General Hindi class 12 Latest model paper pre-board exam 2025 with pdf || सामान्य हिन्दी कक्षा 12 प्रश्न पत्र 2025 की पीडीऍफ़ Model Paper, New Model Paper, Question PDFs Free

General Hindi class 12 Latest model paper 2025 with pdf || सामान्य हिन्दी  कक्षा 12 प्रश्न पत्र 2025 की पीडीऍफ़ Model Paper, New Model Paper Question PDF Free

General Hindi class 12 New Model Paper Question Paper 25 with pdf || सामान्य हिन्दी  New Model Paper, Question PDFs Free Download Class 12th General Hindi notes PDF – Model Paper 2025 General Hindi class 12th notes with Model Question  UP BOARD QUESTION PAPERS, NOTES, SOLUTIONS ALL FREE. UP Board Class 12 General Hindi Model Paper 2024-25. Class 12 Previous Year Question Papers History UP Board यूपी बोर्ड. UP Board Class 12 Model Papers 2023 – 2024 UP Board Class 12 Previous Year Question Paper PDF Download

Class12TopicNew Question Paper
BoardUP Board  (UPMSP) Exam Year2025
StateUttar Pradeshयूपी बोर्ड आधिकारिक वेबसाइटUPMSP.EDU.IN
Exam Session2024-25Download PDFClick Here

 कक्षा 12 सामान्य हिन्दी  प्रश्नपत्र यूपी बोर्ड परीक्षा 2025

समय 3:15 hr.पूर्णांक100
आतंरिक मूल्यांकन पासिंग मार्क30.3%

नाम….………                                                          अनु‌क्रमांक………..

प्री-बोर्ड परीक्षा-2025

                                                             सामान्य हिन्दी                                           A/65000

समय: 3 घण्टे 15 मिनट]          कक्षा-12                          [पूर्णांक: 100

निर्देश-प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।

  1. नीचे दिये गये विकल्प से सही विकल्प का चयन कीजिए-

(क) ‘कला और संस्कृति’ के लेखक हैं-                                            1

(A) वासुदेवशरण अग्रवाल                (B) डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

(C) कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर’          (D) डा. हजारी प्रसाद द्विवेदी

(ख) निम्नलिखित में से कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर’ की रचना है-           1

(A) अरुज्योति                               (B) अग्नि की उड़ान

(C) मेरे विचार                                (D) ‘महके आँगन चहके द्वार’

(ग) निम्न में से हरिशंकर परसाई का निबन्ध-संग्रह है-                          1

(A) विचार-प्रवाह                           (B) पृथिवीपुत्र

(C) प्रस्तुत प्रश्न                               (D) तब की बात और थी।

(घ) ‘भाषा और आधुनिकता’ की लेखक है-                                      1

(A) डा. हजारी प्रसाद द्विवेदी             (B) डा. वासुदेव शरण अग्रवाल

(C) प्रो. जी. सुन्दर रेड्डी                   (D) डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

(ङ) हिन्दी के प्रथम डायरी लेखक है-                                              1

(A) रामधारी सिंह दिनकर                 (B) मोहन राकेश

(C) इलाचन्द्र जोशी                         (D) नरदेव शास्त्री ‘वेदतीर्थ’

  1. नीचे दिये गये विकल्प से सही विकल्प का चयन कीजिए-          1

(क) ‘राष्ट्रकवि’ की उपाधि से विभूषित हैं-

(A) रामकुमार वर्मा                          (B) महादेवी वर्मा

(C) मैथिलीशरण गुप्त                       (D) सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’

(ख) कौन-सी कृति महाकाव्य नहीं है-                                              1

(A) रामचरित मानस                        (B) यामा/रश्मिरथी

(C) साकेत                                    (D) प‌द्मावत

(ग) प्रगतिवादी कवि नहीं हैं-                                                         1

(A) शिवमंगल ‘सुमन’                      (B) नागार्जुन

(C) रामविलास शर्मा                        (D) भवानी प्रसाद मिश्र

(घ) ‘कबीर वाणी के डिक्टेटर हैं’ कथन है-                                        1

(A) नन्ददुलारे बाजपेयी                    (B) रामचन्द्र शुक्ल

(C) हजारी प्रसाद द्विवेदी                   (D) रामविलास शर्मा

(ङ) भक्तिकाल की किस रचना में सवा लाख पद माने गये हैं-               1

(A) रामचरित मानस                        (B) सूरसागर

(C) प‌द्मावत                                   (D) सूर सारावली

  1. निम्नलिखित गद्यांश पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-          2×5-10

