1
(क) स्त्रियों पर (ख) पुरुषों पर
(ग) स्त्री-पुरुष दोनों पर (घ) इनमें से कोई नहीं
- ‘साक्षात्कार’ का गुण है- 1
(क) लचीलापन (ख) वस्तुनिष्ठता
(ग) आमने-सामने का वार्तालाप (घ) ये सभी
- राष्ट्रवाद का जन्म किसके परिणामस्वरूप हुआ? 1
(क) सम्प्रदायवाद (ख) उपनिवेशवाद
(ग) जातिवाद (घ) प्रजातिवाद
- भारत में त्रिस्तरीय पंचायती राज-प्रणाली का प्रावधान किस वर्ष लागू हुआ? 1
(क) 1992-93 (ख) 1994-95
(ग) 1996-97 (घ) 1995-96
- औद्योगिक क्रांति सर्वप्रथम कहाँ हुई? 1
(क) अमेरिका (ख) रूस
(ग) फ्रांस (घ) इंग्लैण्ड
- उदारीकरण‘ का सम्बन्ध है- 1
(क) शैक्षिक नीति से (ख) सामाजिक नीत्ति से
(ग) उपनिवेशवादी नीति से (घ) आर्थिक नीतिगत निर्णयों से
- ‘चम्पारण सत्याग्रह‘ का नेतृत्व किसने किया था? 1
(क) महात्मा गांधी ने (ख) राजेन्द्र प्रसाद ने
(ग) राजकुमार शुक्ल ने (घ) जयप्रकाश नारायण ने
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
- 1911 से 1921 के बीच भारत में संवृद्धि की दर के नकारात्मक रहने का क्या कारण है? 3
- वर्ग को परिभाषित कीजिए। 3
- सामाजिक विषमता व्यक्तियों की विषमता से कैसे भिन्न है? 3
- भारत की सांस्कृतिक विविधता से सम्बन्धित प्रमुख चुनौतियों का उल्लेख कीजिए। 3
- ‘प्रक्षेपण पद्धति’ पर प्रकाश डालिए। 3
- औद्योगिक समाज की तीन विशेषताएँ बताइए। 3
- सामाजिक संरचना का क्या अर्थ है? 3
- जनतांत्रिक राजनीति से आप क्या समझते हैं? 3
- जनसंपर्क के साधनों को मास मीडिया क्यों कहा जाता है? 3
लघु उत्तरीय प्रश्न
- भारत के संबंध में जनसांख्यिकीय लाभांश का वर्णन कीजिए। 6
- दलितों के कल्याण हेतु उपयुक्त सुझाव दीजिए। 6
- आधुनिक समय में संचार के लोकप्रिय साधनों पर संक्षिप्त निबन्ध लिखिए। 6
- लोकतंत्र में राजनीतिक दलों की क्या भूमिका है? 6
- संस्कृति पर भूमंडलीकरण के प्रभाव की संक्षेप में चर्चा कीजिए। 6
- युवा और मोबाइल पर एक संक्षिप्त लेख लिखिए। 6
विस्तृत उत्तरीय प्रश्न
- भारत की जनसंख्या नीति पर प्रकाश डालिए। 8
अथवा
उपनिवेशवाद के कारण जाति व्यवस्था में क्या-क्या परिवर्तन आए? 8
- सामाजिक स्तरीकरण से संबंधित मुख्य सिद्धांतों का वर्णन कीजिए। 8
अथवा
संस्कृतीकरण पर एक आलोचनात्मक लेख लिखें। 8
- सामाजिक परिवर्तन में भारतीय संविधान की भूमिका का विवेचन कीजिए। 8
अथवा
भारत में स्वतंत्रता के प्रारंभिक वर्षों में औद्योगीकरण का वर्णन कीजिए। 8
