UP Board Class 12 Previous year Old Question Paper 2025, Civics @upmsp.edu.in –[Set-2 – 323 (IR)] PDF Download

UP Board Class 12 Previous year Old Question Paper 2025, Civics @upmsp.edu.in – (All SET) PDF Download.

12th Civics . UP Board Class 12 Previous year Old Question Paper 2025, Civics For New Model Paper Pattern @upmsp.edu.in – (All SET) PDF Download. Board Exam 2025.  UP Board Class 12 Civics Previous Year Question Paper 2025 Download PDF [Set-2 – 323 (IR) 7 SET – यूपी बोर्ड कक्षा 12 नागरिक शास्त्र पुराने प्रश्न पत्र 2025 की पीडीऍफ़ 2024-25 New Model Paper PDF sample Paper 2024-25.

इस पोस्ट में आपको मिलेंगे 2025 के पुराने “नागरिक शास्त्र” के बेहतरीन मॉडल पेपर, जो आपकी यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी को नई ऊँचाई देंगे। ये मॉडल पेपर न सिर्फ़ आपके परीक्षा पैटर्न को समझने में मदद करेंगे, बल्कि बार-बार आने वाले अहम सवालों की पकड़ मज़बूत कर आपकी सफलता के रास्ते को आसान बनाएँगे।

130                                                                              323(IR)

2025

नागरिक शास्त्र

समय : तीन घण्टे 15 मिनट                                                                         पूर्णांक : 100

निर्देश :

(i)      प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं ।

(ii)     सभी प्रश्न अनिवार्य हैं ।

(iii)    प्रश्न संख्या 1 से 10 तक बहुविकल्पीय प्रश्न हैं।

(iv)    प्रश्न संख्या 11 से 20 तक अति लघु-उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका उत्तर प्रत्येक लगभग 10 शब्दों (एक वाक्य) में देना है।

(v)     प्रश्न संख्या 21 से 26 तक लघु-उत्तरीय – I प्रश्न हैं, जिनका उत्तर प्रत्येक लगभग 50 शब्दों में देना है।

(vi)    प्रश्न संख्या 27 से 30 तक लघु-उत्तरीय II प्रश्न हैं, जिनका उत्तर प्रत्येक लगभग 100 से 125 शब्दों में देना है।

(vii)   प्रश्न संख्या 31 और 32 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका उत्तर प्रत्येक लगभग 250 शब्दों में देना है।

(viii) सभी प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सामने दिए गए हैं।

(बहुविकल्पीय प्रश्न)

नोट:    निम्नलिखित दस प्रश्नों में प्रत्येक के चार विकल्प दिए गए हैं। इनमें से सही विकल्प चुनकर उसे अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए ।

  1. मिखाइल गोर्बाचेव ने रूस के राष्ट्रपति पद से त्यागपत्र कब दिया?     1

(A) 1990

(B) 1991

(C) 1992

(D) 1993

  1. आसियान का मुख्य उद्देश्य क्या है? 1

(A) आर्थिक विकास

(B) आर्थिक और राजनीतिक विकास

(C) केवल सांस्कृतिक विकास

(D) उपरोक्त में से कोई नहीं

  1. “ग्लोबल वार्मिंग” किस प्रकार की समस्या है?        1

(A) राष्ट्रीय

(B) अन्तर्राष्ट्रीय

(C) स्थानीय

(D) राष्ट्रीय और स्थानीय

  1. परमाणु अप्रसार संधि (एन.पी.टी.) पर हस्ताक्षर हुआ था?     1

(A) 1963

(B) 1965

(C) 1967

(D) 1968

  1. वैश्वीकरण का अपरिहार्य कारण क्या है?           1

(A) प्रौद्योगिकी

(B) आर्थिक विकास

(C) प्रौद्योगिकी और आर्थिक विकास दोनों

(D)उपरोक्त में से कोई नहीं

  1. 1953 में कौन सा आयोग बनाया गया था?     1

(A) राज्य पुनर्गठन आयोग

(B) योजना आयोग

(C) नीति आयोग

(D) वित्त आयोग

  1. शिमला समझौता किसके मध्य हुआ था?        1

(A) भारत और चीन

(B) भारत और बांग्लादेश

(C) भारत और श्रीलंका

(D) भारत और पाकिस्तान

  1. मंडल आयोग का अध्यक्ष कौन था?       1

(A) कर्पूरी ठाकुर

(B) विन्देश्वरी प्रसाद

(C) जयप्रकाश नारायण

(D) विश्वनाथ प्रसाद

  1. निम्नलिखित में से किसे भारतीय विदेश नीति का मुख्य निर्माता माना जाता है?           1

