UP Board Class-12 Drawing Model Paper 2025 PDF- कक्षा-12 चित्रकला मॉडल प्रश्नपत्र 2024-25- Exam Question Papers 2025 एकदम असली पेपर
Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad Exam Paper 2025 | |||
Board Name | UP Board [UPMSP] | Session | 2025 |
Class | 12th | Subject | Drawing |
Maximum Marks | 100 | Passing Marks | 33.33% |
Download PDF | Click Here | Practical | NO |
UP Board Class 12 Drawing Model Paper 2025
Time | 3 hrs. 15 minutes | Paper | New Model paper |
Masimum Marks | 100 Marks | Practical | NO |
140 334
2025
चित्रकला (आलेखन)
समय : तीन घण्टे 15 मिनट] [ पूर्णांक: 100
निर्देश :
(i) प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
(ii) तीनों खण्डों के प्रश्न अनिवार्य हैं। खण्ड (क) में वस्तुनिष्ठ प्रश्न, खण्ड (ख) में आलेखन और खण्ड (ग) में से किसी एक का चित्र बनाना है।
(iii) आलेखन में इकाइयों को कम-से-कम दो अथवा तीन आवृत्तियों में बनाइए । स्केच पेन का प्रयोग वर्जित है ।
(iv) खण्ड (ग) में से किसी एक का ही चित्र बनाना है। सभी के अंक समान हैं – वस्तु- चित्रण अथवा प्रकृति-चित्रण अथवा स्मृति-चित्रण अथवा प्राकृतिक दृश्य-चित्रण ।
(v) ड्राइंग शीट के ऊपरी दाहिने कोने पर अपना अनुक्रमांक अंकों तथा शब्दों में स्पष्ट लिखिए तथा कक्ष निरीक्षक से उस पर हस्ताक्षर भी कराइए ।
(vi) दिये गये पारदर्शी कागज (tracing paper) पर भी अपना अनुक्रमांक लिखिए और उसे उत्तर पत्र के साथ संलगन कीजिए।
खण्ड ‘क’ : वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Questions) 10 अंक
- निम्नलिखित प्रत्येक वस्तुनिष्ठ प्रश्न के चार विकल्पों में से एक सही उत्तर चुनिए और उत्तर-पुस्तिका में क्रमानुसार स्पष्ट लिखिए –
(i) सर्वोत्तम रंग संगति कौन-सी है?
(अ) सहयोगी रंग संगति (ब) विरोधी रंग संगति
(स) समान रंगों की संगति (द) एकाकी रंग संगति।
(ii) चारकोल क्या है?
(अ) ग्रेफाइट (ब) लाल रंग (स) तैल रंग (द) इनमें से कोई नहीं।
(iii) कौन-से नम्बर की पेंसिल गहरी चलती है?
(अ) B (ब) HB (स) H2 (द) 2B।
(iv) निम्नलिखित में से कौन-सा रंग इन्द्रधनुष में नहीं है?
(अ) नीला (ब) भूरा (स) बैंगनी (द) नारंगी।
(v) मोनो कलर योजना किसे कहते हैं?
(अ) प्राकृतिक रंग योजना (ब) एक रंग योजना
(स) दो रंग योजना (द) तीन रंग योजना।
(vi) भारत में प्रागैतिहासिक चित्र गुफा कहाँ पायी जाती है?
(अ) भीमबेटका (ब) मिर्जापुर (स) आजमगढ़ (द) रायगढ़।
(vii) ‘वालीं’ भित्तिचित्र कला किस राज्य से सम्बन्धित है?
(अ) महाराष्ट्र (ब) मध्य प्रदेश (स) बिहार (द) गोआ।
(viii) काँगड़ा किस चित्रकार की शैली है?
(अ) मुगल चित्रकला (ब) पहाड़ी चित्रकला
(स) राजस्थानी चित्रकला (द) दक्खिन चित्रकला।
(ix) किस भारतीय चित्रकार ने सर्वप्रथम लोककला को आधुनिक रूप दिया?
(अ) नन्दलाल बोस (ब) राजा रवि वर्मा
(स) जामिनी राय (द) रवीन्द्रनाथ टैगोर।
(x) मध्यकालीन चित्रकला पाल चित्रशैली के मुख्य विषय किस धर्म पर आधारित हैं?
