Class 10 Hindi Model Paper 2023-24 – UP Board New Latest Model Question Paper 2024 session 2023-24 -UPMSP

Class 10 Hindi Model Paper 2024 – UP Board Newly Updated Based on Latest Syllabus Question Paper 2024 session 2023-24 -UPMSP- ऐसा ही आयेगा? 

कक्षा 10 हिंदी मॉडल पेपर 2024, Dear Students – As the academic session 2023-24 under UPMSP (Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad) approaches, we are pleased to present important updates for Class 10 students.

Class 10 Hindi Model Paper 2024 - UP Board Newly Updated Syllabus Question Paper 2024 session 2023-24 -UPMSP-

Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad Exam Paper 2024

Board Name UP Board [UPMSP]Session 2023-24
Class 10th [highschool]Subject Hindi 
Maximum Marks70Passing Marks33.33%
Download PDFClick HerePractical Internal Assessment 30 Marks

हाईस्कूल हिंदी प्रतिदर्श प्रश्नपत्र 2024     

समय : तीन घण्टे 15 मिनट ]                                                  [ पूर्णांक : 70

     निर्देश :

i)   सभी प्रश्न अनिवार्य हैं ।

ii)   इस प्रश्नपत्र के दो खण्ड खण्ड अ तथा खण्ड ब हैं।

iii)   खण्ड – अ में 1 अंक के 20 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं जिनके उत्तर ओ० एम० आर० उत्तर पत्रक पर देने हैं।

iv)   खण्ड – अ के प्रत्येक प्रश्न का निर्देश पढ़कर केवल प्रदत्त ओ० एम० आर० उत्तर पत्रक पर ही उत्तर दें।

ओ० एम० आर० उत्तर पत्रक पर उत्तर देने के पश्चात उसे नहीं काटें तथा इरेजर अथवा हाइटनर का प्रयोग न करें ।

(v)   प्रश्न के अंक उसके सम्मुख अंकित हैं।

vi)   खण्ड ब में  50 अंक के वर्णनात्मक प्रश्न हैं ।

vii)   खण्ड ब में सभी प्रश्नों के उत्तर एक साथ ही करें ।

viii)   प्रथम प्रश्न से आरम्भ कीजिए तथा अन्तिम प्रश्न तक करते जाइए जो प्रश्न न आता हो उस पर समय नष्ट न कीजिए ।

 

खण्ड – ‘अ’   बहुविकल्पीय ( वस्तुनिष्ठ ) प्रश्न    (20 अंक) 