आदमियों को मक्खी बनाने वाला कामरूप का जादू, नहीं मक्खियों को आदमी बनाने वाला जीवन का जादू होम की सबसे बुढ़िया मदर मागरिट। कद इतना नाटा कि मैं उन्हें गुड़िया कहा जा सके, पर उनकी चाल में गजब की चुस्ती, कदम में फुर्ती और व्यवहार में मस्ती हँसी उनकी यों कि मोतियों की बोरी खुल पड़ी और काम यों कि मशीन मात माने। भारत में चालीस वर्षों से सेवा में रसलीन, जैसे और कुछ उन्हें जीवन में जब जानना भी तो नहीं।

(क) गद्यांश के पाठ और लेखक का नाम लिखिए।

(ख) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।

(ग) ‘नहीं मक्खियों को आदमी बनाने वाला जीवन का जादू।’ इस पंक्ति का

आशय स्पष्ट कीजिए।

(घ) इस पंक्तियों में लेखक ने किसके जादू का कन किया है?

(ङ) मदर मार्गरेट की हँसी और काम के सम्बन्ध में लेखक ने क्या लिखा है?

अथवा

यदि यह नवीनीकरण सिर्फ कुछ पण्डितों को व आचार्यों की दिमागी कसरत हो बनी रहे तो भाषा गतिशील नहीं होती। भाषा का सीधा सम्बन्ध प्रयोग से है और जनता में है। यदि नए शब्द अपने उद्‌गम स्थान से ही अड़े रहे और कहीं भी उनका प्रयोग किया नहीं जाए तो उसके पीछे उद्देश्य पर ही कुठाराघात होगा।

(क) भाषा का सीधा सम्बन्ध किससे है?

(ख) लेखक के अनुसार नए शब्दों के प्रयोग न किए जाने पर क्या परिणाम होगा?

(ग) ‘कुठाराघात’ का आशय स्पष्ट कीजिए।

(घ) गद्यांश के पाठ और लेखक का नाम लिखिए।

(ङ) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।

  1. निम्नलिखित पद्यांश पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-          2×5-10

किसी को सोने के सुख साज

मिल गया यदि ऋण भी कुछ आज,

चुका लेता दुःख कल ही ब्याज

काल को नहीं किसी को लाज।

विपुल मणि रत्नों का छविजाल,

इन्द्रधनु की सी जटा विशाल।

विभव की विद्युत ज्वाल

चमक, छिप जाती है तत्काल,

मोतियों जड़ी ओस की डार

हिला जाता चुपचाप वयार।।

(क) उपर्युक्त पद्यांश के पाठ और कवि का नाम लिखिए।

(ख) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।

(ग) प्रस्तुत पद्यांश के अन्तर्गत जीवन में सुख-दुःख की किस स्थिति का चित्रण किया गया है ?

(घ) ‘मोतियों जड़ी ओस की डार, हिला जाता चुपचाप बयार।’ इस

(ङ) कवि पन्त जी के अनुसार समय, किसके समान है?

अथवा

पर, न जाने, बात क्या है!

इन्द्र का आयुध पुरुष जो झेल सकता है,

सिंह से बाँह मिला कर खेल सकता है,

फूल के आगे वही असहाय हो जाता,

शक्ति के रहते हुए निरूपाय हो जाता।

विद्ध हो जाता सहज बंकिम नयन के बाग से,

जीत लेती रूप सी नारी उसे मुस्कान से।

(क) पद्यांश के पाठ और कवि का नाम लिखिए।

(ख) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।

(ग) प्रस्तुत पद्यांश में कवि ने किसके कथन को आधार मानते हुए किस बात

पर आश्चर्य व्यक्त किया है?

(घ) पुरूरवा ने किसके समक्ष असहाय हो जाने का उल्लेख किया है?

(ङ) शक्तिशाली और बलशाली व्यक्ति भी किससे घायल हो जाता है?

