UP Board Class 9 Hindi Model Paper 2025 PDF- कक्षा 9 हिंदी मॉडल प्रश्नपत्र 2024-25- Hindi & English Medium Exam Question Papers 2024

UP Board Class 9 Hindi  Model Paper 2025 PDF- कक्षा 9 हिंदी मॉडल प्रश्नपत्र 2024-25- Hindi & English Medium Exam Question Papers 2024

 UP Board Class 9 Hindi Model Paper 2024 PDF

if you are completed UP Board Class 9 Syllabus 2025 of Hindi ? Subject  English and Hindi Medium Then now is the time to solve the class 9 Hindi Question paper. Dear Students! Here the direct link to download PDF of class 9th Hindi Blueprint is ready for you and your close friends so pleas share this post abroad.

UPMSP यूपी बोर्ड कक्षा 9वीं हिंदी मॉडल पेपर 2025: UPMSP  यूपी बोर्ड द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2023-2024 के लिए नमूना पत्रों का जारी होना एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक विकास को दर्शाता है छात्रों के लिए नहीं अपनी 9वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए तैयार हो रहे हैं। ये सैंपल पेपर अमूल्य संसाधन हैं जो छात्रों को परीक्षा प्रारूप और वास्तविक बोर्ड परीक्षाओं में आने वाले प्रश्नों के प्रकार की स्पष्ट समझ देते हैं।

UP Board Class 9 Hindi Model Paper 2024 PDF- कक्षा 9 हिंदी मॉडल प्रश्नपत्र 2023-24- Hindi & English Medium Exam Question Papers 2024

Exam Pattern and About to This Question Paper

Time3 hrs. 15 minutesPaper Only Paper (One Paper)
Masimum Marks 70 MarksInternal Assesment30 Marks

Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad Exam Paper 2025

Board Name UP Board [UPMSP]Session 2024-25
Class 9thSubjectAll Subject Hindi English
Maximum Marks70Passing Marks33.33%
Download PDFBy Above LinksPractical 30 Marks Internal Assesment

All Papers Subjects Namewise- Class IX Hindi, English, Social Sciece, Maths, Drawing, Sanskrit, Science , Hindi Question Paper Session- 2023-24, Model Sample Question Paper. UPMSP Model Sample Question Exam Paper 2024.


मॉडल पेपर- वार्षिक परीक्षा 

हिन्दी (कक्षा-9)

