Class 10 Social Science Paper 2025 – 825 CU: UP Board Previous Year Paper Board Exam 2025 के सामाजिक विज्ञान के सभी पेपर की पीडीऍफ़

Class 10 Social Science Paper 2025-825-CU: UP Board Previous Year Paper Board Exam 2025 के सामाजिक विज्ञान (Social Science) के सभी पेपर की पीडीऍफ़

Highchool Social Science latest model paper – old paper 2025 इस पोस्ट में यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 विषय सामाजिक विज्ञान  (Social Science ) के प्रश्नपत्रों के सभी 7 सेट दिए जा रहे हैं। इनके माध्यम से  हाईस्कूल की यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के पेपर का आइडिया लग जाएगा। सभी छात्र डाउनलोड कर लें अथवा स्क्रीनशॉट लेकर सुरक्षित रख लें। कक्षा 10 वीं / हाईस्कूल की परीक्षा सामाजिक विज्ञान  विषय के लिए अति महत्वपूर्ण प्रश्न हैं। 

Note- PDF Download Link – नीचे स्क्रॉल करें और मध्य में पीली पट्टी दिखेगी वहीँ से डाउनलोड करें। 

Question Papers

Hindi

English

Sanskrit

Science

Social Science

Home Science

Other

Computer

Drawing (Arts)

नोट : प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं ।

निर्देश :

i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

ii) इस प्रश्नपत्र के दो खण्ड, खण्ड अ तथा खण्ड ब हैं।

iii)    खण्ड अ में 1 अंक के 20 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं जिनके उत्तर ओ० एम० आर० उत्तर पत्रक पर नीले अथवा काले बाल प्वाइंट कलम से सही विकल्प वाले गोले को पूर्ण रूप से काला कर चिह्नित करें ।

iv) खण्ड अ के प्रत्येक प्रश्न का निर्देश पढ़कर केवल प्रदत्त ओ० एम० आर० उत्तर पत्रक पर ही उत्तर दें। ओ० एम० आर० उत्तर पत्रक पर उत्तर देने के पश्चात उसे नहीं काटें तथा इरेजर अथवा ह्वाइटनर का प्रयोग न करें ।

v) प्रश्न के अंक उसके सम्मुख अंकित हैं ।

vi) खण्ड ब में 50 अंक के वर्णनात्मक प्रश्न हैं । इस खण्ड में वर्णनात्मक-1, वर्णनात्मक-II तथा मार्नाचत्र सम्बन्धी दो प्रश्न हैं।

vii)   खण्ड – ब में सभी प्रश्नों के उत्तर एक साथ ही करें ।

viii) प्रथम प्रश्न से आरम्भ कीजिए तथा अन्तिम प्रश्न तक करते जाइए। जो प्रश्न न आता हो उस पर समय नष्ट न कोजिाए ।

ix) दिशाए गए मानचित्रों को उत्तर-पुस्तिका के साथ मजबूती से संलग्न करना आवश्यक है।

x) दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए मानचित्र कार्य के स्थान पर अलग से प्रश्न संख्या 9 (A) तथा 9 (B) लिखने के लिए दिए गये हैं।

खण्ड – अ

(बहुविकल्पीय प्रश्न)

निर्देश: नीचे दिए गए प्रश्नों के प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प चुनकर उसे OMR उत्तर पत्रक पर चिह्नित करें :

  1. निम्नलिखित में से किसने 1860 ई० में दक्षिर्ण डेटली की तरफ ‘एक्सपीडिशन ऑफ द थाउजेंड’ (हजार लोगों का अभियान) का नेतृत्व किया था?             1

(A) गैरीबाल्डी                                (B) काबूर

(C) मैजिनी                                    (D) बिस्मार्क

  1. 1932 ई० में पूना पैक्ट किन दो नेताओं के बीच हुआ?          1

(A) महात्मा गाँधी और सरदार वल्लभभाई पटेल

(B) महात्मा गाँधी और जवाहरलाल नेहरू

(C) जवाहरलाल नेहरू और सुभाष चन्द्र बोस

(D) महात्मा गाँधी और डॉ० भीमराव रामजी अम्बेडकर

  1. बेल्जियम में केन्द्रीय और राज्य सरकारों के अलावा एक तीसरे स्तर की सरकार भी काम करती है। इसे किस नाम से जाना जाता है?                    1

(A) प्रान्तीय सरकार                         (B) स्थानीय सरकार

(C) सामुदायिक सरकार                    (D) क्षेत्रीय सरकार

  1. संघात्मक शासन प्रणाली में शक्तियों का विभाजन निम्नलिखित में से किनके मध्य होता है?              1

(A) केन्द्र और राज्य                        (B) व्यवस्थापिका और कार्यपालिका

(C) व्यवस्थापिका और न्यायपालिका (D) कार्यपालिका और न्यायपालिका

  1. महिला आरक्षण अधिनियम, 2023 द्वारा लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए कितने प्रतिशत सीटों का आरक्षण दिया जाएगा?          1

