Hindi Class-10 Latest model paper 2025 with pdf || हिन्दी कक्षा-10 प्रश्न पत्र 2025 की पीडीऍफ़ Model Paper, New Model Paper,Question PDFs Free

Hindi class-10 Latest model paper 2025 with pdf || हिन्दी कक्षा-10 प्रश्न पत्र 2025 की पीडीऍफ़ Model Paper, New Model Paper Question PDF Free

Hindi Class-10 New Model Paper Question Paper 25 with pdf || हिन्दी New Model Paper, Question PDFs Free Download Class 10th Hindi notes PDF – Model Paper 2025 Hindi class 10th notes with Model Question  UP BOARD QUESTION PAPERS, NOTES, SOLUTIONS ALL FREE. UP Board Class-10 Hindi Model Paper 2024-25. Class-10 Previous Year Question Papers History UP Board यूपी बोर्ड. UP Board Class-10 Model Papers 2023 – 2024 UP Board Class-10 Previous Year Question Paper PDF Download

Class10TopicPre Board Exam Question Paper
BoardUP Board  (UPMSP) Exam Year2025
StateUttar Pradeshयूपी बोर्ड आधिकारिक वेबसाइटUPMSP.EDU.IN
Exam Session2024-25Download PDFClick Here

 कक्षा 10 हिन्दी प्रश्नपत्र यूपी बोर्ड परीक्षा 2025

समय 3:15 hr.पूर्णांक70
आतंरिक मूल्यांकन 30पासिंग मार्क33.33%

प्री-बोर्ड परीक्षा:2025

                                            हिन्दी                                       H/55000

कक्षा-10

समय : 3 घण्टे 15 मिनट ।                                                  | पूर्णांक : 70

निर्देश-(i) प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।

(ii) प्रश्न-पत्र दो खण्डों में विभाजित है-खण्ड ‘अ’ एवं खण्ड-‘व’।

(iii) खण्ड-‘अ’ में 20 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न दिए गए हैं।

(iv) खण्ड-‘ब’ में 50 अंकों के वर्णनात्मक प्रश्न दिए गए हैं, प्रत्येक के सम्मुख निर्धारित अंक अंकित हैं।

खण्ड

   (बहुविकल्पीय प्रश्न)

नोट- निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दिए गए निर्देशानुसार OMR आन्सर शीट पर अंकित कीजिए-

  1. कुशल समालोचक एवं हिन्दी इतिहास लेखक हैं –          1

(A) बाबू गुलाबराय                         (B) मुंशी प्रेमचन्द

(C) जयशंकर प्रसाद                         (D) इनमें से कोई नहीं

  1. कल्पलता निबन्ध के लेखक हैं –                                    1

(A) यशपाल                                  (B) डा० हजारी प्रसाद द्विवेदी

(C) उपेन्द्रनाथ अश्क                        (D) डा० राजेन्द्र प्रसाद

  1. ‘उसने कहा था’ प्रसिद्ध कहानी के कहानीकार का नाम है –                            1

(A) जैनेन्द्र कुमार                            (B) प्रेमचन्द

(C) राजेन्द्र यादव                             (D) इनमें से कोई नहीं

  1. रस मीमांसा आलोचना के आलोचनाकार हैं –                  1

(A) डा० नागेन्द्र जी.                        (B) जय शंकर प्रसाद

(C) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल               (D) इनमें से कोई नहीं

  1. जयशंकर प्रसाद द्वारा लिखित ममता किस विधा की रचना है –                  1

(A) कहानी                                    (B) रेखाचित्र

(C) गद्यगीत                                   (D) नाटक

  1. रीतिकाल के कवि हैं –                  1

(A) चिन्तामणि                               (B) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र

