Class 10 Drawing (Arts) Model Paper 2025- UP Board Exam Question Papers Sample paper of Subjenct Chitrakala

कक्षा 10 चित्रकला का मॉडल पेपर 2025: Class 10 Drawing (Arts) Model Paper 2025 || UP Board Exam Question paper of  Chitrakala 2025 

Class 10 Drawing (Arts) Model Paper 2025.UP Board Exam Question Papers Sample paper of Subjenct Chitrakala- कक्षा 10 चित्रकला का मॉडल पेपर 2025. 

चित्रकला प्रतिदर्श प्रश्नपत्र 2025

समय: तीन घण्टे 15 मिनट।                                     
पूर्णांक: 70
नोट: प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं ।
सामान्य निर्देश:
i) मुखपृष्ठ (Cover page) तथा इसमें रखे प्रत्येक उत्तर-पत्र के दाहिने कोने पर अपना अनुक्रमांक अंकों तथा शब्दों में साफ-साफ लिखिए तथा केन्द्र व्यवस्थापक की हस्ताक्षर युक्त मुहर (Facsimile) प्रत्येक प्रपत्र पर लगाएँ और उन पर कक्ष निरीक्षक से भी हस्ताक्षर करवाएँ।
ii) प्रश्नपत्र क, ख और ग तीन खण्डों में विभक्त है। तीनों खण्डों को हल करना अनिवार्य है।
iiii) खण्ड – क में आलेखन कला तथा प्राविधिक कला के प्रत्येक के 20 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं जिनमें से किसी एक के 20 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर ओ0एम0आर0 उत्तर पत्रक पर देने हैं।
iv) ओ0एम0आर0 उत्तर पत्रक पर उत्तर अंकित किए जाने के पश्चात उसे काटें नहीं तथा इरेजर, ह्वाइटनर आदि का प्रयोग न करें।
v) खण्ड ख के प्राकृतिक दृश्य चित्रण अथवा आलेखन अथवा प्राविधिक कला में से केवल एक का चित्रण करना है।
vi) खण्ड – ग में स्मृति चित्रण के प्रश्न दिये गये हैं।

Drawing Paper (खण्ड क )

निर्देश:
i) इस खण्ड में ’आलेखन’ अथवा ’प्राविधिक कला’ के प्रत्येक के बीस ( 20 ) बहुविकल्पीय प्रश्न हैं, जिनमें से किसी एक के 20 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर देने हैं।
ii) आपके द्वारा ’आलेखन’ अथवा ’प्राविधिक कला’ में से जिस भाग का चयन किया गया हो उसके उत्तर ओ0एम0आर0 उत्तर पत्रक पर अंकित करें।
 प्रत्येक बहुविकल्पीय प्रश्न के चार विकल्प हैं। इनमें से सही उत्तर चुनिए और सही क्रम में अपने ओ0एम0आर0 उत्तर पत्रक पर अंकित करेंः   20 × 1 = 20
  1. निम्न में से प्राथमिक रंग कौन-सा है ?
    1. सफेद
    2. काला
    3. पीला
    4. केसरिया
  2. ओस्टवाल्ड कलर चार्ट में कितने रंग होते हैं ?
    1. सात
    2. आठ
    3. नौ
    4. छः
  3. बारीक लाइन बनाने के लिए किस नम्बर के ब्रश का प्रयोग करना चाहिए ?
    1. 4 नं0
    2. 3 नं0
    3. 2 नं0
    4. 0 नं0
  4. कौन – सा गर्म रंग है ?
    1. नीला
    2. पीला
    3. लाल 
    4. हरा
  5. इन्द्रधनुष में कितने रंग होते हैं ?
    1. पाँच
    2. चार
    3. नौ
    4. सात
  6. किस नम्बर की पेंसिल से खींची गयी रेखाएँ गहरी होती हैं ?
    1. एच बी 
    2. 2 बी
    3.  एच
    4. 2 एच
  7. निम्नलिखित में से द्वितीयक रंग कौन-सा है ?
    1. लाल 
    2. काला
    3.  नारंगी 
    4. पीला
  8. लाल में सफेद मिलाने से कौन-सा रंग बनता है ?
    1.  नारंगी
    2. बैंगनी
    3.  गुलाबी 
    4. हरा
  9. बिना ब्रश की सहायता से कौन-सा रंग लगाया जाता है ?
    1.  जलरंग 
    2. तैलरंग
    3.  पेस्टल
    4. टेम्परा
  10. हरा, नारंगी तथा बैंगनी निम्नांकित रंग के वर्गीकरण में कहाँ स्थित है ?
    1.  द्वितीयक
    2. प्राथमिक
    3.  ठंडे 
    4. तटस्थ
  11. आकृतियों की पुनरावृत्ति करने के लिए किस पेपर का प्रयोग करते हैं ?
    1.  साधारण पेपर
    2. चार्ट पेपर
    3.  ट्रेसिंग पेपर
    4. कार्ट्रिज पेपर
  12. क्या सरल रेखा लयात्मक होती है ?
    1.  हाँ 
    2. नहीं
    3. कह नहीं सकते
    4. इनमें से कोई नहीं
  13. लाल और नीला रंग मिलाने से कौन-सा रंग बनता है ?
    1.  नारंगी 
    2. बैंगनी
    3.  हरा
    4. भूरा
  14. हरा  नेत्रों पर कौन-सा प्रभाव डालता है ? 
    1. ठंडा 
    2. कोई प्रभाव नहीं
    3.  सामान्य 
    4. गर्म
  15. सूर्य की रश्मियों में कितने रंग पाए जाते हैं ?
    1.  12 
    2. 18
    3.  7 
    4. 9
  16. रंग माध्यम में सबसे अधिक पारदर्शी रंग कौन-सा होता है ?
    1.  पोस्टर कलर 
    2. वाटर कलर
    3.  पेस्टल
    4. आयल कलर
  17. काले का विरोधी रंग है
    1.  नीला
    2. लाल
    3.  हरा
    4. सफेद
  18. लाल और पीला रंग मिलाने से कौन-सा रंग बनता है?
    1.  हरा 
    2. नीला 
    3.  नारंगी
    4. सफेद
  19. लाल और हरा रंग मिलाने से कौन-सा रंग बनता है ?
    1.  नारंगी 
    2. पीला
    3.  हरा 
    4. भूरा
  20. तटस्थ रंग कितने होते हैं ?
    1.  चार 
    2. दो
    3.  तीन 
    4. एक

