UP Board Class 10 Hindi Syllabus 2024- New Exam Pattern 2024 -अभी आयी नयी Update जुडे है नये टोपिक

UP Board Class 10 Hindi Syllabus 2024- New Exam Pattern 2024 -अभी आयी नयी Update जुडे है नये टोपिक

UP Board Class 10 Hindi Syllabus 2024

 

कक्षा-10  – विषय- हिन्दी  

खण्ड-अ

(बहुविकल्पीय प्रश्न)    पूर्णांक – 20

1.हिन्दी गद्य के विकास का संक्षिप्त परिचय (शुक्ल युग तथा शुक्लोत्तर युग)- 5×1=5

2.हिन्दी पद्य के विकास का संक्षिप्त परिचय (रीतिकाल एवं आधुनिककाल)- 5×1=5

3.काव्य सौन्दर्य के तत्व- (क) रस- हास्य एवं करुण रस (परिभाषा उदाहरण एवं पहचान)- 1×1=1

 (ख) अलंकार- (अर्थालंकार) उपमा, रूपक एवं उत्प्रेक्षा (लक्षण एवं उदाहरण)   – 1×1=1

(ग) छन्द- सोरठा एवं रोला (लक्षण एवं उदाहरण)   1×1=1

4. हिन्दी व्याकरण-    3×1=3

शब्द रचना के तत्व-

(क) उपसर्ग-अ, अन्, अ ,अप, अनु, उप ,सह ,निर ,अनि ,परि सु ,इत्यादि

(ख) समास –द्वंद, द्विगु , कर्मधारय , बहुब्रीहि

(ग) तद्भव, तत्सम शब्द एवं पर्यायवाची

5. संस्कृत व्याकरण-1×1=1

सर्वनाम-तद् युष्मद् ।

6.वाक्य का स्वरूप-  1×1=1

7.वाच्य प्रयोग और वाच्य परिवर्तन-   1×1=1

8.पद परिचय विकारी एवं अविकारी शब्द   -1×1=1

खण्ड- (वर्णनात्मक प्रश्न)   पूर्णांक – 50

1.  गद्य हेतु निर्धारित पाठ्यवस्तु से गद्यांश पर आधारित- 3×2=6

2. प्रश्न पद्य हेतु निर्धारित पाठ्यवस्तु से पद्यांश पर आधारित प्रश्न- 3×2=6

3.संस्कृत गद्यांश का संदर्भ सहित हिन्दी अनुवाद- 2+3=5

4.संस्कृत पद्यांश का संदर्भ सहित हिन्दी अनुवाद – 2+3=5

5.निर्धारित खण्डकाव्य से कथानक, चरित्र चित्रण एवं तथ्य आधारित प्रश्न- 3X1=3

6.(क) निर्धारित गद्य खण्ड के पाठ्यवस्तु से सम्बन्धित लेखकों का जीवन परिचय एवं उनकी प्रमुख रचना का नाम।- 3+2=5

(ख) निर्धारित पद्मखण्ड के पाठ्यवस्तु से सम्बन्धित कवियों का जीवन परिचय एवं प्रमुख रचना का नाम। – 3+2=5

7संस्कृत खण्ड के पाठ्यवस्तु से कण्ठस्थ एक श्लोक जो प्रश्नपत्र में न आया हो ।- 2×1=2

8.पत्र लेखन- 4×1=4

9 संस्कृत खण्ड के पाठ्यवस्तु पर आधारित प्रश्नों में से किन्हीं दो का संस्कृत में उत्तर – 1+1=2

10. निबन्ध रचना (वैज्ञानिक, सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, आर्थिक समस्याएं एवं जनसंख्या, स्वास्थ्य, शिक्षा,पर्यावरण एवं यातायात के नियमों पर आधारित विषय) – 7×1=7

शैक्षिक सत्र 2023-24 हेतु आन्तरिक मूल्यांकन   -पूर्णांक 30

निर्धारित पाठ्य वस्तु—

 (क) गद्य हेतु-

  • मित्रता – रामचंद्र शुक्ल
  • ममता- जयशंकर प्रसाद
  • भारतीय संस्कृति- राजेन्द्र प्रसाद
  • अजन्ता  – भगवत शरण उपाध्याय
  • क्या लिखूं  – पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी
  • ईर्ष्या तू न गयी मेरे मन से -रामधारी सिंह दिनकर
  • पानी में चन्दा और चांद पर आदमी- जय प्रकाश भारती

