Class 12 Geography Model Paper 2025 – कक्षा 12 भूगोल मॉडल पेपर 2025 UP Board Newly Updated Syllabus Question Paper 2025 session 2024-25 -UPMSP- Based on New pattern of Up Board
कक्षा 12 भूगोल मॉडल पेपर 2025, Dear Students – As the academic session 2024-25 under UPMSP (Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad) approaches, we are pleased to present important updates for Class 12 students.
Class 12 Geography Model Question Paper 2025 (UPMSP) | |||
Subject | Geography | Board | UP Board (UPMSP) |
Class | 12th (Intermediate) | Download PDF | Click Here |
यूपी बोर्ड कक्षा 12, 2024-25 भूगोल PDF download :-
हेलो फ्रेंड्स अगर आप भी क्लास ट्वेल्थ में पढ़ रहे हैं और अपनी परीक्षा की तैयारी के लिए मॉडल पेपर ढूंढ रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं क्योंकि इस पोस्ट में आज आपको हम भूगोल का मॉडल पेपर जो की बोर्ड के पाठ्यक्रम के आधार पर बना है उसका पीडीएफ उपलब्ध कराने जा रहे हैं ये आपकी परीक्षा की तैयारी में बहुत ही ज्यादा मदद करने वाला है।
साथ ही अगर आप अपनी परीक्षा की तैयारी के लिए अन्य विषयों के मॉडल पेपर 2025 ढूंढ रहे हैं तो उन सब का पीडीएफ आपको हमारी वेबसाइट पर मिल जाएगा । इसके अलावा आपको हमारी वेबसाइट पर कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के सभी विषयों के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर , क्वेश्चन बैंक सॉल्यूशन , मॉडल पेपर पीडीएफ फॉर्म में मिल जाएगा , ये पूरी तरह से बोर्ड द्वारा आधारित पाठ्यक्रम पर है जो आपको परीक्षा की तैयारी में भरपूर सहयोग करने वाला है आप उसे हमारी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं ।
Class 12 Geography(GS) Model Paper 2025
समय | 3:15 hr. | पूर्णांक | 100 |
प्रक्टिकल | 30 | पासिंग मार्क | 33.33% |
भूगोल (GS)
(कक्षा 12)
समय : 3 घण्टे 15 मिनट (केवल प्रश्न-पत्र) पूर्णांक : 70
नोट : प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
निर्देश : (i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(ii) प्रश्न संख्या-1 से 8 बहुविकल्पीय हैं। प्रश्न संख्या – 9 से 16 अतिलघु उत्तरीय हैं, जिनका उत्तर 20 शब्दों में, प्रश्न संख्या – 17 से 22 लघु उत्तरीय हैं, जिनका उत्तर 50 शब्दों में तथा प्रश्न संख्या-23 से 24 विस्तृत उत्तरीय हैं, जिनका उत्तर 150 शब्दों में दीजिए। प्रश्न संख्या – 25 से 26 मानचित्र कार्य हैं
(iii) सभी प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं।
(iv) उपयुक्त रेखा-मानचित्रो एव आरेखो से अपने उत्तरो की पुष्टि कीजिए ।
बहुविकल्पी प्रश्न
प्रश्न 1. मानव भूगोल की निम्न में से कौन-सी संकल्पना प्रकृति की सर्वोच्चता में विश्वास करती है? 1
(क) पर्यावरणीय निश्चयवाद
(ख) संभववाद
(ग) नव-निश्चयवाद
(घ) प्रत्यक्षवाद
प्रश्न 2. निम्नलिखित देशों में किसकी जनसंख्या सबसे अधिक है? 1
(क) संयुक्त राज्य अमेरिका
(ख) बांग्लादेश
(ग) पाकिस्तान