  1. ‘ गुनाहों के देवता’ उपन्यास के रचयिता हैं:
    1. प्रेम चन्द
    2. रामचन्द्र शुक्ल
    3. धर्मवीर भारती
    4. रामधारी सिंह ‘दिनकर’
  2. सेवा सदन’ के लेखक हैं:
    1. प्रेमचन्द
    2. यशपाल
    3. जयशंकर प्रसाद
    4. अज्ञेय
  3. ‘कलम का सिपाही’ में किस साहित्यकार का जीवन परिचय है :
    1. जयशंकर प्रसाद
    2. प्रेमचन्द
    3. अमृतराय
    4. दिनकर
  4. ‘दीपदान’ एकांकी के लेखक हैं:
    1. रामकुमार वर्मा
    2. जैनेन्द्र
    3. विनोद रस्तोगी
    4. जयशंकर प्रसाद
  5. ‘आवारा मसीहा’ के रचनाकार हैं:
    1. अज्ञेय
    2. विष्णु प्रभाकर
    3. जैनेन्द्र
    4. महादेवी वर्मा
  6. ‘छायावाद’ की विशेषता है:
    1. डिंगल भाषा का प्रयोग
    2. शोषण का प्रयोग
    3. प्रकृति का मानवीकरण
    4. यथार्थ चित्रण
  7. साकेत ‘ महाकाव्य के रचयिता हैं:
    1. मैथिलीशरण गुप्त
    2. निराला
    3. जयशंकर प्रसाद
    4. हरिऔध
  8. ‘रीतिकाल’ को प्रवृत्ति है :
    1. श्रृंगार रस की प्रधानता
    2. युद्धों का सजीव वर्णन
    3. भक्ति रस की प्रधानता
    4. कल्पना का प्राचुर्य
  9. ‘भूषण’ किस काल के कवि हैं:
    1. वीरगाथा काल
    2. रीतिकाल
    3. भक्तिकाल
    4. आधुनिक काल
  10. एक प्रगतिवादी कवि हैं
    1. जयशंकर प्रसाद
    2. महादेवी वर्मा
    3. नागार्जुन
    4. अज्ञेय
  11. ‘सीस पर गंगा हँसे, भुजनि भुजंगा हँसे’- पंक्ति में प्रयुक्त रस है :
    1. हास्य
    2. करुण
    3. वीर
    4. शान्त
  12. दोहाका उल्टा छन्द होता है
    1. रोला
    2. सोरठा
    3. चौपाई
    4. बरवै
  13. चरण कमल बन्दौ हरिराई‘ – पंक्ति में अलंकार है :
    1. रूपक
    2. उपमा
    3. उत्प्रेक्षा
    4. यमक
  14. अपउपसर्ग जुड़कर बना शब्द है:
    1. सुपुत्र
    2. अपमान
    3. अधिकार
    4. अमर
  15. वः किस सर्वनाम शब्द का रूप है:
    1. तद् का
    2. युष्मद् का
    3. अस्मद् का
    4. पद् का
  16. तिरंगामें समास है:
    1. द्वन्द्व
    2. द्विगु
    3. अव्ययी भाव
    4. तत्पुरुष
  17. दूधशब्द का तत्सम रूप है :
    1. दुग्ध
    2. कपूत
    3. दही
    4. दधि
  18. निम्नलिखित वाक्यों में सरल वाक्य है:
    1. सोहन खाना खाता है।
    2. बाजार जाओ और कुछ फल लाओ।
    3. पढ़ोगे तो पास हो जाओगे।
    4. अध्यापक ने कहा कि कल अवकाश होगा।
  19. भाववाच्य में क्रिया होती है:
    1. द्विकर्मक
    2. सकर्मक
    3. प्रेरणार्थक
    4. अकर्मक, अन्य पुरुष, पुल्लिग, एकवचन
  20. विस्मयादिबोधक के पद-परिचय में बताया जाता है:
    1. भेद, लिंग, वचन, कारक का उल्लेख
    2. भेद, काल, वाच्य का उल्लेख
    3. भेद, एवं भाव का उल्लेख
    4. भेद, पुरुष, लिंग, भाव का उल्लेख

     

    खण्ड ‘ब’ (वर्णनात्मक प्रश्न)

  21. निम्नलिखित गद्यांश पर आधारित दिए गए तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

कुसंग का ज्वर सबसे भयानक होता है। यह केवल नौति और स‌वृत्ति का ही नाश नहीं करता,बल्कि बुद्धि का भी क्षय करता है। किसी युवा पुरुष को संगति यदि बुरी होगी, तो वह उसके पैरों पे धुंधी चक्की के समान होगी, जो उसे दिन-दिन अवनति के गड्ढे में गिराती जाएगी और यदि अच्छी होगी तो सहारा देने वाली बाहु के समान होगी, जो उसे निरन्तर उन्नति की ओर उठाती जाएगी।

  1. उपर्युक्त गद्यांश का सन्दर्भ लिखिए।
  2. रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।
  3. उपर्युक्त गद्यांश में युवा पुरुष की संगति के सम्बन्ध में लेखक ने क्या बताया है?