(C) मैथिलीशरण गुप्त                       (D) महादेवी वर्मा

  1. प्रयोगवाद के जनक हैं-                                                     1

(A) मुक्तिबोध जी                            (B) प्रभाकर माचवे

(C) अज्ञेय जी                                 (D) धर्मवीर भारती

  1. कुल कितने तारसप्तक हैं-                                            1

(A) 5                 (B) 4                 (C) 3                  (D) 6

  1. जिसके मन में रति आदि स्थायी भाव उत्पन्न होते हैं उसे कहते हैं- 1

(A) विषय                                     (B) आश्रय

(C) क, ख दोनों                              (D) इनमें से कोई नहीं

  1. “सखि सब कौतुक देखि निहारे” पद्यांश में कितनी मात्राएँ हैं –                   1

(A) 13               (B) 14               (C) 15                (D) 16

  1. उपमा अलंकार के कुल कितने अंग हैं-                  1

(A) 04               (B) 05               (C) 06               (D) 07

  1. उपहार शब्द में उपसर्ग है-                  1

(A) हार               (B) पहार             (C) उप                (D) उ

  1. निम्नलिखित में से निपात पद नहीं है-                   1

(A) ही                (B) तो                (C) तक              (D) अधिक

  1. “वाह! भारत मैच जीत गया” रेखांकित पद परिचय है –                           1

(A) समुच्चय-बोधक अव्यय

(B) विस्मयादि सूचक अव्यय, शोक सूचक भाव की अभिव्यक्ति

(C) सम्बन्ध बोधक अव्यय

(D) विस्मयादि सूचक अव्यय, प्रसन्नता सूचक भाव की अभिव्यक्ति

  1. सिर का तत्सम है-                                                                               1

(A) शिरा             (B) शीर्ष             (C) मस्तिष्क        (D) शिर

  1. तस्याः में विभक्ति वचन है –                  1

(A) पंचमी, एकवचन                       (B) षष्ठी बहुवचन

(C) पंचमी बहुवचन                         (D) इनमें से कोई नहीं

  1. जिस समास में पहला पद अव्यय हो उसे कहते हैं-                  1

(A) अव्ययी भाव समास                  (B) कर्मधारय समास

(C) द्वन्द्व समास                               (D) बहुव्रीहि समास

  1. वासुदेव, घनश्याम मुरारि किंसके पर्यायवाची हैं –                   1

(A) राम जी                                    (B) शंकर जी

(C) कृष्ण जी                                  (D) राधा जी

  1. कवि रसखान किस काल के कवि हैं –                  1

(A) रीतिकाल                                 (B) भक्तिकाल

(C) आदिकाल                               (D) गद्यकाल

  1. कवि श्याम नारायण पाण्डेय किस रस के कवि हैं –          1

(A) श्रृंगार रस                                 (B) भक्ति रस

(C) वीर रस                                    (D) हास्य रस

खण्ड ‘  (वर्णनात्मक प्रश्न)

  1. निम्नलिखित गद्यांश पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-          3×2=6

जहाँ बेरहमी है वहीं दया का भी समुद्र उमड़ पड़ा है, जहाँ पाप है वहां क्षमा का सोता फूट पड़ा है राजा और कँगले विलासी और भिक्षु, नर और नारी, मनुष्य और पशु सभी कलाकार के हाथों सिरजते चले गये हैं। हैवान की हैवानी को इन्सान की इन्सानियत से कैसे जीता जा सकता है कोई अजन्ता में जाकर देखे । बुद्ध का जीवन हजार धाराओं में होकर बहता है। जन्म से लेकर निर्वाण तक उनके जीवन की प्रधान घटनाएँ कुछ ऐसे लिख दी गयी हैं- कि आँखें अटक जाती हैं, हटने का नाम नहीं लेती।

(क) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।

(ख) गद्यांश के पाठ और लेखक का नाम लिखिए।

(ग) कलाकारों ने किसके जीवन का चित्रांकन किया है।

अथवा

ईर्ष्या की बड़ी बेटी का नाम निन्दा है, जो व्यक्ति ईर्ष्यालु होता है वह बुरे किस्म का निन्दक भी होता है। दूसरों की निन्दा वह इसलिए करता है कि इस प्रकार, दूसरे लोग जनता अथवा मित्रों की आँखों से गिर जायेंगे और जो स्थान रिक्त होगा, उस पर मैं अनायास ही बैठा दिया जाऊँगा।

