क्या ऐसा ही आएगा भूगोल का पेपर यूपी बोर्ड 2025 में || Geography Model Paper 2025 UP Board Exam 2025 || New model paper Bhugol Class-12 model paper PDF

क्या ऐसा ही आएगा भूगोल का पेपर यूपी बोर्ड 2025 में || Geography Model Paper 2025 UP Board Exam 2025 || New model paper Bhugol Class-12 model paper PDF

कक्षा 12 भूगोल मॉडल पेपर 2025, Dear Students – As the academic session 2024-25 under UPMSP (Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad) approaches, we are pleased to present important updates for Class 12 students. Geography Model Paper 2025 || UP Board Exam 2025|| भूगोल का पेपर यूपी बोर्ड || New model paper || Geography New model || Bhugol model paper

दोस्तों, यदि आप लोग मॉडल पेपर हल करते हैं, तो यह आपकी परीक्षा की तैयारी में बहुत ही अधिक मददगार साबित होगा। इससे न केवल आपकी तैयारी मजबूत होगी, बल्कि आप UP Board Exam 2025 में अच्छे अंक भी प्राप्त कर सकते हैं। UP Board Exam 2025 की सही और प्रभावी तैयारी के लिए मॉडल पेपर को हल करना बेहद महत्वपूर्ण है। हमारी वेबसाइट पर आपको बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर तैयार किए गए मॉडल पेपर की पीडीएफ मिल जाएगी। ये मॉडल पेपर आपकी परीक्षा की तैयारी को सही दिशा देंगे और आपको परीक्षा के पैटर्न के बारे में भी जानकारी प्रदान करेंगे। आप सभी लोग हमारी वेबसाइट से मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी तैयारी को और भी बेहतर बना सकते हैं। इस प्रकार, इन मॉडल पेपर की सहायता से आप अपनी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं और अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

Class 12 Geography Model Question Paper 2025 (UPMSP)

SubjectGeography Board UP Board (UPMSP)
Class 12th (Intermediate)Download PDF Click Here

Class 12 Geography Model Question Paper 2025 (UPMSP)

समय 3:15 hr.पूर्णांक 70
प्रक्टिकल 30पासिंग मार्क 33.33%

129                                                322 (BT)

2023

भूगोल

समय : तीन घण्टे 15 मिनट]                                                                                  [पूर्णांक: 70

निर्देश :

(i)      प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।

(ii)     सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

(iii)    प्रश्न संख्या 1 से 8 तक बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। प्रश्न संख्या 9 से 16 तक अति लघु-उत्तरीय प्रश्न हैं. जिनका प्रत्येक उत्तर लगभग 20 शब्दों में, प्रश्न संख्या 17 से 22 तक लघु-उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका प्रत्येक उत्तर लगभग 50 शब्दों में और प्रश्न संख्या 23 और 24 विस्तृत-उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका प्रत्येक उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए। प्रश्न संख्या 25 और 26 मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न हैं।

(iv)     सभी प्रश्नों के लिए निर्धारित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं।

(v)      उपयुक्त रेखा-मानचित्रों एवं आरेखों द्वारा अपने उत्तरों की पुष्टि कीजिए ।

(vi)     दिए गए मानचित्रों को प्रश्न-पत्र से फाड़कर, उन पर उत्तर अंकित कीजिए तथा मानचित्रों को उत्तर-पुस्तिका में मज़बूती के साथ अवश्य संलग्न कीजिए ।

(vii)    दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए मानचित्र-कार्य के स्थान पर अलग से प्रश्न लिखने के लिए दिए गए हैं।

(बहुविकल्पीय प्रश्न)

प्रश्न 1.      निम्नलिखित में मानव भूगोल के अध्ययन का प्रमुख उपागम नहीं है-

(क) प्रादेशिक उपागम                             (ख) प्रतीकात्मक उपागम

(ग) व्यवहारपरक उपागम                         (घ) मानवतावादी उपागम

प्रश्न 2.      जनसंख्या आकार के अनुसार विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है-  

(क) यूरोप                                              (ख) ओशीनिया

(ग) उत्तरी अमेरिका                                 (घ) दक्षिण अमेरिका

प्रश्न 3.      विश्व का सबसे अधिक मानव विकास सूचकांक वाला देश निम्नलिखित में से किस महाद्वीप में स्थित है?  

(क) एशिया                                           (ख) उत्तरी अमेरिका

(ग) ओशीनिया                                       (घ) यूरोप

प्रश्न 4.      निम्नलिखित में से कौन-सी बागाती (रोपण) फसल है?  

(क) चना                                               (ख) धान

(ग) गेहूँ                                                 (घ) रबड़

प्रश्न 5.      भारत एवं श्रीलंका में चाय के बागानों को विकसित किया-   

(क) फ्रांस वासियों ने                               (ख) स्पेन वासियों ने

(ग) ब्रिटेन वासियों ने                     (घ) अमेरिका वासियों ने

प्रश्न 6.      निम्नलिखित में से कौन-सा एक वनों पर आधारित उद्योग है?  

(क) सीमेंट उद्योग                                    (ख) वस्त्र उद्योग

(ग) कागज उद्योग                                   (घ) एल्यूमिनियम उद्योग

प्रश्न 7.      फुटकर व्यापार को कितने भागों में बाँटा जा सकता है?   