(A) सुभाषचंद्र बोस

(B) सरदार वल्लभभाई पटेल

(C) राजेन्द्र प्रसाद

(D) पं. जवाहरलाल नेहरू

  1. निम्नलिखित में से कौन सा देश राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद् का सदस्य है?           1

(A) भारत

(B) चीन

(C) ब्राजील

(D) जर्मनी

(अति लघु-उत्तरीय प्रश्न)

  1. यूरोपीय संघ के उन दो देशों के नाम लिखिए जो संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद् के स्थायी सदस्य हैं।       1+1
  2. 1967 में आसियान के देशों की संख्या कितनी थी? उनमें से किन्हीं दो के नाम लिखिए  2
  3. विश्व स्वास्थ्य संगठन (W.H.O.) क्या है? इसका मुख्य कार्य क्या है?    1+1
  4. सुरक्षा की पारम्परिक अवधारणा क्या है?     2
  5. वैश्विक पर्यावरण की समस्या के दो कारण लिखिए ।            1+1
  6. भारत में नियोजन के किन्हीं दो उद्देश्यों का उल्लेख कीजिए ।           1 + 1
  7. गुट-निरपेक्षता का अर्थ स्पष्ट कीजिए ।     2
  8. गरीबी हटाओ’ का नारा भारत के किस प्रधानमंत्री ने दिया था?     2
  9. गठबंधन की राजनीति क्या है?       2
  10. भारत के पूर्वोत्तर में स्थित किन्हीं दो राज्यों के नाम लिखिए ।           1+1
(लघु-उत्तरीय – I प्रश्न)
  1. यूरोपीय संघ की सफलता के दो कारणों का उल्लेख कीजिए ।     5
  2. साझी सम्पदा संसाधनों’ का क्या अर्थ है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए ।    3+2
  3. वैश्वीकरण में प्रौद्योगिकी का क्या योगदान है?          5
  4. राज्य पुनर्गठन आयोग की किन्हीं दो सिफारिशों का उल्लेख कीजिए ।   5
  5. 1975 में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा के दो कारण लिखिए ।    5
  6. असम समझौता क्या था? संक्षेप में लिखिए।    5
(लघु-उत्तरीय – II प्रश्न)
  1. सोवियत सिंघ के विघटन के तीन परिणाम बताइए ।    2+2+2
  2. संयुक्त राष्ट्र की स्थापना क्यों की गई? यह विश्व-शांति की स्थापना में कहाँ तक सफल हुआ?    3+3
  1. स्वतंत्रता के पश्चात् भारत की विदेश नीति को प्रभावित करने वाले किन्हीं तीन कारकों का वर्णन कीजिए ।       2+2+2
  2. द्रविड़ आंदोलन क्या था? इसका क्या परिणाम हुआ ?    3+3
(दीर्घ-उत्तरीय प्रश्न)
  1. “वर्तमान भारत-चीन सम्बन्ध का मुख्य आधार सीमा विवाद एवं व्यापार है।” इस कथन की समीक्षा कीजिए।          8

अथवा

आसियान क्या है ? इसकी स्थापना कब हुई ? इसके उद्देश्य क्या हैं? क्या यह एक सफल संगठन है ?     2+1+3+2

Download PDF- Click Here

  1. भारत में प्रथम चुनाव कब हुए? उस समय भारत की क्या स्थिति थी ? चुनाव आयोग के समक्ष क्या कठिनाइयाँ थीं ? उनका निराकरण कैसे हुआ ?      1+3+2+2

अथवा

स्वतंत्रता के समय भारत के समक्ष क्या चुनौतियाँ थीं? उनका निराकरण कैसे हुआ ?  3+5