(क) उपर्युक्त गद्यांश का सन्दर्भ लिखिए।

(ख) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।

(ग) निन्दक में और कौन-कौन गुण पाये जाते हैं।

  1. अधोलिखित पद्यांश पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-          3×2=6

अणु-युग बने धरा जीवन हित,

स्वर्ग सृजन का साधन ।

मानवता ही विश्व सत्य,

भू राष्ट्र करें आत्मार्पण।

धरा चन्द्र की प्रीति परस्पर

जगत प्रसिद्ध, पुरातन ।।

हृदय सिंधु में उठता,

स्वर्गिक ज्वार देख चन्द्रानन।

(क) उपर्युक्त पद्यांश का सन्दर्भ लिखिए।

(ख) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।

(ग) प्रस्तुत पंक्तियों में प्रयुक्त अलंकार का नाम लिखिए।

अथवा

सखि सब कौतुक देखनिहारे। जेउ कहावत हितू हमारे ।।

कोउ न बुझाइ कहइ गुर पाहीं। ए बालक असि हठ भलि नाहीं ।।

रावन बान छुआ नहिं चापा। हारे सकल भूप करि दापा ।।

सो धनु राज कुअँर कर देहीं। बाल मराल कि मन्दर लेहीं ।।

(क) उपर्युक्त काव्यांश का सन्दर्भ लिखिए।

(ख) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।

(ग) उपर्युक्त पंक्तियों में प्रयुक्त छन्द का नाम लिखिए।

  1. अधोलिखित संस्कृत गद्यांश में से किसी एक की सन्दर्भ-सहित व्याख्या कीजिए-                             2+3=5

भारतीया संस्कृतिः तु सर्वेषां मतावलम्बिनां संगम स्थली। काले काले. विविधाः विचाराः भारतीय संस्कृतौ समाहिताः। एषा संस्कृति सामासिकी संस्कृतिः यस्याः विकासे विविधानाम जातीनां सम्प्रदायानां विश्वासानां च योगदानं दृश्यते। अत एव अस्माकं भारतीयानाम् एका संस्कृतिः एका राष्ट्रस्य च राष्ट्रीयता । सर्वेऽपि वयं एकस्याः संस्कृतेः समुपासकाः एकस्य ।

अथवा

आरक्षकः श्रीमन, अयम् अस्ति चन्द्रशेखरः। अयम् राजद्रोही। गत दिन अनेनैव असहयोगिनां सभायाम् एकस्य आरक्षकस्य दुर्जय सिंहस्य मस्तके प्रस्तर खण्डेन प्रहारः कृतः तेन दुर्जन सिंहः आहत्तः । न्यायाधीशः (त बालक विस्मयेन विलोकयन्) रे बालक ! तव कि नाम् ? चन्द्रशेखरः- आजादः (स्थिरीभूय) न्यायाधीशः तव पितुः किम् नाम् ? चन्द्रशेखरः- स्वतन्त्रः ।

  1. निम्नलिखित संस्कृत पद्यांशों में से किसी एक की सन्दर्भ-सहित व्याख्या कीजिए- 5

(क) उत्तरम् यत् समुद्रस्य हिमाद्रेश्चैव दक्षिणम् ।

वर्ष तद् भारतं नाम भारती यत्र सन्ततिः ।।

(ख) किं नु हित्वा प्रियो भवति? किन्नु हित्वा न शोचति ।

किं नु हित्वार्थवान् भवति ? किन्तु हित्वा सुखी भवेत् ।।

मानं हित्वा प्रियो भवति क्रोध हित्वा न शोचति।

काम् हित्वार्थवान भवति लोभं हित्वा सुखी भवेत् ।।

  1. अपने पठित खण्डकाव्य के आधार पर दिये गये प्रश्नों के उत्तर लिखिए।          3

क. 1.ज्योति जवाहर की कथावस्तु संक्षेप में लिखिए।

2.ज्योति जवाहर खण्ड काव्य के नायक का चरित्र चित्रण लिखिए।

ख. 1. मुक्तिदूत खण्ड काव्य के आधार पर महात्मा गांधी का चरित्र चित्रण लिखिए।

  1. मुक्तिदूत खण्ड काव्य का सारांश लिखिए।

ग. 1. अग्रपूजा खण्ड काव्य के कथानक का सारांश लिखिए।

  1. अग्रपूजा खण्ड काव्य के पंचम सर्ग का सारांश लिखिए।

घ. 1. मेवाड़ मुकुट खण्ड काव्य के आधार पर रानी लक्ष्मी या भामाशाह का चरित्र चित्रण कीजिए।