(क) दो                                                  (ख) तीन

(ग) चार                                                (घ) सात

प्रश्न 8.      विश्व का सघनतम रेल तंत्र पाया जाता है-    

(क) अफ्रीका में                                      (ख) दक्षिण अमेरिका में

(ग) यूरोप में                                           (घ) उत्तरी अमेरिका में

(अति लघु-उत्तरीय प्रश्न)

प्रश्न 9.      मानव विकास के तीन मूलभूत क्षेत्र कौन-से हैं?    

प्रश्न 10.    रोपण कृषि की दो फसलों का उल्लेख कीजिए।    

प्रश्न 11.    चतुर्थक क्रियाकलापों की दो सेवाओं के नाम लिखिए।

प्रश्न 12.    विश्व के किन्हीं दो प्रमुख समुद्री-पत्तनों (बन्दरगाहों) का उल्लेख कीजिए।

प्रश्न 13.    गैरिसन नगर क्या होते हैं? उनका क्या प्रकार्य होता है?

प्रश्न 14.    जल-संभर विकास कार्यक्रम के दो लाभ बताइए।   

प्रश्न 15.    भारत के किन्हीं दो खनिज तेल उत्पादक क्षेत्रों का उल्लेख कीजिए। 

प्रश्न 16.    भारत में नगरीय अपशिष्ट निपटान से जुड़ी प्रमुख समस्याओं का उल्लेख कीजिए।  

(लघु-उत्तरीय प्रश्न)

प्रश्न 17.    मानव भूगोल अस्थायी पृथ्वी और चंचल मानव के बीच पारस्परिक परिवर्तनशील सम्बन्धों का अध्ययन है।” इस कथन का परीक्षण कीजिए।       

प्रश्न 18.    विश्व में वाणिज्य हेयरी कृषि के प्रमुख क्षेत्रों का उल्लेख कीजिए।  

प्रश्न 19.    गुच्छित बस्तियों को परिभाषित कीजिए तथा भारत के उन क्षेत्रों का उल्लेख कीजिए जहाँ गुच्छित बस्तियाँ अधिक पाई जाती हैं?

प्रश्न 20.    भारत के दो प्रमुख गेहूँ उत्पादक राज्यों के नाम बताइए।   

प्रश्न 21.    जैव ऊर्जा क्या है? इसका क्या महत्त्व है?

प्रश्न 22.    पर्वतीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम का वर्णन कीजिए।   

(विस्तृत-उत्तरीय प्रश्न)

प्रश्न 23.    सहकारी कृषि एवं सामूहिक कृषि पर टिप्पणी लिखिए।  

अथवा

पत्तन किस प्रकार व्यापार के लिए सहायक होते हैं? पत्तनों का वर्गीकरण उनकी अवस्थिति के आधार पर कीजिए।

प्रश्न 24.    इंदिरा गांधी नहर कमांड क्षेत्र किस राज्य में स्थित है? भारत में सतत् पोषणीय विकास को बढ़ावा देने में इसका क्या योगदान है?  

अथवा

इन्दिरा गांधी नहर कमान क्षेत्र में सतत् पोषणीय विकास को बढ़ावा देने के लिए उपाय सुझाएँ।

प्रश्न 25.    भू-निम्नीकरण से आप क्या समझते हैं? इसको कम करने के उपाय बताइए।

(मानचित्र-सम्बन्धी प्रश्न)

25 .          भारत के दिए गए मानचित्र में निम्नलिखित को उपयुक्त चिह्नों द्वारा दर्शाइए और उनके नाम भी लिखिए।

(i) सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य। 

(ii) सबसे अधिक साक्षरता वाला राज्य। 

(iii) भारत में पेट्रोकेमिकल उद्योग का एक केन्द्र

(iv) राजस्थान का एक प्रमुख ताँबा उत्पादक क्षेत्र।

(v) यमुना नदी के किनारे बसा एक प्रमुख महानगर। 

  1. विश्व के दिए गए रेखा-मानचित्र में निम्नांकित को भी लिखिए। उपयुक्त चिह्नों के द्वारा दर्शाइए और उनके नाम

(i) एशिया में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश। 

(ii) विश्व का चौथा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश। 

(iii) जापान का राजधानी नगर।

(iv) दक्षिण अमेरिका की एक प्रमुख नदी। 

(v) विश्व का न्यूनतम जनंसख्या वाला महाद्वीप।     

Disclaimer

The material given in this video is for educational purposes only. This is a model question paper. This sample paper or model paper is based on the new pattern of up board exam and is being given for practice. The purpose of giving this question paper is not to make students cheat. Students should practice their exam based on this pattern. It is not being claimed in this model paper that this will come in your exam exactly. This is not a leaked paper or a viral paper. The purpose of this question paper is to explain the pattern of the exam to the candidates. If the presented paper comes in the same form in this year’s board exam or related exam or if more number of questions from it come, then it will be considered a mere coincidence. The creator of this video are not responsible for any consequences arising from the use of the information given here. Viewers are also advised to verify the information and refer to official sources for the most accurate and latest exam material.
– model paper.info