Hindi (हिंदी) Model Paper 2023 of UP Board Class 9 Model Question Paper for Session 2024-25 @upmsp

Hindi (हिंदी) Model Paper 2023 of UP Board Class 9 Model Question Paper for Session 2024-25 @upmsp

Class 9 Hindi Model Paper- Hindi (हिंदी) Model  Paper 2024-25 of UP Board Class 9 Model Question Paper for Session 2024-25- modelpaper.info- Based on UP Board Syllabus Download Paper PDF- Download.

Class 9 Hindi Model Question Paper 2025 (UPMSP)

SubjectHindi Board UP Board (UPMSP)
Class 9th Download PDF Click Here

up board Class 9 Sample Papers  2024-25 in PDF Format2024-25 Hindi  Model Paper -Sample Papers for class 9 with solutions in English, Hindi, Maths,  Science, Social Science as per the latest UPMSP and NCERT syllabus.

Class 9  Hindi Model Paper 2025

समय 3:15 hr.पूर्णांक 100
प्रक्टिकल 30 Noपासिंग मार्क 33.33%

वार्षिक परीक्षा, 2024

हिन्दी

कक्षा-9

समय: 3 घण्टे 15 मिनट ।                                    | पूर्णांक: 70

निर्देश- प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित है।

खण्ड-

(बहुविकल्पीय प्रश्न)             20×1-20

  1. ब्राह्मणपत्र के सम्पादक हैं-

(अ) बालकृष्ण भट्ट

(ब) राधाचरण गोस्वामी

(स) प्रतापनारायण मिश्र

(द) ये सभी

  1. कलम का सिपाही किस विधा की रचना है?

(अ) कहानी

(ब) जीवनी

(स) उपन्यास

(द) रेखाचित्र

  1. हिन्दी का प्रथम मौलिक उपन्यास है-

(अ) भाग्यवती

(ब) परीक्षा-गुरु

(स) कंकाल

(द) पुनर्नवा

  1. महावीरप्रसाद द्विवेदी की रचना है-

(अ) अशोक के फूल

(ब) त्रिवेणी

(स) साहित्य सीकर

(द) कल्पवृक्ष

  1. नूतन ब्रह्मचारी के रचनाकार हैं-

(अ) सदल मिश्र

(ब) वालकृष्ण भट्ट

(स) लल्लूलाल

(द) मोहन राकेश

  1. रामभक्ति शाखा के कवि नहीं है-

(अ) तुलसीदास

(ब) अग्रभुजदास

(स) नाभादास

(द) चतुर्भुजदास

  1. ‘कामायनी’ के रचनाकार हैं-

(अ) जयशंकर प्रसाद

(ब) राजेन्द्र प्रसाद

(स) प्रेमचन्द

(द) हजारीप्रसाद द्विवेदी

  1. कौन-सा महाकाव्य भक्तिकाल का है?

(अ) साकेत

(ब) रामचरितमानस

(स) कामायनी

(द) वीजन

  1. सन्त काव्य धारा के कवि नहीं हैं-

(अ) कबीर

(ब) रैदास

(स) कुतुवन

(द) दादू दया

  1. हिन्दी साहित्य के किस काल को पूर्व मध्यकालकहा जाता है?

(अ) आदिकाल

(ब) भक्तिकाल

(स) रीतिकाल

(द) आधुनिक काल

  1. मैं तो सांवरे के रंग रांची” में रस है-

(अ) श्रृंगार रस

(ब) वीर रस

(स) शान्त रस

(द) करुण रस

  1. पीत बसन परिकर कटि माथा, चारु चाप सर सोहत हाथा।” में छन्द है-

(अ) चौपाई

(च) दोहा

(स) सोरठा

(द) रोला

  1. कूकै लगी कोयलें कदम्ब की डारि फेरि।” में अलंकार है-

(अ) अनुप्रास

(ब) यमक

(स) रूपक

(द) उपमा

  1. किस शब्द वर्तनी शुद्ध है?

