Class 12 Home Science HS Model Paper 2025 – कक्षा 12 गृह विज्ञान HS मॉडल पेपर 2025 UP Board Newly Updated Syllabus Question Paper 2025 session 2024-25 -UPMSP- Based on New pattern of Up Board
कक्षा 12 गृह विज्ञान मॉडल पेपर HS 2025, Dear Students – As the academic session 2024-25 under UPMSP (Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad) approaches, we are pleased to present important updates for Class 12 students.
Class 12 Home Science Model Question Paper 2025 | |||
Subject | Home Science | Board | UP Board (UPMSP) |
Class | 12th (Intermediate) | Download PDF | Click Here |
यूपी बोर्ड कक्षा 12, 2024-25 Home Science PDF download :-
हेलो फ्रेंड्स अगर आप भी क्लास ट्वेल्थ में पढ़ रहे हैं और अपनी परीक्षा की तैयारी के लिए मॉडल पेपर ढूंढ रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं क्योंकि इस पोस्ट में आज आपको हम गृह विज्ञान का मॉडल पेपर जो की बोर्ड के पाठ्यक्रम के आधार पर बना है उसका पीडीएफ उपलब्ध कराने जा रहे हैं ये आपकी परीक्षा की तैयारी में बहुत ही ज्यादा मदद करने वाला है।
साथ ही अगर आप अपनी परीक्षा की तैयारी के लिए अन्य विषयों के मॉडल पेपर 2025 ढूंढ रहे हैं तो उन सब का पीडीएफ आपको हमारी वेबसाइट पर मिल जाएगा । इसके अलावा आपको हमारी वेबसाइट पर कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के सभी विषयों के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर , क्वेश्चन बैंक सॉल्यूशन , मॉडल पेपर पीडीएफ फॉर्म में मिल जाएगा , ये पूरी तरह से बोर्ड द्वारा आधारित पाठ्यक्रम पर है जो आपको परीक्षा की तैयारी में भरपूर सहयोग करने वाला है आप उसे हमारी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं ।
Class 12 Home Science Model Paper 2025
समय | 3:15 hr. | पूर्णांक | 100 |
प्रक्टिकल | 30 | पासिंग मार्क | 33.33% |
वार्षिक परीक्षा
गृह विज्ञान
(केवल बालिकाओं के लिए)
(कक्षा 12)
समय : 3 घण्टे 15 मिनट (केवल प्रश्न-पत्र) पूर्णांक : 70
नोट : प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
निर्देश : (i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(ii) प्रश्न संख्या-1 से 4 बहुविकल्पीय हैं। प्रश्न संख्या – 5
से 10 अतिलघु उत्तरीय हैं, जिनका उत्तर 25 शब्दों में, प्रश्न संख्या – 11 से 15 लघु उत्तरीय हैं, जिनका उत्तर 50 शब्दों में तथा प्रश्न संख्या-16 से 18 विस्तृत उत्तरीय हैं, जिनका उत्तर 100 शब्दों में दीजिए।
(iii) सभी प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं।
बहुविकल्पीय प्रश्न
- (i) कार्य व्यक्ति को प्रदान करता है-
(क) पहचान
(ख) नाम
(ग) सन्तोष
(घ) इनमें से सभी
(ii) निम्नलिखित में से तरल आहार कौन-सा है?
(क) नींबू पानी
(ख) घुटी दाल
(ग) सूजी की खीर
(घ) केला
(iii) रतौंधी नामक रोग किसकी कमी से होता है?
(क) विटामिन ‘ए’
(ख) विटामिन ‘सी’
(ग) विटामिन ‘के’
(घ) विटामिन ‘बी
(iv) प्रोटीन का उच्च स्तर प्राप्त होता है-
(क) आलू में
(ख) दूध में
(ग) दालों में
(घ) सेब में
(v) प्राचीन भारत में निम्न में से किन खाद्य-पदार्थों को संसाधित किया जाता था?
(क) अचार
(ख) मुरब्बा
(ग) पापड़
(घ) इनमें से सभी
- (i) लगभग एक वर्ष का बच्चा किस पर निर्भर करता है?
(क) अपनी माँ पर
(ख) भाई-बहन पर
(ग) अध्यापक पर
(घ) अपने दादा-दादी पर
(ii) समाज की मूल इकाई होती है-
(क) परिवार
(ख) समाज
(ग) राष्ट्र
(घ) व्यक्ति
(iii) निम्न में कौन-सा बाल गृह नहीं है?
(क) प्रेक्षण गृह
(ख) बाल मनोरंजन केन्द्र
(ग) विशेष गृह
(घ) किशोर गृह
(iv) निम्न में से कौन-सा रंग प्राथमिक नहीं है?
(क) लाल
(ख) हरा
(ग) पीला
(घ) नीला
(v) फैशन चक्र कितने स्तरों में गति करता है?