समयः 3 घण्टे 15 मिनट                    (केवल प्रश्न-पत्र)                       पूर्णांकः 70
नोट-(i) प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
(ii) प्रश्न-पत्र दो खण्डों में विभाजित है-खण्ड ’अ’ व खण्ड ’ब’।
(iii) खण्ड ’अ’ में 20 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न दिए गए हैं।
(iv) खण्ड ’ब’ में 50 अंक के वर्णनात्मक प्रश्न दिए गए हैं। प्रत्येक     प्रश्न के सम्मुख निर्धारित अंक अंकित है।
खण्ड ‘अ’ – बहुविकल्पीय प्रश्न
1- भारतेन्दु युग के निबन्धकार है- 1
(क) बालकृष्ण भट्ट
(ख) बाबू गुलाबराय
(ग) श्यामसुन्दर दास
(घ) रामचन्द्र शुक्ल
2- ‘गोदान’ किस विधा की रचना है? 1
(क) कहानी
(ख) उपन्यास
(ग) निबन्ध
(घ) नाटक
3- सेठ गोविन्द दास द्वारा रचित ’व्यवहार’ एकांकी में- 1
(क) कुल पाँच पात्र हैं
(ख) कुल चार पात्र हैं
(ग) कुल बारह पात्र हैं
(घ) कुल दस पात्र हैं
4- भारतेन्दु के पूर्व हिन्दी गद्य के प्रमुख लेखक थे- 1
(क) राधाकृष्ण दास
(ख) राजा शिवप्रसाद ‘सितारेहिन्द’
(ग) बालमुकुन्द गुप्त
(घ) प्रतापनारायण मिश्र
5- आदिकाल को अन्य किस नाम से जाना जाता है? 1
(क) भक्तिकाल
(ख) पूर्व मध्यकाल
(ग) निबन्ध
(घ) नाटक
6- पृथ्वीराज रासो’ किसकी रचना है? 1
(क) नरपति नाल्ह
(ख) चन्द्रबरदाई
(ग) दलपति विजय
(घ) विद्यापति
7- सगुणोपासना की दूसरी शाखा कहलाती है- 1
(क) सूफी काव्य धारा
(ख) कृष्णाश्रयी शाखा
(ग) ज्ञानाश्रयी शाखा
(घ) प्रेमाश्रयी शाखा
8- साखी, सबंद, रमैनी किसकी रचना है? 1
(क) धर्मदास
(ख) कबीरदास
(ग) सुन्दरदास
(घ) मलूकदास
9- “देखि रूप लोचन ललचाने। हरषे जनु निज निधि पहिचाने।“ में निम्नलिखित रस है-1
(क) श्रृंगार रस
(ख) वीर रस
(ग) शान्त रस
(घ) करुण रस
10- बंदऊँ गुरु-पद पद्म परागा। सुरुचि सुबास सरस अनुरागा।।’
के प्रत्येक चरण में कितनी मात्राएँ है? बताइए-   1
(क) ग्यारह मात्राएँ
(ख) सोलह मात्राएँ
(ग) बीस मात्राएँ
(घ) तेरह मात्राएँ
11- ‘तरनि तनूजा तट तमाल-तरुवर बहु छाए।’ में अलंकार है-   1
(क) उपमा अलंकार
(ख) अनुप्रास अलंकार
(ग) श्लेष अलंकार
(घ) रूपक अलंकार
12- यथाशक्ति’ का समास-विग्रह है-    1
(क) शक्ति $ अनुसार
(ख) यथ $ शक्त
(ग) यथा $ शक्ति
(घ) यथ $ नुसार
13- माता-पिता, दिन-रात आदि के बीच किस विराम चिह्न का प्रयोग हुआ है?     1
(क) समतासूचक
(ख) योजक
(ग) संक्षेप चिन्ह
(घ) अल्पविराम
14- ‘घोटक’ शब्द का तद्भव बताइए-   1
(क) घड़ा
(ख) घट
(ग) घोड़ा
(घ) घर
15- ’ऋजु’ का विलोम है- 1
(क) कुटिल
(ख) ज्ञान
(ग) ज्ञानी
(घ) तेज
16- कमल, राजीव, जलज, नलिन आदि कहलाते हैं- 1
(क) विलोम
(ख) पर्यायवाची
(ग) उपसर्ग
(घ) प्रत्यय
17- महाशयः का सन्धि-विच्छेद बताइए- 1
(क) महान आशयः
(ख) महा आशयः
(ग) महा शय
(घ) महा आलयः
18- ’रामः’ रूप है ’राम’ का- 1
(क) सप्तमी विभक्ति, द्विवचन
(ख) तृतीया विभक्ति, बहुवचन
(ग) तृतीया विभक्ति, एकवचन
(घ) तृतीया विभक्ति, द्विवचन
19- ’गच्छन्ति’ रूप है ’गम’ धातु का- 1
(क) तृट् लकार, मध्यम पुरुष, एकवचन
(ग) सृट् लकार, उत्तम पुरुष, एकवचन