(अ) रचयिता

(ब) रचियता

(म) कवियत्री

(द) छपकली

  1. सौभाग्य का तद्भव है-

(अ) सपना

(ब) सुहाग

(स) सुहागा

(द) सैकड़ा

  1. अधिगिरिःमें समास है-

(अ) अव्ययीभाव

(ब) तत्पुरुष

(स) कर्मधारय

(द) द्वन्द

  1. मूल्यवानका विलोम है-

(अ) अमूल्य

(ब) महँगी

(स) कीमती

(द) सस्ती

  1. नायकःका सन्धि विच्छेद है-

(अ) ने + अकः

(ब) नै + अकः

(स) नय + अकः

(द) न + अकः

  1. रामैःरूप राम का किस विभक्ति का है?

(अ) सप्तमी

(ब) तृतीया

(स) द्वितीया

(द) चतुर्थी

  1. भवेत्भू धातु के किस लकार का रूप है?

(अ) लट्लकार

(ब) विधिलिङ्गलकार

(स) लोट्लकार

(द) ललकार

खण्ड

(वर्णनात्मक प्रश्न)                 2+2+2=6

  1. अधोलिखित गद्यांश पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

साँप ने मोहिनी-सी डाल दी थी। शायद वह मेरे आक्रमण की प्रतीक्षा में था, पर जिस विचार और आशा को लेकर मैंने कुएँ में घुसने की ठानी थी, वह आकाश-कुसुम था। मनुष्य का अनुमान और भावी योजनाएँ कभी-कभी कितनी मिथ्या और उलटी निकलती हैं। मुझे साँप का साक्षात् होते ही अपनी योजना और आशा की असम्भवता प्रतीत हो गई।

(i) उपर्युक्त गद्यांश का संदर्भ लिखिए।

(ii) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।

(iii) ‘आशा’ और ‘आकाश’ का विलोम शब्द लिखिए।

अथवा

खगा और धीरे-धीरे ग्लेशियरों में पिघली केसर बहने लगी। बरफ लाल फूलों में बदलने लगी, घाटियाँ गहरी नीली हो गयीं, अँधेरा होने लगा। तो हम उठे और मुँह हाथ धोने और चाय पीने में लगे। पर सब चुपचाप थे, गुमसुम जैसे सबका कुछ छिन गया हो या शायद सबको कुछ ऐसा मिल गया हो, जिसे अन्दर-ही-अन्दर सहेजने में सब आत्मलीन हो सपने में डूब गये हों।

(i) उपर्युक्त गद्यांश का सन्दर्भ लिखिए।

(ii) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।

(iii) ‘सूरज’ एवं ‘कमल’ के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए।

  1. अधोलिखित पद्यांश पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए 2+2+2-6

चारु चन्द्र की चंचल किरणें, खेल रही हैं जल थल में।

स्वच्छ चाँदनी बिछी हुई है, अवनि और अम्बर तल में।

पुलक प्रकट करती है धरती, हरित तृणों की नोंकों से।

मानो झूम रहे हैं तरु भी, मंद पवन के झोकों से।

(i) प्रस्तुत पद्यांश का सन्दर्भ लिखिए।

(ii) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।

(iii) “चारु चन्द्र की चंचल किरणें।” में कौन-सा अलंकार है?

अथवा

भेद गया है दीन-अश्रु से जिनका मर्म

मुहताजों के साथ न जिनको आती शर्म,

किसी देश में किसी देश में करते कर्म,

मानवता का संस्थापन ही है जिनका धर्म।

ज्ञात नहीं है जिसके नाम।

उन्हें प्रणाम! उन्हें प्रणाम !

(i) प्रस्तुत पद्यांश का सन्दर्भ लिखिए।

(ii) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए ।

(iii) प्रस्तुत पद्यांश में कवि का मुख्य लक्ष्य क्या है?