अथवा

पहले पहाड़ काटकर उसे खोखला कर दिया गया फिर उसमें सुन्दर भवन बना लिए गए, जहाँ खम्भों पर हमारी मूरतें विहँस उठीं। भीतर की समूची दीवारें और छतें रगड़ कर चिकनी कर ली गयीं और तब उनकी जमीन पर चित्रों की एक दुनिया ही बसा दी गयी। पहले पलस्तर लगाकर आचार्यों ने उन पर लहराती रेखाओं में चित्रों की काया सिरज दी, फिर उनके चेले कलावन्तों ने उनमें रंग भरकर प्राण फूंक दिए। फिर तो दीवारें उमंग उठीं, पहाड़ पुलकित हो उठे।

  1. उपर्युक्त गद्यांश का सन्दर्भ लिखिए।
  2. रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।
  3. पहाड़ों को किस प्रकार जीवन्त बनाया गया? गद्यांश के आधार पर स्पष्ट कीजिए।

22. निम्नांकित पद्यांश पर आधारित दिए गए तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

सुनि सुन्दर बैन सुधारस-साने, सयानी हैं जानकी जानी भली।

तिरछे करि नैन दै सैन तिन्हें समुझाइ कछू, मुसकाइ चली।।

तुलसी तेहि औसर सोहें सबै, अवलोकति लोचन-लाहू अली।

अनुराग-तड़ाग में भानु उदै, बिगसीं मनो मंजुल कंज कली।।

 

  1. उपर्युक्त पद्यांश का सन्दर्भ लिखिए।
  2. रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।
  3. ‘अनुराग-तड़ाग में भानु उदै’ पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?

अथवा

 

सच्चा प्रेम वही है जिसकी, तृप्ति आत्म-बलि पर हो निर्भर।

त्याग बिना निष्प्राण प्रेम है, करो प्रेम पर प्राण निछावर ।।

देश-प्रेम वह पुण्य-क्षेत्र है, अमल असीम त्याग से विलसित ।

आत्मा के विकास में जिसमें, मनुष्यता होती है विकसित ।।

 

  1. उपर्युक्त पद्यांश का सन्दर्भ लिखिए।
  2. रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।
  3. उपर्युक्त पद्यांश में कौन-सा रस है?

23. निम्नलिखित संस्कृत गद्यांशों में से किसी एक का सन्दर्भ सहित हिन्दी में अनुवाद कीजिए:

एषा नगरी भारतीयसंस्कृतेः संस्कृतभाषायाश्च केन्द्रस्थली अस्ति। इत एव संस्कृतवाङ्मयस्यसंस्कृतेश्च आलोकः सर्वत्र प्रसृतः। मुगलयुवराजः दाराशिकोहः अत्रागत्य भारतीय दर्शन-शास्त्राणाम् अध्ययनम् अकरोत्। स तेषां ज्ञानेन तथा प्रभावितः अभवत्, यत् तेन उपनिषदाम् अनुवादः पारसी-भाषायां कारितः।

अथवा

अस्माकं संस्कृतिः सदा गतिशीला वर्तते। मानवजीवनं संस्कर्तुम एषा यथासमयं नवां नवां विचारधारां स्वीकरोति, नवां शक्ति च प्राप्नोति ।

अत्र दुराग्रहः नास्ति, यत् युक्तियुक्त कल्याणकारि च तदत्र सहर्ष गृहीतं भवति।

24. निम्नलिखित में से किसी एक संस्कृत पद्यांश का सन्दर्भ सहित हिन्दी में अनुवाद कीजिए।

बन्धनं मरणं वापि जयो वापि पराजयः।

उभयत्र समो वीरः चीरभावो हि वीरता।।

अथवा

सार्थः प्रवसतो मित्रं भार्या मित्रं गृहे सतः।

आतुरस्य भिषक् मित्रं दानं मित्रं मरिष्यतः।।

25. अपने पठित खण्डकाव्य के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक का उत्तर लिखिए 

(क)(i) ‘मुक्तिदूत’ खण्डकाव्य के प्रथम सर्ग की कथावस्तु अपने शब्दों में लिखिए।’मुक्तिदूत’