(प्राविधिक कला- Technical Drawing)

प्रत्येक बहुविकल्पीय प्रश्न के चार विकल्प हैं। इनमें से सही उत्तर चुनिए और सही क्रम में अपने ओ0एम0आर0 उत्तर पत्रक पर चिह्नित करें:                 20 × 1 = 20
  1. समबाहु त्रिभुज का प्रत्येक कोण होता है
    1.  60°
    2. 45°
    3.  30°
    4. 90°  
  2. सम्पूर्ण कोण होता है।
    1.  360°
    2. 60°
    3.  90°
    4. 45°
  3. एक मीटर में कितने सेन्टिमीटर होते हैं ?
    1.  100
    2. 10
    3.  1000
    4. 80
  4. वृत्त का आकार कैसा होता है ?
    1.  ∆
    2. Ο
    3. π
    4.  इनमें से कोई नहीं
  5. कौनसी पेन्सिल से बनाई गयी रेखा सबसे अधिक काली होती है ?
    1. 2H
    2. 2H
    3.  4H
    4. H
  6. समकोण कितने अंश का होता है ?
    1.  90°
    2. 45°
    3.  60°
    4. 120°
  7. रेखा किसे कहते हैं ?
    1.  दो बिन्दुओं के बीच की दूरी को
    2. सीधी रेखा को
    3.  तीन बिन्दुओं के बीच की दूरी को
    4. इनमें से कोई नहीं
  8. वर्ग किसे कहते हैं ?
    1.  जिसकी चारों भुजाएँ बराबर हों 
    2.  जिसकी तीन भुजाएं बराबर हो
    3. जिसकी दो भुजाएँ बराबर हों
    4. जो गोल हो
  9. निम्न में से कौन-सा आकार त्रिभुजाकार है ?
    1.  Δ 
    2. Ö
    3. इनमें से कोई नहीं
  10. 180° के कोण को क्या कहते हैं ?
    1.  सरल कोण
    2.  अधिक कोण
    3.  समबाहु कोण
    4.  इनमें से कोई नही
  11. कौन-सी पेन्सिल से बनी रेखायें हल्की होती हैं ?
    1.  1H
    2. 4H
    3.  2H
    4.  इनमें से कोई नही
  12. एक डेसीमीटर में कितने सेंटीमीटर होते हैं ?
    1.  10 सेमी
    2.  20 सेमी
    3.  40 सेमी
    4.  30 सेमी
  13. आयत का प्रत्येक कोण कितने अंश का होता है ?
    1. 60°
    2. 30°
    3. 45°
    4. 90°
  14. वर्ग के प्रत्येक कोण कितने अंश का होता है ?
    1. 60°
    2. 180°
    3.  90°
    4. 45°
  15. निम्न में से कौन-सा आकार आयताकार है ?
    1.  Δ
    2. Ο
    3.  इनमें से कोई नही
  16. निम्न में से कौन-सा युग्म सम्पूरक कोण है ?
    1.  40° तथा 30° 
    2. 60° तथा 60°
    3.  30° तथा 60°
    4. 20° तथा 60°
  17. एक मीटर में कितने डेसीमीटर होते हैं ?
    1. 40
    2. 10
    3. 20
    4. 50
  18. यदि एक अर्धवृत्त में एक कोण 90° का है, तो दूसरा कोण कितने डिग्री का होगा ?
    1. 60° 
    2. 90°
    3. 40°
    4. 30°
  19. यदि एक वृत्त में एक कोण 120° का है तो दूसरा कोण होगा
    1.  20° 
    2. 40°
    3.  100° 
    4. 240°
  20. अगर 60° के कोण में एक कोण 30° का है, तो दूसरा कोण होगा
    1.  10° 
    2. 40°
    3.  30°
    4. 80°