(A) 50                                         (B) 30

(C) 23                                         (D) 33

  1. निम्नलिखित में से कौन-से राजनीतिक दल के प्रमुख हिस्से हैं?          1

(A) नेता                                        (B) सक्रिय सदस्य

(C) अनुयायी                                 (D) इनमें से सभी

  1. व्यक्ति की गरिमा और नागरिकों में समानता को बढ़ावा देने वाली राजनीतिक व्यवस्था निम्नलिखित में से कौन-सी है?          1

(A) राजतंत्र                                    (B) लोकतंत्र

(C) तानाशाही                                (D) इनमें से कोई नहीं

  1. किस संधि के द्वारा यूनान को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता मिली?          1

(A) पेरिस की संधि                          (B) वियना की संधि

(C) वर्साय की संधि                         (D)कुस्तुनतुनिया की संधि

  1. भारत माता की विख्यात छवि को किसने चित्रित किया था?          1

(A) रवीन्द्रनाथ टैगोर                        (B) बंकिमचन्द्र चटर्जी

(C) अवनीन्द्रनाथ टैगोर                    (D) राजा रवि वर्मा

  1. 1920 में कांग्रेस के किस अधिवेशन में असहयोग कार्यक्रम को स्वीकृति मिली?     1

(A) कराची अधिवेशन                     (B) मद्रास अधिवेशन

(C) दिल्ली अधिवेशन                     (D) नागपुर अधिवेशन

  1. ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ परियोजना की शुरुआत कब हुई?       1

(A) 1971           (B) 1973           (C) 1985           (D) 1911

  1. टिहरी बाँध किस नदी पर बना है?          1

(A) नर्मदा                                      (B) भागीरथी

(C) कोसी                                      (D) कृष्णा

  1. निम्नलिखित में से कौन-सी फसल मोटे अनाज के अन्तर्गत आती है?          1

(A) जौ                                         (B) गेहूँ

(C) बाजरा                                     (D) चावल

  1. निम्नलिखित में से कौन-सा खनिज अधात्विक है                   1

(A) अभ्रक                                    (B) लौह अयस्क

(C) सोना                                      (D) बाक्साइट

  1. निम्नलिखित में से कौन ऊर्जा स्रोत गैर-परम्परागत है?          1

(A) कोयला                                   (B) पेट्रोलियम

(C) पवन ऊर्जा                               (D) प्राकृतिक गैस

  1. निम्नलिखित में से किसका कार्य अर्थव्यवस्था के द्वितीयक क्षेत्रक के अन्तर्गत आता है?              1

(A) कुम्हार                                    (B) शिक्षक

(C) कृषक                                     (D) मछुआरा

  1. विश्व में मानव विकास सूचकांक, 2016 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा देश निम्नतम स्तर पर था?            1

(A) बांग्लादेश                                (B) श्रीलंका

(C) भारत                                      (D) नेपाल

  1. निम्नलिखित में से किस राज्य में शिशु मृत्यु दर सबसे अधिक है?          1

(A) बिहार                                     (B) मध्य प्रदेश

(C) केरल                                      (D) हरियाणा

19     वैश्वीकरण का प्रभाव निम्नलिखित में किस पर विपरीत पड़ा है?                      1

(A) धनी वर्ग                                  (B) कुशल वर्ग

(C) शिक्षित वर्ग                              (D) श्रमिक वर्ग

  1. सूचना पाने का अधिकार (आरटीआई) कब लागू हुआ?          1

(A) 1991                                     (B) 2001

(C) 2005                                      (D) 1998

Download PDF of this Question Paper –Click Here

खण्ड ब

(वर्णनात्मक – 1)

(निम्न प्रश्नों के उत्तर प्रत्येक लगभग 80 शब्दों में दीजिए।)

  1. उदारवाद से आप क्या समझते हैं? इसकी प्रमुख विशेषताओं का वर्णन करें।       1+3

अथवा

          जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।                    4

 

  1. लोकतंत्र से आप क्या समझते हैं? यह शासन की अन्य व्यवस्थाओं से क्यों बेहतर है ?            2+2

अथवा

           भारतीय संविधान में धर्मनिरपेक्षता से सम्बन्धित कौन-से प्रावधान किए गए हैं ?       4

  1. ऊर्जा के परम्परागत एवं गैर-परम्परागत स्रोतों में विभेद कीजिए।     4

अथवा

           रेल परिवहन के वितरण को प्रभावित करने वाले आकृतिक कारकों की समीक्षा कीजिए।     4

  1. वैश्वीकरण का भारत में क्या प्रभाव पड़ा है? किन्हीं चार बिन्दुओं पर प्रकाश डालिये। 4