  1. (क) निम्नलिखित में से किसी एक लेखक का साहित्यिक-परिचय देते हुए उनकी प्रमुख रचनाओं का उल्लेख कीजिए (शब्द सीमा 80 शब्द) 3+2=5

(A) वासुदेव शरण अग्रवाल

(B) प्रो० जी० सुन्दर रेड्डी

(C) डा० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम

(ख) निम्नलिखित में से किसी एक कवि का जीवन परिचय देते हुए उनकी प्रमुख कृतियों पर प्रकाश डालिए (शब्द सीमा 80 शब्द)             3+2=5

(A) रामधारी सिंह ‘दिनकर’

(B) मैथिलीशरण गुप्त

(C) महादेवी वर्मा

  1. ‘लाटी’ अथवा ‘ ध्रुवयात्रा’ कहानी का सारांश लिखिए (शब्द सीमा 80 शब्द) 5

अथवा

‘बहादुर’ कहानी का पात्र ‘दिलबहादुर’ का चरित्र चित्रण लिखिए।

  1. स्वपतित खण्डकाव्य की नायिका का चरित्र चित्रण लिखिए। (शब्द सीमा 80 शब्द) 5

अथवा

स्वपठित खण्डकाव्य की कथावस्तु संक्षेप में लिखिए।

खण्ड

  1. (क) दिये संस्कृत गद्यांशों में से किसी एक का ससन्दर्भ हिन्दी में अनुवाद कीजिए-                                                                      2+5=7

युवकः मालवीयः स्वकीयेन प्रभावपूर्ण भाषणेन जनानां मनांसि अमोहयत्। अतः अस्य सुहृदः तं प्राड्विवाकपदवी प्राप्य देशस्य श्रेष्ठतरां सेवां कर्तुं प्रेरितवन्तः। तद्‌नुसारम् अयं विधि परीक्षामुतीर्य प्रयागस्थे उच्चन्यायालये प्राड्विवाककर्म कर्तुमार भत् विधेः प्रष्टज्ञानेन मधुराला पेन उदारव्यवहारेणं चायं शीघ्रमेव मित्राणां न्यायाधीशनाञ्च सम्मान भाजनमभवत्।

अथवा

सा शकुनिसङ्घ अवलोकयन्ती मणिवर्गग्रीवं चित्रप्रेक्षणं मयूरं दृष्टवा’ अयं में स्वामिको भवतु इत्यभाषत। मयूरः ‘अद्यापि तावन्मे बलं न पश्यसि’ इति अतिगर्वेण लज्जाज्व त्यक्त्वा लावन्महतः शकुनिः सङ्घस्यमध्ये पक्षौ प्रसार्य नर्तितुमारब्धवान्। नृत्यन् चा प्रतिच्छन्नोऽभूत्। सुवर्ण राजहंसः लज्ज्तिः ‘अस्य नैव हीः अस्ति न बहर्हाणां समुत्थानेलज्जा नास्मै गतत्रपाय स्वदुहितरं दास्यामि इत्यकथयत् ।

(ख) दिये संस्कृत पद्यांशों में से किसी एक का सन्दर्भ सहित हिन्दी में अनुवाद कीजिए-      2+5=7

वज्रादपि कठोराणि मुदुनि कुसुमादपि ।

लोकोन्तराणां चेतांसि को में विज्ञातुमर्हति।।

अथवा

अभूतप्राची पिङ्गारसर्पत्तिरिव प्राप्य कनर्क।

गतच्छायश्चन्द्रो बुधजन इव ग्राम्यसदसि ।।

क्षणं क्षीणांस्तरा नृपतय इवानुधमपराः,

नदीया राजन्ते द्रविण रहिता नामिव गुणाः ।।

  1. निम्नलिखित मुहावरों एवं लोकोक्तियों में से किसी एक का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए-                  1+1=2

(A) आँखों में धूल झोंकना

(B) अपना घर समझना

(C) कान का कच्चा होना

(D) ऐसी तैसी करना

  1. निम्नलिखित गद्यांशों में से किसी एक पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए- 5

स्वेत मार्डेन अपनी पुस्तक ‘बड़ी सोच का बड़ा कमाल’ में लिखते हैं कि यदि आप दरिद्रता की सोच को ही अपने मन में स्थान दिये रहेंगे तो आप कभी धनी नहीं बन सकते-लेकिन यदि आप अपने मन में अच्छे विचारों को ही स्थान देंगे और दरिद्रता, नीचता आदि कुविचारों की ओर से मुँह मोड़े रहेंगे और उनको अपने मन में कोई स्थान नहीं देंगे तोआपकी उन्नत्ति होती जायेगी और समृद्धि के भवन में आप आसानी से प्रवेश कर सकेंगे।

(क) स्वेट मार्डन की पुस्तक का नाम लिखिए।

(ख) गद्यांश का शीर्षक लिखिए।

(ग) आप समृद्धि के भवन में किस प्रकार प्रवेश कर पायेंगे?