(क) चार
(ख) पाँच
(ग) छः
(घ) सात
- (i) फैशन फैड्स का अर्थ है-
(क) अस्थायी फैशन
(ख) चलित फैशन
(ग) चिरकालिक फैशन
(घ) इनमें से कोई नहीं
(ii) वस्त्रों की नियमित धुलाई से क्या लाभ है?
(क) वस्त्र साफ-सुथरे रहते हैं
(ख) वस्त्रों की दुर्गन्ध दूर हो जाती है
(ग) व्यक्तिगत स्वास्थ्य में सहायता मिलती है
(घ) इनमें से सभी
(iii) होटल एवं रेस्टोरेन्ट में सबसे अधिक महत्त्व दिया जाता है-
(क) स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर
(ख) सौन्दर्य बोध एवं विशेष सज्जा पर
(ग) विसंक्रमण एवं सज्जा पर
(घ) इनमें से कोई नहीं
(iv) कौन-सा अतिथि चक्र का हिस्सा नहीं है?
(क) आगमन
(ख) मनोरंजन
(ग) कमरे का आधिपत्य
(घ) प्रस्थान
(v) उपभोक्ता है-
(क) वस्तुएँ व सेवाएँ खरीदने वाला
(ख) वस्तुएँ व सेवाएँ बेचने वाला
(ग) जानकारी देने वाला
(घ) इनमें से कोई नहीं
- (i) एफ०पी०ओ० का पूरा रूप है-
(क) फ्रूट प्रोडक्ट ऑर्डर
(ख) फूड प्रोडक्ट ऑर्डर
(ग) फ्रूट प्रिवेंशन ऑर्डर
(घ) इनमें से कोई नहीं
(ii) संचार से लाभ है-
(क) ग्रामीण विकास
(ख) अनौपचारिक शिक्षा
(ग) विभिन्न योजनाओं के व्यापक प्रसार
(घ) उपर्युक्त सभी
(iii) जनसम्पर्क के प्रकार्य हैं-
(क) प्रचार करना
(ख) सम्बन्ध बनाना
(ग) जनसम्पर्क नीति
(घ) इनमें से सभी
(iv) जनसम्पर्क के सात सिद्धान्त किसने बनाए?
(क) चार्ल्स विलियम
(ख) आर्थर डब्ल्यू पेज
(ग) निकोलस ड्यूक
(घ) इनमें से कोई नहीं
(v) सिल्क के कपड़े का गुण है-
(क) पतला
(ख) मुलायम
(ग) चमकदार
(घ) इनमें से सभी
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
- (क) नौकरी से क्या अभिप्राय है?
(ख) पोषण को परिभाषित कीजिए।
- (क) जनस्वास्थ्य पोषण से आप क्या समझती हैं?
(ख) प्राचीन विधि से खाद्य-संरक्षण के चार उदाहरण दीजिए।
- (क) संदूषण एवं अपमिश्रण में अन्तर बताइए।
(ख) मॉण्टेसरी स्कूल किसे कहते हैं?
- (क) प्रेक्षण गृह से आप क्या समझती हैं?
(ख) परिधान रचना में कला के किन तीन तत्त्वों का प्रयोग होता है?
- (क) अस्पतालों में वस्त्रों की धुलाई में किस बात का विशेष ध्यान रखा जाता है?
(ख) विकास संचार की मुख्य विधियाँ कौन-कौन सी हैं?
- (क) कार्य का अर्थ स्पष्ट कीजिए?
(ख) विकास संचार की कोई दो विशेषताएँ बताइए ?
लघु उत्तरीय प्रश्न
- नौकरी और जीविका में भेद या अन्तर स्पष्ट कीजिए।
- भारत में पोषण सम्बन्धी विभिन्न समस्याओं का उल्लेख कीजिए।
- प्रारम्भिक बाल्यावस्था की मुख्य विशेषताएँ क्या होती हैं? किन्हीं चार के बारे में लिखिए।
- होटल के प्रमुख कार्यालय फ्रण्ट ऑफिस का क्या महत्त्व है?
- ‘संचार’ का महत्त्व स्पष्ट कीजिए।
विस्तृत उत्तरीय प्रश्न
- खाद्य गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा के महत्त्व का विवरण प्रस्तुत कीजिए।
अथवा “प्रारम्भिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा” की मूल संकल्पनाओं का वर्णन कीजिए।
- कार्य-जीवन को उत्तम बनाने या सुधारने के लिए कौन-कौन से सुझाव या
उपाय उपयोगी माने जाते हैं?
अथवा फैशन के प्रमुख विकास की रूपरेखा दीजिए।
- गृह-व्यवस्था विभाग से क्या आशय है? गृह-व्यवस्था विभाग के कार्य तथा
सम्बन्धित कार्य-विभागों का उल्लेख कीजिए।
अथवा ‘संचार’ का महत्त्व स्पष्ट कीजिए।