(ii) खण्डकाव्य के नायक की चारित्रिक विशेषताएँ लिखिए।

(ख) (i) ‘ज्योति-जवाहर’ खण्डकाव्य के आधार पर उसके नायक का चरित्र-चित्रण कीजिए।

(ii)  ‘ज्योति-जवाहर’ खण्डकाव्य की कथावस्तु संक्षेप में अपने शब्दों में लिखिए।

(ग) (i) ‘मेवाड़ मुकुट’ खण्डकाव्य के आधार पर उसके नायक का चरित्र-चित्रण कीजिए।

(ii) ‘मेवाड़-मुकुट’ खण्डकाव्य के आधार पर द्वितीय सर्ग की कथावस्तु लिखिए।

(घ) (i) ‘कर्मवीर भरत’ खण्डकाव्य के आधार पर भरत की चारित्रिक विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

(ii) ‘कर्मवीर भरत’ खण्डकाव्य के षष्ट सर्ग की कथावस्तु अपने शब्दों में लिखिए।

(ङ) (i) ‘कर्ण’ खण्डकाव्य के पंचम सर्ग की कथावस्तु अपने शब्दों में लिखिए।

(ii) ‘कर्ण’ खण्डकाव्य के नायक का चरित्र-चित्रण कीजिए।

(च) (i) ‘तुमुल’ खण्डकाव्य के आधार पर काव्य के नायक का चरित्रांकन कोजिए।

(ii) ‘तुमुल’ खण्डकाव्य के नवम सर्ग की कथावस्तु अपने शब्दों में लिखिए। के लिए’ खण्डकाव्य के

प्रथम सर्ग का सारांश अपने शब्दों में लिखिए।

(छ) (i) ‘मातृभूमि के लिए’ खण्डकाव्य के मुख्य पात्र की चरित्रगत विशेषताओं का उल्लेख कोजिए।

(ज) (i) ‘अग्रपूजा’ खण्डकाव्य के आधार पर उसके नायक का चरित्र-चित्रण कीजिए।

(ii ) ‘अग्रपूजा’ खण्डकाव्य की कथावस्तु संक्षेप में लिखिए।

(झ) (i) ‘जय सुभाष’ खण्डकाव्य के चतुर्थ सर्ग की कथावस्तु अपने शब्दों में लिखिए।

(ii) ‘जय सुभाष’ खण्डकाव्य के आधार पर सुभाषचन्द्र बोस का चरित्र-चित्रण कीजिए।

26. (क) निम्नलिखित लेखकों में से किसी एक लेखक का जीवन-परिचय दीजिए एवं उनकी किसी एक रचना का नाम लिखिए :

  1. डॉ० राजेन्द्रप्रसाद
  2. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
  3. जयशंकर प्रसाद।

(ख) निम्नलिखित कवियों में से किसी एक कवि का जीवन-परिचय दीजिए तथा उनकी किसी एक रचना का नाम लिखिए :

  1. सूरदास
  2. बिहारी लाल
  3. मैथिलीशरण गुप्त।

 

27. अपनी पाठ्य-पुस्तक से कण्ठस्थ किया हुआ कोई एक श्लोक लिखिए, जो इस प्रश्न-पत्र में न आया हो।

28. अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को शुल्क-मुक्ति के लिए प्रार्थना पत्र लिखिए।

अथवा

नगर में हो रही अघोषित बिजली कटौती के लिए मुख्य अभियन्ता विद्युत निगम को शिकायती पत्र लिखिए।

29. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर संस्कृत में दीजिए :

  1. वाराणसी कस्याः भाषायाः केन्द्रम् अस्ति ?
  2. चन्द्रशेखरः कः आसीत्?
  3. भारतीय संस्कृतेः मूलं किम् अस्ति?
  4. पुरुराजः केन सह युद्धम् अकरोत्।

30.निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर निबन्ध लिखिए :

    1. स्वच्छ भारत अभियान
    2. विज्ञान वरदान या अभिशाप
    3. प्रदूषण की समस्या और समाधान
    4.  देश-प्रेम
    5. जनसंख्या वृद्धि की समस्या एवं समाधान।

#Class10HindiModelPaper2024 #UPBoardSyllabus2024 #HindiQuestionPaper2024 #Class10ModelPaper #UPMSP2023-24

#UPBoardUpdates #Class10HindiExam2024 #UPBoardNewSyllabus #HindiSamplePaper2024  #UPMSPExams2024