अथवा

महिला सशक्तीकरण में महिलाएँ केवल आर्थिक रूप से सुदृढ़ ही नहीं हुई हैं-अपितु परिवार और समाज की सोच में भी सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देने लगे हैं। वर्तमान समय में लोग बेटियों को बोझ समझकर दुनिया में आने से पहले ही मारे नहीं, इसलिए विकास की मुख् धारा में महिलाओं को लाने के लिए भारत सरकार के द्वारा कई योजनाएँ चलाई गई हैं।

(क) महिला सशक्तीकरण से परिवार की आर्थिक स्थिति पर क्या प्रभाव पड़ता है?

(ख) गद्यांश का शीर्षक लिखिए।

(ग) महिला सशक्तीकरण की आवश्यकता क्यों महसूस की गई है?

  1. (क) निम्नलिखित शब्द-युग्मों का सही अर्थ चयन लिखिए-

(i) सकल-शकल                                                      1

(A) पदार्थ और सुन्दर                       (B) आकृक्ति और प्रकृक्ति

(C) सम्पूर्ण और खण्ड                      (D) मुख और दर्पण

(ii) आय-आयु                                                         1

(A) आना और उम्र        (B) आना और आज्ञा     (C) आदमनी और उम्र

(ख) निम्नलिखित शब्दों में से किसी एक शब्द के दो अर्थ लिखिए- 2

(i) आरम्भ                    (ii) कल              (iii) अचल

(ग) निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक सही शब्द का चयन करके लिखिए-

(i) वन में रहने वाला                                                  1

(A) वनवासी        (B) नगरीय          (C) ग्रामीण          (D) पहाड़ी

(ii) जिसे कहा न जा सके

(A) अनुपम          (B) कथनीय         (C) अकथनीय     (D) अद्वितीय

(iii) निम्नलिखित में से किन्हीं दो वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए          2

(A) यह किताब पाँच रूपये की है।

(B) सूर्य पूरब से निकलता था।

(C) एक पुरुष और एक स्त्री जा रही है।

(D) कृष्ण और राधा नृत्य कर रहे हैं?

  1. (क) ‘शान्त रस’ अथवा ‘वीर रस’ का लक्षण सहित एक उदाहरण लिखिए। 2

(ख) उत्प्रेक्षा’ अथवा ‘सन्देह’ अलंकार की परिभाषा देते हुए उदाहरण लिखिए।         2

(ग) ‘रोला’ अथवा ‘हरिगीतिका’ छन्द का लक्षण और एक उदाहरण लिखिए।         2

13 . किसी बैंक के प्रबन्धक को उच्च शिक्षा चिकित्सा शिक्षा हेतु शिक्षा ऋण प्राप्ति के लिए एक आवेदन पत्र लिखिए।                            2+7=9

अथवा

ग्राम पंचायतों के चुनाव में मतदान केन्द्र पर हुई गड़बड़ी को उल्लेख करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी को एक पत्र लिखिए।

  1. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर अपनी भाषा-शैली में निबन्ध लिखिए- 2+7=9

(क) आतंकवादः एक चुनौती

(ख) पर्यावरण संरक्षण का महत्व

(ग) नवीन शिक्षा पद्धति

(घ) योग शिक्षा आसश्यकता एवं उपयोगिता

Disclaimer

The material given in this video is for educational purposes only. This is a model question paper. This sample paper or model paper is based on the new pattern of up board exam and is being given for practice. The purpose of giving this question paper is not to make students cheat. Students should practice their exam based on this pattern. It is not being claimed in this model paper that this will come in your exam exactly. This is not a leaked paper or a viral paper. The purpose of this question paper is to explain the pattern of the exam to the candidates. If the presented paper comes in the same form in this year’s board exam or related exam or if more number of questions from it come, then it will be considered a mere coincidence. The creator of this video are not responsible for any consequences arising from the use of the information given here. Viewers are also advised to verify the information and refer to official sources for the most accurate and latest exam material.
– model paper.info