(ख) काव्य हेतु-

  • सूरदास- पद
  • तुलसीदास- धनुष भंग, वन पथ पर
  • रसखान- सवैये कवित्त
  • बिहारी लाल- भक्ति नीति
  • रामनरेश त्रिपाठी- स्वदेश प्रेम
  • मैथिलीशरण गुप्त- भारतमाता का मंदिर
  • महादेवी वर्मा- हिमालय से, वर्षा सुन्दरी के प्रति
  • सुमित्रानन्दन पंत- चीटी, चन्द्रलोक में प्रथम बार
  • माखन लाल चतुर्वेदी- पुष्प की अभिलाषा, जवानी
  • सुभद्रा कुमारी चौहान- झांसी की रानी की समाधि पर
  • अशोक बाजपेयी- भाषा एकमात्र अनन्त है, युवा जंगल
  • श्याम नारायण पाण्डेय- हल्दीघाटी
  •  केदार नाथ सिंह- नदी

(ग) संस्कृत हेतु-

  • वाराणसी,
  • देशभक्तः चन्द्रशेखर
  • भारतीया संस्कृति,
  • वीर: वीरेण पूज्यते ,
  • आरूणि श्वेतकेतु संवाद:
  • जीवन-सूत्राणि
  • प्रबुद्धोग्रामीणः
  • केन किं वर्धतेः
  • अन्योक्तिविलास:

खण्डकाव्य— (जिलेवार)  निर्धारित पाठ्य वस्तु-

1.मुक्तिदूत – प्रकाशक का नाम – अशोक कुमार अग्रवाल, 43, चाहचन्द रोड, प्रयागराज

अनुदानित जिले – आगरा, बस्ती, गाजीपुर फतेहपुर, बाराबंकी उन्नाव।

2 .ज्योति जवाहर – प्रकाशक का नाम -मोहन प्रकाशन, जवाहर नगर, कानपुर

अनुदानित जिले –कानपुर प्रतापगढ़ मिर्जापुर, ललितपुर रामपुर गोण्डा।

3.अग्रपूजा- प्रकाशक का नाम -हिन्दी भवन, 63 टैगोर नगर,प्रयागराज

अनुदानित जिले -प्रयागराज, आजमगढ़, मथुरा

4 मेवाड मुकुट-  प्रकाशक का नाम शंकर प्रकाशन, 8/98 आर्यनगर, कानपुर

अनुदानित जिले -बुलन्दशहर, देवरिया, बरेली, सुल्तानपुर, सीतापुर, बहराइच।

5. जय सुभाष- प्रकाशक का नाम -रोहिताश्व प्रकाशन, 368 मालती सदन , ऐशबाग, लखनऊ

अनुदानित जिले –लखनऊ, सहारनपुर, फैजाबाद, बांदा, झांसी, हरदोई।

 

6.मातृभूमि के

प्रकाशक का नाम -आधुनिक प्रकाशन गृह दारागंज, प्रयागराज

अनुदानित जिले –गोरखपुर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, मैनपुरी, मुजफ्फरनगर।

7. कर्ण- प्रकाशक का नाम -बुनियादी साहित्य मन्दिर, पटना-4

अनुदानित जिले –अलीगढ़, जौनपुर, बलिया, हमीरपुर एटा।

8.कर्मवीर भारत- प्रकाशक का नाम -हिन्दुस्तान बुक हाउस , अस्पताल रोड ,परेड, कानपुर

अनुदानित जिले –मेरठ, फर्रूखाबाद, पीलीभीत, रायबरेली ।

9.तुमुल प्रकाशक का नाम -इन्डियन प्रेस पब्लिकेशन प्रा० लि. 36. पन्ना लाल रोड, प्रयागराज

अनुदानित जिले –वाराणसी, इटावा, बिजनौर, जालौन, बदायूँ।

नोट :- उपर्युक्त के अतिरिक्त अन्य जिलों / नये सृजित जिलों में खण्ड काव्य पूर्व वर्षों की भांति यथावत पढाये जायेंगे।