  1. मेवाड़ मुकुट की कथावस्तु लिखिए।

ड. 1. जय सुभाष खण्ड काव्य की कथावस्तु लिखिए।

  1. जय सुभाष खण्ड काव्य के नायक का चरित्र चित्रण लिखिए।

च. 1. कर्मवीर खण्ड काव्य की कथावस्तु संक्षेप में लिखिए।

  1. कर्मवीर खण्ड काव्य के नायक का चरित्र चित्रण लिखिए।

छ. 1. तुमुल खण्ड काव्य का सारांश अपने शब्दों में लिखिए।

  1. तुमुल खण्ड के प्रति नायक का चरित्र चित्रण लिखिए।

ज. 1. मातृभूमि खण्डकाव्य के आधार पर उनके नायक चन्द्रशेखर आजाद का चरित्र चित्रण लिखिए।

  1. मातृभूमि खण्ड काव्य का सारांश लिखिए।

झ. 1. कर्ण खण्ड काव्य का सारांश (कथावस्तु) लिखिए।

  1. कर्ण खण्ड काव्य के नायक का चरित्र चित्रण लिखिए।
  2. (क) निम्नलिखित लेखकों में से किसी एक लेखक का जीवन-परिचय एवं उनकी प्रमुख दो रचनाओं का उल्लेख कीजिए-                            3+2=5

(i) डा० राजेन्द्र प्रसाद        (ii) रामधारी सिंह दिनकर

(iii)  जयशंकर प्रसाद

(ख) निम्नलिखित कवियों में से किसी एक कवि का जीवन-परिचय एवं उनकी दो मुख्य रचनाओं के नाम लिखिए –           3+2=5

(i) सुमित्रानन्दन पंत           (ii) महादेवी वर्मा           (iii) रसखान।

  1. अपनी पाठ्य-पुस्तक में से कण्ठस्थ किया हुआ एक श्लोक लिखिए, जो इस प्रश्न-पत्र में न आया हो।            2
  1. स्वास्थ्य विभाग द्वारा आपके क्षेत्र की गन्दगी की ओर ध्यान न दिये जाने पर किसी दैनिक पत्र के सम्पादक को पत्र लिखिए।       4

अथवा

बिजली समस्या के निराकरण हेतु अपने जिले के बिजली विभाग को एक शिकायती पत्र लिखिए।

  1. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर संस्कृत में दीजिए-          2

(i) विद्या केन वर्धते

(ii) श्वेतकेतु कः आसीत्

(iii) अस्माकम् मुख्य कर्तव्यः किम् अस्ति?

(iv) “कारागारः मम गृहं” कस्य वचनं अस्ति?

  1. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबन्ध लिखिए-                   7

(i) आत्मनिर्भर भारत

(ii) नई शिक्षा नीति

(iii) भ्रष्टाचार के कारण एवं उपाय

(iv) नारी शिक्षा का महत्व

Disclaimer

The material given in this video is for educational purposes only. This is a model question paper. This sample paper or model paper is based on the new pattern of up board exam and is being given for practice. The purpose of giving this question paper is not to make students cheat. Students should practice their exam based on this pattern. It is not being claimed in this model paper that this will come in your exam exactly. This is not a leaked paper or a viral paper. The purpose of this question paper is to explain the pattern of the exam to the candidates. If the presented paper comes in the same form in this year’s board exam or related exam or if more number of questions from it come, then it will be considered a mere coincidence. The creator of this video are not responsible for any consequences arising from the use of the information given here. Viewers are also advised to verify the information and refer to official sources for the most accurate and latest exam material.
– model paper.info