खण्ड ख -वर्णनात्मक 

निर्देश: इस खण्ड में ’प्राकृतिक दृश्य चित्रण’ अथवा ’आलेखन’ अथवा ’प्राविधिक कला’ में से केवल एक का ही चित्रण करना है ।     1 × 30 = 30
(प्राकृतिक दृश्य चित्रण)
दिये गये ड्राइंग शीट पर 22 सेमी Û 18 सेमी के आयत में गाँव के बाजार का प्राकृतिक दृश्य चित्रण कीजिए। हाथ में सामान की टोकरी लिए घर लौटती महिला, उसके साथ गुब्बारा लिये बच्चा चित्रित कीजिए। कुछ पेड़ और झोपड़ी, आसमान में उड़ते पक्षी चित्र में दर्शाइए । चित्रांकन वाटर कलर या पेस्टल रंग से करें । चित्रांकन करते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखिए:
क) सही संरचना एवं परिप्रेक्ष्य
ख) संयोजन
ग) सुसंगत. रंगों का चयन एवं प्रयोग
घ) आकर्षण एवं सामान्य प्रभाव ।
(आलेखन)
अपनी ड्राइंग शीट पर 16 सेमी Û 12 सेमी के आयत में पूर्ण मौलिक इकाई वाला आलंकारिक . आलेखन बनाइए । आलेखन मंदिर की छत की सजावट के लिए उपयुक्त हो। डिजाइन किसी भारतीय पुष्प, पत्ती एवं कलियों पर आधारित हो । डिजाइन में किन्हीं तीन सुन्दर संगति वाले जलरंगों का प्रयोग कीजिए । निम्नलिखित बातों का ध्यान रखिए:
क) इकाई की मौलिकता
ख) लयात्मक रेखांकन
ग) रंगों का चयन
घ) आकर्षण एवं सामान्य प्रभाव द्य
(प्राविधिक कला )
सूचना: i) निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं तीन के उत्तर दीजिए ।
 ii) प्रत्येक प्रश्न के अंक समान हैं।
iii) प्रत्येक उत्तर की रचना में निर्दिष्ट रेखायें, रचनात्मक रेखायें एवं अभीष्ट रेखायें 
         स्पष्ट हों । रचना की रचनात्मक रेखाओं को न मिटायें ।
iv) रफ कार्य श्वेत फुलस्केप पेपर पर कीजिए। इसे भी अपने उत्तर पत्र के साथ संलग्न कर दीजिए ।    3 × 10 = 30
अ) एक त्रिभुज क ख ग की रचना कीजिए, जिसका परिमाप 12 सेमी है तथा भुजाओं का अनुपात 3: 4: 5 है।
ब) एक त्रिभुज की रचना कीजिए जिसकी भुजायें 4 सेमी, 5 सेमी तथा 6 सेमी हैं । त्रिभुज के क्षेत्रफल के बराबर एक आयत की रचना कीजिए।
स) 6 सेमी भुजा के वर्ग में एक ज्यामितीय आलेखन की रचना कीजिए, जो कि त्रिभुज, वर्ग और रेखाओं पर आधारित हो।
द) दो समान वृत्तों क एवं ख की तिर्यक स्पर्श रेखा खींचिए जिनकी त्रिजाएँ प्रत्येक 3 सेमी हैं और उनके केन्द्रों के बीच की दूरी 7 सेमी है।
य) एक साधारण मापनी की रचना कीजिए, जिसके द्वारा मीटर की दूरी पढ़ी जा सके जबकि 3 सेमी, 12 मीटर की दूरी प्रदर्शित करती है। मापनी का निरूपक भिन्न ज्ञात कीजिए। मापनी में 34 मीटर की दूरी अंकित कीजिए।

 खण्ड ग 

( स्मृति चित्रण )
इस प्रश्न के दो भाग क तथा ख हैं। दोनों ही भागों के चित्र बनाना अनिवार्य है।2 × 10 = 20 
क) निम्नलिखित में से किसी एक का स्मृति-चित्रण पेंसिल के माध्यम से बनाइये । चित्र की माप 15 सेमी से कम न हो ।
चित्र में निम्नलिखित बिन्दुओं पर ध्यान देंः
i) रेखा सौष्ठव                                         4   
ii) आकृति की अनुरूपता                        6
a) अमरूद पत्ती सहित or दो टमाटर
b) पपीता or  बैंगन।
 ख) निम्नलिखित में से किसी एक का स्मृति-चित्रण पेंसिल द्वारा कीजिए । चित्र 15 सेमी से कम न हो ।
चित्र में निम्नलिखित बिन्दुओं पर ध्यान दें:
i) रेखा सौष्ठव                                         4   
ii) आकृति की अनुरूपता                        6
a) गुलदस्ता or तोता
b) रैकेट एवं शटल कॉक or गोंद दानी।
******