  1. (अ) निम्नलिखित में से किसी एक संस्कृत गद्यांश की सन्दर्भ-सहित व्याख्या कीजिए-  1+3=4

(क) विश्व विश्रुतः स्वामी विवेकानन्दः अस्यैव महाभागस्य शिष्यः आसीत्। तेन न केवलं भारतवर्षे अपितु पाश्चात्यदेशेष्वपि व्यापकस्य मानवधर्मस्य डिण्डिमघोषः कृतः । तने अन्यैश्चं शिष्यैः जनानां कल्याणार्थं स्थाने स्थाने रामकृष्ण सेवाश्रमः स्थापितः। ईश्वरानुभवः दुःखितानां जनानां सेवया पुष्यति, इति रामकृष्णस्य महान सन्देशः।

(ख) अनन्तरं श्रीकृष्णः गोपालैः सह वनं गत्वा गाः चारयति, तत्र वेणु वादयति, अनेन सर्वाः गावः गोपालाश्च सार्वाणि कार्याणि विहाय तस्य वेणुवादनं नृण्वन्ति। महाकविः व्यास संस्कृत भाषा भक्तकविः सूरदासः हिन्दी भाषायां तस्य बाललीलायाः अतिसुन्दरं वर्णनं अकरोत्।

(ब) निम्नलिखित में से किसी एक श्लोक की व्याख्या कीजिए- 1+3=4

(क) सर्वविद्याव्रतस्नातो यथावत् सांगवेदवित्।

अमोघक्रोधहर्यश्च त्यागसंयम कालवित्।

(ख) मनीषिणः सन्ति न ते हितैषिणः, हितैषिणः सन्ति न ते मनीषिणः।

सुहदच्च विद्वानपि दुर्लभो नृणाम्, यथौषधं स्वादु हितं च दुर्लभम्।

  1. ‘दीपदान ‘ एकांकी की कथावस्तु संक्षेप में लिखिए। 5

अथवा

‘नये मेहमान’ एकांकी के प्रमुख पात्र विश्वनाथ का चरित्र-चित्रण कीजिए।

  1. (क) अधोलिखित में से किसी एक लेखक का जीवन-परिचय व उनकी दो रचनाओं का उल्लेख कीजिए- 3+1

(i) हजारीप्रसाद द्विवेदी

(ii) श्रीराम शर्मा

(iii) काका कालेलकर

(ख) निम्नलिखित में से किसी एक कवि का जीवन-परचिय व उनकी रचनाओं का उल्लेख कीजिए-    3+1-4

(i) जयशंकर प्रसाद

(ii) मैथिलीशरण गुप्त

(iii) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र

  1. अपनी पाठ्य पुस्तक से कंठस्थ किया एक श्लोक लिखिए, जो इस प्रश्न- में न आया हो।
  1. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर संस्कृत में दीजिए 2+ 2 = 4

(i) रामकृष्णः सेवाश्रमाः केन स्थापिता?

(ii) कः तमो हन्ति?

(iii) कः सर्वथाः रक्षणीयः?

(iv) श्रीकृष्णः कथं लोकप्रियः आसीत्?

  1. निम्नलिखित मुहावरे एवं लोकोक्ति में से किसी एक का अर्थ बताते हुए प्रयोग कीजिए- 2

(i) कान खड़े करना

(ii) कालाअक्षर भैंस बराबर

(iii) चिरागतले अन्धेरा

(iv) खून खौलना

  1. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर संस्कृत में दीजिए 2+2=4

(i) पेड़ से पत्ते गिरते हैं।

(ii) मैं घर से विद्यालय जाऊँगा।

(iii) तुम क्या कर रहे हो?

(iv) वे सब इस विद्यालय के छात्र

  1. कम्प्यूटर शिक्षा की व्यवस्था हेतु प्रधानाचार्य को एक प्रार्थना-पत्र लिखिए। 5

अथवा

छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए प्रधानाचार्य को प्रार्थना-पत्र लिखिए