(घ) अफगानिस्तान/इण्डोनेशिया
प्रश्न 3. निम्नलिखित में से कौन-सा नगर पार/ट्रांस-साइबेरियन रेलमार्ग पर स्थित नहीं है? 1
(क) मास्को
(ख) ओमस्क
(ग) चीता
(घ) टोमस्क
प्रश्न 4. निम्नलिखित में से कौन-सा नगर नदी तट पर अवस्थित नहीं है? 1
(क) आगरा
(ग) पटना
(ख) भोपाल
(घ) कोलकाता
प्रश्न 5.. निम्नलिखित में से जल किस प्रकार का संसाधन है? 1
(क) अजैव संसाधन
(ख) अनवीकरणीय संसाधन
(ग) जैव संसाधन
(घ) चक्रीय संसाधन
प्रश्न 6. वायु प्रदूषण नहीं होता है- 1
(क) कारखानों के क्षेत्र में
(ख) स्वच्छ वायु के क्षेत्र में
(ग) मलिन बस्तियों के क्षेत्र में
(घ) बस अड्डों के पास
प्रश्न 7. भारत का निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य ‘नमामि गंगे कार्यक्रम’ से नहीं जुड़ा है? 1
(क) मध्य प्रदेश
(ख) बिहार
(ग) झारखंड
(घ) उत्तराखंड
प्रश्न 8. स्थानिक आँकड़ों के लक्षण निम्नांकित स्वरूप में दिखाई देते हैं- 1
(क) अवस्थितिक
(ख) रैखिक
(ग) क्षेत्रीय
(घ) इन सभी स्वरूपों में
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
- जनसंख्या घनत्व से आप क्या समझते है? 2
- किन्हीं दो कृषि आधारित उद्योगों के नाम बताइए। 2
- भारवाही पशुओं के विषय में लिखिए। 2
- ‘मानव संसाधन’ से क्या तात्पर्य है? 2
- दो धात्विक खनिजों के नाम लिखिए। 2
- पृष्ठप्रदेश के अर्थ को स्पष्ट कीजिए। 2
- वायु प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों का वर्णन कीजिए। 2
- मापनी का प्रयोग किसके लिए किया जाता है? 2
लघु उत्तरीय प्रश्न
- मानव भूगोल की प्रकृति का वर्णन कीजिए। 4
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का महत्त्व बताइए। 4
- भारत में ग्रामीण बस्तियों के प्रकारों का वर्णन कीजिए। 4
- भारत के पेट्रोलियम संसाधनों पर विस्तृत टिप्पणी लिखिए । 4
- भौगोलिक सूचना तंत्र के महत्त्वपूर्ण घटक क्या हैं? 4
- टिप्पणी लिखिए-वायु प्रदूषण। 4
विस्तृत उत्तरीय प्रश्न
- सहकारी कृषि एवं सामूहिक कृषि पर टिप्पणी लिखिए। 6
अथवा
सहकारी कृषि एवं सामूहिक कृषि पर टिप्पणी लिखिए।
- भारत में नगरीकरण को समझाइए। नगरों के प्रकार्यात्मक वर्गीकरण का वर्णन कीजिए। 6
अथवा
भू-निम्नीकरण से आप क्या समझते हैं? इसको कम करने के उपाय बताइए।
- भारत के दिए गए मानचित्र में निम्नांकित को उपयुक्त चिह्नों द्वारा दर्शाइए और उनके नाम भी लिखिए। 5
(i) सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य।
(ii) इस राज्य की राजधानी।
(iii) इस राज्य का प्रमुख आणविक ऊर्जा संयंत्र ।
(iv) चावल का अग्रणी उत्पादक राज्य
(v) क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य।
- विश्व के दिए गए रेखा-मानचित्र में निम्नांकित को उपयुक्त चिह्नों के द्वारा दर्शाइए और उनके नाम भी लिखिए। 5
(i) एशिया में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश।
(ii) विश्व का चौथा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश।
(iii) जापान का राजधानी नगर।
(iv) दक्षिण अमेरिका की एक प्रमुख नदी।
(v) विश्व का न्यूनतम जनंसख्या वाला महाद्वीप।