(ख) लट् लकार प्रथम पुरुष, बहुवचन
(घ) लृङ् लकार, प्रथम पुरुष, बहुवचन
20- ’कृ’ धातु विधिलिङ् लकार, मध्यम पुरुष, द्विवचन का रूप बताइए-1
(क) करोतु
(ख) कुर्यातम्
(ग) कुरुत
(घ) अकरोत्
खण्ड ‘ब’ – वर्णनात्मक 
21. निम्नलिखित गद्यांश पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए- 3×2=6
(क) मोटर चली गयी। बूढ़ा कई मिनट तक मूर्ति की भाँति निश्चल खड़ा रहा। संसार में ऐसे मनुष्य भी होते, जो अपने आमोद-प्रमोद के आगे किसी की जान को भी परवाह नहीं करते, शायद इसका उसे अब भी विश्वास न आता था। सभ्य संसार इतना निर्मम, इतना कठोर है, इसका ऐसा मर्मभेदी अनुभव अब तक न हुआ था, वह उन पुराने जमाने के जीवों में था, जो लगी हुई आग को बुझाने, मुर्दे को कन्धा देने, किसी के छप्पर को उठाने और किसी कलह को शान्त करने के लिए सदैव तैयार रहते थे।
(i) भगत को किस बात पर विश्वास नहीं हो रहा था?
(ii) भगत के अनुसार सभ्य संसार कैसा है?
(iii) पुराने जमाने के जीवों का व्यवहार कैसा था?
अथवा
(ख) दुनिया में दो अमोघ शक्तियाँ है- शब्द और कृति। इसमें कोई शक नहीं कि ’शब्दों’ ने सारी पृथ्वी को हिला दिया है। किन्तु अन्तिम शक्ति तो ’कृति’ की है। महात्मा जी ने इन दोनों शक्तियों में से अधिक श्रेष्ठ उपासना की है। कस्तूरबा ने इन दोनों शक्तियों में से अधिक श्रेष्ठ शक्ति कृति की नम्रता के साथ उपासना करके सन्तोष माना और जीवनासिद्धि प्राप्त की।
(i) ’शब्द और कृति से लेखक का क्या तात्पर्य है?
(ii) गांधीजी ने किसकी उपासना की?
(iii) कस्तूरबा कैसी महिला थीं?
22. निम्नलिखित पद्यांश पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-         3×2=6
(क) प्रभु जी तुम चन्दन हम पानी। जाकी अंग-अंग बास समानी।।
    प्रभु जी तुम घन बन हम मोरा। जैसे चितवत चंद चकोरा।।
    प्रभु जी तुम दीपक हम बाती। जाको जोति बरै दिन राती।।
    प्रभु जी तुम मोती हम धागा। जैसे सोनहि मिलत सोहागा।।
    प्रभु जी तुम स्वामी हम दासा ।। ऐसी भक्ति करै रैदासा।।
(i) राती, सोनहि, मोती शब्द के तत्सम रूप लिखिए।
(ii) ’जैसे चितवत चंद चकोरा’ में कौन-सा अलंकार है?
(iii) ’जाकी जोति बरै दिन राती’ का आशय स्पष्ट कीजिए।
    अथवा
(ख)  निकला पहिला अरबिन्द आज,
देखता अनिन्द्य रहस्य-साज,
सौरभ-वसना समीर बहती,
कानों में प्राणों की कहती,
गोमती क्षोण-कटि नटी नवल,
नृत्य पर-मधुर आवेश-चपल ।
    (i) उपर्युक्त पद्यांश का सन्दर्भ अथवा शीर्षक तथा कवि का नाम लिखिए।
    (ii) कवि द्वारा नवयौवना नर्तकी की संज्ञा किसे दी गई है?
    (iii) कमल, पवन शब्दों के दो-दो पर्यायवाची लिखिए।
23. (क) निम्नलिखित संस्कृत-गद्यांशों में से किसी एक का संदर्भ सहित हिन्दी अनुवाद अपने       शब्दों में कीजिए-      3×1=4
       (i) अनन्तरं श्रीकृष्णः गोपालैः सह वनं गत्वा गाः चारयति, तत्र च वेणु वादयति, अनेन सर्वाः गावः गोपालाच सर्वाणि कार्यणि विहाय तस्य वेणुवादनं शृण्वन्ति। महाकविः व्यासः संस्कृ तभाषायां, भक्तकविः सूरदासः हिन्दी भाषायां तस्य बाललीलायाः     अतिसुन्दरं वर्णनम् अकरोत्।