(अ) बौद्ध (ब) जैन (स) वैष्णव (द) मुगल।
खण्ड ‘ख’ : आलेखन (Design) (अनिवार्य) 60 अंक
- 20 सेमी व्यास वाले वृत्त में सुन्दर अन्तःविभाजन के साथ एक सुन्दर आलंकारिक आलेखन की रचना कीजिए। आलेखन फर्श के केन्द्र के लिए उपयुक्त हो। आलेखन की रंग योजना आकर्षक एवं मोहक हो।
अथवा
20×15 सेमी के आयत में कालीन के लिए उपयुक्त एक सुन्दर आलेखन का चित्रण कीजिए। जिसमें किसी भारतीय पुष्प, कलियों और पत्तियों का सुन्दर संयोजन हो। आलेखन में हाथी का भी सुन्दर संयोजन होना चाहिए तथा रेखांकन लयबद्ध होना चाहिए।
निम्नलिखित बिन्दुओं पर विशेष ध्यान दीजिए-
(क) इकाइयों की मौलिकता एवं पुनरावृत्ति। 12
(ख) लयात्मक रेखांकन । 12
(ग) उत्तम संगति एवं रंग योजना। 24
(घ) सामान्य प्रभाव एवं आकर्षण। 12
खण्ड ‘ग’ : किसी एक का चित्र बनाना है।
वस्तु-चित्रण (Object Drawing) 30 अंक
- हैण्डमेड पेपर, कार्टिज अथवा पेस्टल कागज पर अपने सम्मुख रखी हुई वस्तुओं के समूह का चित्रण कीजिए तथा इसे पोस्टर रंग, जल रंग, पेस्टल रंग, ऑयल पेस्टल अथवा कलर पेन्सिल से बनाइये। चित्र 20 सेमी से छोटा न हो। वस्तु-समूह के साथ पृष्ठभूमि के अन्तर्गत वस्त्र विन्यास (Drapery) तथा अग्रभूमि का उचित चित्रण कीजिए। वस्तुओं के समूह का चित्रण करते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखिए-
(क) वस्तुओं का उचित आकार तथा उनका उचित अनुपात। 10
(ख) वस्तुओं के वास्तविक रंग की समीपता को ध्यान में रखते हुए सही छाया,
प्रकाश एवं प्रतिच्छाया का अंकन। 15
(ग) वस्तु संयोजन। 05
अथवा
प्रकृति-चित्रण (Nature Drawing 30 अंक
दिये गये ड्राइंग कागज पर आपके सामने रखे हुए पुष्प-पौधे में से कम-से-कम एक पुष्प, एक कली और चार-पाँच पत्तियाँ एवं पुष्प टहनी का प्राकृतिक चित्रण इस प्रकार करें कि उसमें टहनियों के निकास कोण, रंग और रेशे उचित ढंग से चित्रित हुए दिखाई दें। चित्र को जल रंगों द्वारा पूर्ण कीजिए। प्रकृति चित्रण स्मृति से न बनायें। चित्र का आकार 20 सेमी से कम ना हो। पुष्प की ताजगी एवं रंग और पत्तियों के रंग चित्र में प्राकृतिक रूप से दिखाने का प्रयास कीजिए।
निम्नलिखित बिन्दुओं को ध्यान में रखिए-
(क) पौधे का उचित आकार एवं प्राकृतिक रूप विन्यास। 10
(ख) पारदर्शी एवं आकर्षक रंग योजना। 15
(ग) प्राकृतिक सौष्ठव एवं निकास कोण। 05
अथवा
स्मृति-चित्रण (Memory Drawing) 30 अंक
दिये गये ड्राइंग शीट पर निम्नलिखित में से किसी एक का छाया, प्रकाश तथा प्रतिच्छायायुक्त चित्र पेन्सिल अथवा चारकोल से बनाइये। चित्र की माप लगभग 15 सेमी हो-
(i) अमरूद (दो पत्तियों सहित)
(ii) लालटेन (तेल का लैम्प)
(iii) हॉकी व बॉल
(iv) नाचता हुआ मोर
अथवा
प्राकृतिक दृश्य-चित्रण (Landscape Drawing) 30 अंक
दिये गये ड्राइंग शीट पर 1 सेमी का बार्डर छोड़कर निम्नलिखित में से किसी एक का दृश्य-चित्रण तैयार कीजिए।
चित्रांकन का माध्यम जल रंग, पोस्टर रंग अथवा अन्य कोई माध्यम हो सकता है। दृश्य-चित्र में मानव आकृति को उचित स्थान पर संयोजित करें-
(i) गाँव के किनारे तालाब का एक दृश्य चित्रित कीजिए। तालाब में वृक्षों का प्रतिबिम्ब दिखाई दे रहा हो।
(ii) प्रातःकालीन नदी किनारे पहाड़ी ग्रामीण दृश्य चित्रित कीजिए।
(iii) किसी विद्यालय का क्रीड़ास्थल जहाँ छात्र क्रिकेट खेल रहे हों।
(iv) बर्फ से ढकी पहाड़ियों का दृश्य चित्र।
चित्रांकन करते समय निम्नलिखित बातों पर विशेष ध्यान दीजिए-
(क) सही दृश्यांकन एवं परिप्रेक्ष्य 10
(ख) उपयुक्त संयोजन 05
(ग) सुसंगत रंगों का चयन एवं प्रयोग 10
(घ) वातावरण का सही चित्रांकन। 05
Disclaimer
The material given in this video is for educational purposes only. This is a model question paper. This sample paper or model paper is based on the new pattern of up board exam and is being given for practice. The purpose of giving this question paper is not to make students cheat. Students should practice their exam based on this pattern. It is not being claimed in this model paper that this will come in your exam exactly. This is not a leaked paper or a viral paper. The purpose of this question paper is to explain the pattern of the exam to the candidates. If the presented paper comes in the same form in this year’s board exam or related exam or if more number of questions from it come, then it will be considered a mere coincidence. The creator of this video are not responsible for any consequences arising from the use of the information given here. Viewers are also advised to verify the information and refer to official sources for the most accurate and latest exam material.
– model paper.info