अथवा

       ऋण के औपचारिक एवं अनौपचारिक स्रोतों की तुलना कीजिए।     2+2

(वर्णनात्मक – II)

(निम्न प्रश्नों के उत्तर प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में दीजिए।)

  1. नेपोलियन कौन था? उसके द्वारा किए गए सुधारों के वर्णन कीजिए।      2+4

अथवा

            सविनय अवज्ञा आन्दोलन की सीमाओं पर एक संक्षिप्त निबन्ध लिखिए।     6

  1.   आधुनिक लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में सत्ता की साझेदारी के विविध रूपों की विवेचना कीजिए।     6

अथवा

           भारतीय राजनीति में जाति की भूमिका की विवेचना कीजिए।         6

  1. भू-संसाधन को परिभाषित कीजिए एवं भारत में भू-उपयोग प्रारूप की समीक्षा कीजिए।          2+4

अथवा

           ‘भारत के कुछ भागों में जल दुर्लभता एक गम्भीर समस्या है।’ समीक्षा कीजिए एवं इसके समाधान हेतु कोई चार उपाय सुझाइए।      2+4

  1. भारतीय अर्थव्यवस्था के तृतीयक क्षेत्रक में कौन-सी गतिविधियाँ सम्मिलित हैं? इस क्षेत्रक के बढ़ते महत्व की समीक्षा कीजिए।            2+4

अथवा

        उपभोक्ता अधिकार पर टिप्पणी             6

(मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न)

निर्देश: प्रश्न संख्या 9(A) तथा 9 (B) मानचित्र से संबंधित हैं।

9(A). निम्नलिखित स्थानों को भारत के दिये गये रेखा मानचित्र में   चिह्न द्वारा नाम सहित दर्शाइए। सही नाम तथा स्थान अंकन के लिए, अंक निर्धारित हैं :

i) वह स्थान जहाँ नील की खेती करने वाले किसानों का आन्दोलन हुआ था।

ii) वह स्थान जहाँ सूती मिल श्रमिकों ने सत्याग्रह किया।

iii)    वह स्थान जहाँ दिसम्बर, 1920 में काँग्रेस को अधिवेशन हुआ था।

iv) वह स्थान जहाँ सर्वप्रथम सविनय अवज्ञा अन्दिोलन प्रारंभ हुआ था।

v) वह स्थान जहाँ पर काँग्रेस के अधिवेशन में ‘पूर्ण स्वराज्य’ की माँग की गई थी।

निर्देश: दिये गये भारत के रेखा मानचित्र में निम्नलिखित स्थानों को चिह्न द्वारा नाम सहित दर्शाइए :

i) ताप्ती नदी नाम सहित चिह्न द्वारा।

ii) राजस्थान की राजधानी नाम सहित चिह्न द्वारा

iii)    कांडला बन्दरगाह नाम सहित    चिह्न द्वारा।

iv) कॉरबेट राष्ट्रीय उद्यान नाम सहित चिह्न द्वारा।

v) अरावली श्रेणी नाम सहित चिह्न द्वारा।

(केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिये मानचित्र कार्य के विकल्प के रूप में)

निर्देश: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए। मानचित्र का प्रयोग न कीजिए।

i) किस स्थान पर नील की खेती करने वाले किसानों का आंदोलन हुआ था? 1

ii) सूती मिल श्रमिकों ने कहाँ पर सत्याग्रह किया था?          1

iii)    किस स्थान पर दिसम्बर, 1920 में काँग्रेस का अधिवेशन हुआ था?             1

iv) किस स्थान पर सर्वप्रथम सविनय अर्वी आन्दोलन प्रारंभ हुआ था?         1

v) किस स्थान पर काँग्रेस के अधिवेशन में पूर्ण स्वराज्य की माँग सर्वप्रथम की गई थी? 1

13). निर्देश: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए। मानचित्र का प्रयोग न कीजिए।

i) ताप्ती नदी किस सागर में गिरती है?           1

ii) राजस्थान की राजधानी का नाम क्या है?       1

iii)    कांडला बन्दरगाह भारत में किस तट पर स्थित है?     1

iv) कॉरबेट राष्ट्रीय उद्यान कहाँ है?                  1

v) अरावली श्रेणी कहाँ है?                            1

Download All 7 Set of Social Science Paper 2025


1-    UP BOARD CLASS 10 Social Science  825 BAS 2025


2-    UP BOARD CLASS 10 Social Science 825 BAT 2025


3-    UP BOARD CLASS 10 Social Science  825 BAU 2025


4-    UP BOARD CLASS 10 Social Science 825 CQ 2025


5-    UP BOARD CLASS 10 Social Science 825 CR  2025


6-    UP BOARD CLASS 10 Social Science  825 CU2025


7-    UP BOARD CLASS 10 Social Science  825 CW 2025