अथवा
(ii) विश्वविश्रुतः स्वामी विवेकानन्दः अस्यैव महाभागस्य शिष्यः आसीत्। तेन न केवलं भारतवर्षे अपितु पाश्चात्यदेशेष्वपि व्यापकस्य मानवधर्मस्य डिण्डिमघोषः कृतः। तेन अन्यैश्च शिष्यैः जनानां कल्याणार्थं स स्थने-स्थाने रामकृष्णसेवाश्रमाः स्थापिताः।    ईश्वरानुभवः दुःखितानां जनानां सेवया पुष्यति, इति रामकृष्णस्य महान् सन्देशः।
(ख) निम्नलिखित संस्कृत-पद्यांशों में से किसी एक का संदर्भ सहित हिन्दी-अनुवाद    कीजिए-
  (i) बुद्धिमान् नीतिमान् वाग्मी श्रीमाच्छत्रुनिवर्हणः।
विपुलांसो महाबाहुः कम्बुग्रीवो महाहनुः।।
अथवा
  (ii) मनसि वचासि काये पुण्यपीयूषपूर्णा-
स्त्रिभुवनमुपकार श्रेणिभिः प्रीणयन्तः।
परगुण-परमाणून् पर्वतीकृत्य नित्यं,
निजहृदि विकसन्तः सन्ति सन्तः कियन्तः ।।          3×1=4
24. ’दीपदान’ एकांकी अथवा ’लक्ष्मी का स्वागत’ एकांकी के कथा संगठन पर अपने विचार प्रकट कीजिए।                             5
अथवा
लक्ष्मी का स्वागत’ एकांकी के प्रमुख पात्र का चरित्र-चित्रण कीजिए।’
25. (क) निम्नलिखित लेखकों में से किसी एक का जीवन-परिचय देते हुए उनकी किन्हीं दो       रचनाओं के नाम लिखिए-             3$1=4
(i) प्रेमचन्द
(ii) महादेवी वर्मा
(iii) रवीन्द्रनाथ टैगोर
(ख) निम्नलिखित कवियों में से किसी एक का जीवन-परिचय देते हुए उनकी किन्हीं दो रचनाओं का उल्लेख कीजिए-     3$1=4
(i) मैथिलीशरण गुप्त
(ii) कबीरदास
(iii) संत रैदास
26. अपनी पाठ्य-पुस्तक से कण्ठस्थ किया हुआ कोई एक श्लोक लिखिए जो इस प्रश्न-पत्र में न आया हो।      2
27. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर संस्कृत में दीजिए-      2$2=4
(i) क्रोध केन जयेत?
(ii) रामः कस्मिन् वंशे उत्पन्नः आसीत?
(iii) विनयः कस्मात् उद्भवति ?
(iv) स्वामी विवेकानन्दः कस्य शिष्यः आसीत् ?
28. निम्नलिखित मुहावरे एवं लाकोक्तियों में से किसी एक का अर्थ बताते हुए वाक्य-प्रयोग कीजिए-     1$1=2
(i) दिन में तारे नजर आना।
(ii) ईद का चाँद होना।
(iii) तूती बोलना।
(iv) अन्धे की लकड़ी होना।
29. निम्नलिखित में से किन्हीं दो वाक्यों का संस्कृत में अनुवाद कीजिए-     2$2=4
(i) तुम अपना कार्य शीघ्र करो।
(ii) चुपचाप बैठो।
(iii) आज मेरे विद्यालय में उत्सव होगा।
(iv) यह मेरा घर है।
(v) गाँधी जी राष्ट्रपिता थे।
30. शुल्क-मुक्ति हेतु अपने प्रधानाचार्य को एक पत्र लिखिए।     5
अथवा
अपने प्रधानाचार्य को सम्बोधित करते हुए एक प्रार्थना-पत्र लिखिए जिसमें अस्वस्थ होने के कारण एक दिन का आकस्मिक अवकाश माँगा गया हो।

Post Overview

Post NameUP Board Class 9th Subject- Hindi Model Question Paper 2024 
Class9th
SubjectHindi (हिंदी)
TopicModel Paper (Question/Sample Paper)
BoardUPMSP
StateUttar Pradesh
Session2023-24
Downloadable FilePDF File Download
Download All 9th Paper Direct LinkClick Here
Join TelegramClick Here
Join Whatsapp ChannelClick Here
Follow Facebook PageClick Here
Other Class Links